- Home
- Chhattisgarh
- ओरल हेल्थ का ध्यान रखने के लिए तीन बातों पर दें ध्यान… सेहतमंद रहेंगे दांत
ओरल हेल्थ का ध्यान रखने के लिए तीन बातों पर दें ध्यान… सेहतमंद रहेंगे दांत

सेहतमंद रहने के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी ओरल हेल्थ का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। हमारे दांत न सिर्फ सेहत को प्रभावित करते हैं, बल्कि यह हमारी खूबसूरती को निखारने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। दंत चिकित्सक डाॅ. सुरेन्द्र अग्रवाल से समझते हैं, दांतों का किस तरह ध्यान रख सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
पौष्टिक आहार लें
दांतों के लिए कैल्शियम और फास्फोरस का हाेना बेहद जरूरी होते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, पत्तेदार सब्जियां, नट्स आदि शामिल करें। साथ ही चीनी युक्त और अम्लीय खाद्य पदार्थ से परहेज करें, क्योंकि यह दांतों की सड़न का कारण बनते हैं।
दो बार ब्रश करें
स्वस्थ दांतों और मसूड़ों के लिए जरूरी है कि आप अपनी ओरल हाइजीन बनाए रखें। इसके लिए दिन में कम से कम दो बार अपने दांतों को ब्रश करें। नर्म ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें और अपने दांतों के बीच और मसूड़ों से खाने के कणों को हटाने के लिए फ्लॉस करना न भूलें।
नियमित जांच करवाएं
अपने दांतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप इनकी साफ-सफाई के साथ ही नियमित जांच भी कराएं। समय-समय पर दांतों की जांच करवाने से आपको पहले से ही किसी भी समस्या का पता चल सकता है, जिससे उसका सही इलाज करने में मदद मिलती है। दांतों संबंधी परेशानी होने पर विशेषज्ञ से परामर्श में लापरवाही न बरतें।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)

