- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई-दुर्ग सहकार भारती महानगर की बैठक : 17 नवम्बर को एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन करने का निर्णय : सहकारिता के अनुभवी विशेषज्ञ अभ्यास वर्ग में जानकारी देंगे
भिलाई-दुर्ग सहकार भारती महानगर की बैठक : 17 नवम्बर को एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन करने का निर्णय : सहकारिता के अनुभवी विशेषज्ञ अभ्यास वर्ग में जानकारी देंगे

👉 ‘सहकार भारती’ भिलाई-दुर्ग महानगर की आवश्यक बैठक
छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई-दुर्ग] :
भिलाई के सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में विगत दिनों ‘सहकार भारती’ भिलाई-दुर्ग महानगर की बैठक अध्यक्ष दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में महामंत्री राकेश कुमार शुक्ला, संगठन प्रमुख शंकरलाल देवांगन और लता ऋषि चंद्राकर भी विशेष रूप से उपस्थित थे.

बैठक में ‘सहकार भारती’ भिलाई-दुर्ग महानगर द्वारा एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन 17 नवम्बर, 2024 को करने का निर्णय लिया गया. आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए ‘सहकार भारती’ के पदाधिकारियों को कार्य विभाजन की जिम्मेदारी दी गई. अभ्यास कार्यशाला में केंद्रीय और प्रदेश स्तर पर सहकारिता विभाग के अधिकारी व अनुभवी विशेषज्ञ उपस्थित होंगे.
‘सहकार भारती’ भिलाई-दुर्ग के महामंत्री राकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि-

👉 ‘सहकार भारती’ भिलाई-दुर्ग महानगर के महामंत्री राकेश कुमार शुक्ला बैठक में जानकारी देते हुए…
हमारा उद्देश्य सहकारी विभागों में काम करने वाले सहकारी कार्यकर्ता को तैयार करना है, जिससे सहकारिता में शुद्धि आये. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने सहकारिता विभाग को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर होते हुए सहकारिता मंत्रालय का अलग निर्माण किया है. उनकी सोच स हकारिता के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचना. केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस विभाग को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है. इस विभाग की जिम्मेदारी अमित शाह को दी गई है.
‘सहकार भारती’ भिलाई-दुर्ग के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि-

👉 ‘सहकार भारती’ भिलाई-दुर्ग महानगर के अध्यक्ष दीपक मिश्रा
‘सहकार भारती’, सहकारिता को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रकोष्ठ के माध्यम से कार्य कर रही है.

👉 शंकरलाल देवांगन बैठक में अपनी बात रखते हुए…

👉 बैठक में उपस्थित ‘सहकार भारती’ से जुड़े सदस्य
बैठक को लता ऋषि चंद्राकर और शंकरलाल देवांगन ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर लक्ष्मीकांत तिवारी, टी आर कन्नौजे, स्वीटी कौशिक, अरुण पंडा, रमेश शर्मा, रविंद्र साहू, नरेंद्र यदु, किशोर कुमार कनौ जिया, प्रमिला दुबे, पूनम सिंह, सरोज सिंह, अभिनव गुप्ता, राकेश कुमार, अनुपमा शुक्ला, जयश्री राय सहित सहकारिता से जुड़े अनेक लोग उपस्थित थे.
बैठक की जानकारी अभिनव गुप्ता ने दी.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)