- Home
- Chhattisgarh
- राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस : शासकीय नर्सिंग कॉलेज कचांदुर-दुर्ग का स्नातक समारोह और राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस : 28 फरवरी और 01 मार्च, 2025 को : नर्सिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध पत्र और ‘विश्व को बदलने में नर्सिंग शक्ति’ विषय पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस : शासकीय नर्सिंग कॉलेज कचांदुर-दुर्ग का स्नातक समारोह और राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस : 28 फरवरी और 01 मार्च, 2025 को : नर्सिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध पत्र और ‘विश्व को बदलने में नर्सिंग शक्ति’ विषय पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई-दुर्ग]
शासकीय नर्सिंग कॉलेज कचांदुर दुर्ग का दीप प्रज्वलन, शपथ ग्रहण एवं स्नातक समारोह 28 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11:00 से महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजित है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग कमिश्नर सत्यनारायण राठौर होंगे। विशिष्ट अतिथि शासकीय चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज दुर्ग की डीन डॉक्टर तृप्ति नागरिया और विशेष अतिथि शासकीय चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर जयंती चंद्राकर होंगी।
नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य रीमा राजेश ने बताया कि इस आयोजन के अगले दिन शासकीय नर्सिंग कॉलेज दुर्ग की ओर से तीसरी राष्ट्रीय कांफ्रेंस (हाइब्रिड मोड पर) शनिवार एक मार्च को रखी गई है। जिसमें सुबह 9:00 से शाम 4:00 तक चार अलग-अलग वैज्ञानिक सत्र होंगे।
इनमें नर्सिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध पत्र पढ़े जाएंगे और पैनल चर्चा भी होगी। शाम 4:00 बजे समापन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का विषय ‘विश्व को बदलने में नर्सिंग शक्ति’ रखा गया है।


आयोजन के संरक्षक छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन डॉक्टर यूएस पैंकरा, आयोजन चेयरपर्सन प्रिंसिपल डॉ रीमा राजेश, आयोजन सचिव ममता शाही साहू, समन्वयक वंदना चौहान और सुनीता वर्मा हैं।
०००००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)