- Home
- Chhattisgarh
- सरयूपारीण ब्राह्मण समाज की बैठक : समाज के होनहार बच्चों एवं समाज को योगदान देने वाले प्रमुख लोगों का सम्मान
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज की बैठक : समाज के होनहार बच्चों एवं समाज को योगदान देने वाले प्रमुख लोगों का सम्मान

👉 ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा बैठक की अध्यक्षता करते हुए…
छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई] :
विगत दिनों ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के कार्यकारिणी की बैठक प्रभुनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के महासचिव रामलखन मिश्रा ने बताया कि आगामी 1 सितम्बर, 2024 को 3 बजे ‘विवेकानंद भवन’ स्मृति नगर, स्मृति नगर गृह निर्माण समिति कार्यालय के सामने समाज के प्रतिभावान बच्चों एवं समाज में योगदान देने वाले प्रमुखों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है.

👉 ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के पदाधिकारी व सदस्य
बैठक में चंद्रशेखर पांडे, जे एन तिवारी, शंकरचरण पांडे, विष्णु पाठक, दिनेश मिश्रा, संजय मिश्रा, सुनील मिश्रा, आर के पांडे और समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे.
बैठक का संचालन ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के उपाध्यक्ष नागेंद्र पांडे ने किया.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)