- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025 में बड़ा उलटफेर, बिना चुनाव लड़े 23 वार्डों में जीत गई बीजेपी, इन सीटों पर मिला वॉकओवर
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025 में बड़ा उलटफेर, बिना चुनाव लड़े 23 वार्डों में जीत गई बीजेपी, इन सीटों पर मिला वॉकओवर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में होने वाले निकाय चुनावों में वोटिंग से पहले ही बीजेपी ने 23 वार्डों में बिना लड़े जीत हासिल कर ली है। यह जीत 11 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले की है। बीजेपी के लिए यह एक बड़ी सफलता है, जबकि कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। पांच नगर निगमों में भी बीजेपी के 6 पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कुछ प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए, जबकि कुछ वार्डों में किसी ने नामांकन ही नहीं किया।
वोटिंग से पहले कांग्रेस को झटका
छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों का माहौल गरमाया हुआ है। वोटिंग से पहले ही बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। 23 वार्डों में बीजेपी प्रत्याशी बिना चुनाव लड़े ही जीत गए हैं। यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। बीजेपी के लिए यह जीत उत्साहजनक है। यह जीत पार्टी के लिए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक अच्छा संकेत है। दूसरी तरफ, कांग्रेस को अब अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। कांग्रेस को समझना होगा कि आखिर कहां कमी रह गई।
यहां जीती बीजेपी
बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भी बीजेपी को वॉकओवर मिला है। कांग्रेस प्रत्याशी ने आखिरी समय में अपना नाम वापस ले लिया, जिससे बीजेपी प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं। बीजेपी के लिए यह एक शुभ संकेत है, जबकि कांग्रेस के लिए एक बड़ा सेटबैक।
कब है छत्तीसगढ़ में चुनाव
छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव प्रचार अब तेज हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने बागी प्रत्याशियों पर कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। कांग्रेस ने कार्रवाई करने का फैसला ले किया है, जबकि बीजेपी नामांकन की आखिरी तारीख के बाद बागियों पर कार्रवाई करेगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)