- Home
- Chhattisgarh
- नई दिशा : नई शुरूआत, भिलाई इस्पात मजदूर संघ
नई दिशा : नई शुरूआत, भिलाई इस्पात मजदूर संघ

▪️
28 अगस्त को चाय पर चर्चा : वॉटर मैनेजमेंट विभाग के साथ

28 अगस्त 2024 को भिलाई इस्पात मजदूर संघ के पदाधिकारियों की बैठक वाटर मैनेजमेंट विभाग के सदस्य एवं पदाधिकारी के साथ चाय पर चर्चा की गई वाटर मैनेजमेंट के सदस्यों द्वारा विभागीय समस्याओं को प्रतिनिधि मंडल के समक्ष रखा गया l समस्याओं में मुख्य रूप से बायोमेट्रिक फेस अटेंडेंस मशीनों की गड़बड़ी की आनेको शिकायत के बावजूद मशीनों के कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है l जिससे कर्मचारियों को अत्यधिक असुविधा हो रही है l सदस्यों द्वारा कर्मचारियों के हित में चिकित्सा सेवा असुविधा को दूर करने हेतु ओपीडी टाइमिंग बढ़ाने की मांग की, मशीनों में अधिकांशत: सिंगल पंचिंग 8 घंटा बीतने के बाद भी BAMS डिस्प्ले नहीं दिखता है, कर्मचारियों को सालाना मेडिकल चेकअप के लिए ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर भेजा जाता है उनके हाजरी मैं गड़बड़ी हो रही है, जिसके जिम्मेवारी कोई नहीं ले रहा है अतः इस प्रकार के कार्यक्रम के दौरान हाजिरी की जिम्मेवारी तय होनी चाहिए I सड़कों पर गड्ढों की समस्याओं को लेकर कर्मचारी अत्यधिक आक्रोशित हैI
चाय पर चर्चा में मुख्य रूप से डब्ल्यूएमडी की तरफ से संजय सकुरे, एश आर कोसले, केपी द्विवेदी, एसके चंद्र, एम के मधु, मोहन देवांगन एवं राजेश पटेल उपस्थित थेI प्रतिनिधि मंडल में संघ के महामन्त्री चन्ना केशवलू, सन्नी एप्पन, आईपी मिश्रा, दिल्ली राव, जगजीत सिंह, विनोद उपाध्याय, प्रदीप पाल, गंगाराम चौबे, राकेश उपाध्याय,वेंकट रमैया, सुधीर गढ़ेवाल, पूरनलाल साहू , रंजन कुमार सिंह, सुधाकर वाने, संतोष जगन्नाथ नाले, भागीरथी चंद्राकर ,राजीव सिंह आदि उपस्थित थे l
०००
▪️
29 अगस्त को चाय पर चर्चा : कोक ओवन विभाग के साथ

29 अगस्त 2024 को भिलाई इस्पात मजदूर संघ के पदाधिकारियों का कोक ओवन विभाग के सदस्य एवं स्थानीय पदाधिकारी के साथ चाय पर चर्चा की गई l कोक ओवन के सदस्यों द्वारा विभागीय समस्याओं को प्रतिनिधि मंडल के समक्ष रखा गया l समस्याओं में मुख्य रूप से बैटरी 11 कंट्रोल रूम का AC पिछले 4 साल से सही कार्य नहीं कर रहा है जिससे कंट्रोल पैनल में कई समस्या आ रही है एवं कर्मचारियों को कार्य करने में अत्यधिक असुविधा हो रही है l अधिकतर कर्मचारियों को बायोमेट्रिक से जुड़े समस्याएं से जूझ रहे हैं उपस्थिति रिकार्डिंग मशीनों की कार्यप्रणाली से हो रही दिक्कतें, एवं कर्मचारियों को BAMS प्रक्रिया में कार्य करने में जानकारी के अभाव में हो रही समस्याओं का निराकरण करने हेतु प्रबंधन द्वारा वर्कशॉप लगाकर जानकारी देने की आवश्यकता महसूस की गई और इन और आउट पंचिंग की जानकारी मोबाइल में मैसेज द्वारा दिया जाना चाहिए l चूँकि वर्तमान में टाइम आंफिस एवं पर्सनल से संबंधित सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है ऐसी स्थिति में सभी को बीएसपी द्वारा सिम प्रदान किया जाना चाहिए l कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के रोड़ों की स्थिति अत्यधिक दयनीय है सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाए l वेगन ट्रिपलर एरिया में लगभग 35 कर्मचारी कार्यरत है जो की मुख्य कैंटीन से लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर है यहां कर्मचारियों के लिए रेस्ट रूम, टॉयलेट एवं कैंटीन की कोई व्यवस्था नहीं है l जिससे कर्मचारी अत्यधिक परेशान है l बीआरपी 2 एरिया में अत्यधिक स्क्रैप पड़ा हुआ है जिसे उठाने का कार्य नहीं हो रहा है l लंबे समय से सेवा देकर बीएसपी से रिटायर हो रहे कर्मचारियों के सुविधा के लिए 650 वर्ग फीट तक के मकान को लाइसेंस में देने की मांग रखी गई l सल्फेट प्लांट में साइकिल स्टैंड का फ्लोरिंग ठीक कराया जाए यहां गाडियां को दलदल अवस्था में पार्क करना पड़ रहा है l कोक ओवन कैंटीन की अनेक समस्याओं के बारे में प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराते हुए निरीक्षण भी कराया l सड़कों पर गड्ढों की समस्याओं को लेकर कर्मचारी अत्यधिक आक्रोशित हैI
चाय पर चर्चा में मुख्य रूप से कोक ओवन की तरफ से संघ के उपाध्यक्ष
दिल्ली राव, राकेश उपाध्याय, घनश्याम साहू , अरविंद विश्वकर्मा, दिनेश हिरवानी, अनिल सिंह, कृष्ण नंदन सिंह, संतोष राणा, संतोष कुमार दुबे, बी कृष्ण राव, देवेंद्र भारती गोस्वामी उपस्थित थे l प्रतिनिधि मंडल में , भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू, आईपी मिश्रा, जगजीत सिंह, वशिष्ठ वर्मा, प्रदीप पाल, गंगाराम चौबे, वेंकट रमैया, राजीव कुमार सिंह, संतोष जगन्नाथ नाले, भागीरथी चंद्राकर, मनीष गुप्ता, सुमन कुमार शुक्ला आदि उपस्थित थे l भिलाई इस्पात मज़दूर संघ मान्यता प्राप्त यूनियन की संयंत्र के कर्मचारियों से प्रति दिन चाय पर चर्चा निरंतर जारी रहेगा।
०००
▪️
30 अगस्त को चाय पर चर्चा : रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल के साथ

30 अगस्त 2024 को भिलाई इस्पात मजदूर संघ के पदाधिकारियों की बैठक रेंल एवं स्ट्रक्चरल मिल के सदस्य एवं कर्मचारियों के साथ चाय पर चर्चा की गई l रेंल मिल के सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा विभागीय समस्याओं को प्रतिनिधि मंडल के समक्ष रखा गया l समस्याओं में मुख्य रूप से फिनिशिंग एरिया के ग्रुप्स में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ठंडी हवा की सुविधा हेतु पर्याप्त पंखों की व्यवस्था एवं यहां एक कैंटीन की आवश्यकता है l सुरक्षा को ताक में रखकर बड़े-बड़े सिलेंडरों को ढोने का कार्य मोटर साइकिल स्कूटर एवं साइकिल से किया जाता है उन पर रोक लगाने की आवश्यक है l ब्लूम यार्ड में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हेतु अतिरिक्त लाइट लगाने की आवश्यकता है l लॉन्ग रेल मिल में रेस्ट रूम की आवश्यकता है l मिल एरिया में टॉयलेट एवं कैंटीन की साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है l कैंटीन में हाथ धोने एवं पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है l बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली में पारदर्शिता की कमी है जिसके लिए मोबाइल पर एसएमएस सुविधा प्रारंभ किया जाए l ड्यूटी आते जाते वक़्त वेगन मूवमेंट रोका जाये एवं मवेशियों से सड़क पर हो रही असुविधा को दूर किया जाए l फेंसिंग टनल में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था किया जाए l
चाय पर चर्चा में मुख्य रूप से रेंल मिल की तरफ से उपाध्यक्ष जगजीत सिंह, भागीरथी चंद्राकर, पुष्कर बघेल, हरपिंदर सिंह, डी देवांगन, तारकेश्वर नायले, सुदामा राम, रोहित कुमार नेताम, एम खीझकर, सी पी साहू, दिलेश्वर, राजीव कुमार सिंह, बी भोस, एस एल कोस्टा, उपस्थित थे l प्रतिनिधि मंडल में , भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू, वशिष्ठ वर्मा, प्रदीप पाल, विनोद उपाध्याय,संजय सकुरे, वेंकट रमैया, आदि उपस्थित थे l
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)