- Home
- Chhattisgarh
- क्राइम आसपास : पिता-पुत्र ने लहराई तलवार, पड़ोसन और उसके बेटे पर जानलेवा हमला : जामुल पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टली : TI ने कहा – दहशत फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
क्राइम आसपास : पिता-पुत्र ने लहराई तलवार, पड़ोसन और उसके बेटे पर जानलेवा हमला : जामुल पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टली : TI ने कहा – दहशत फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [रिपोर्ट, शमशीर शिवानी]
भिलाई-जामुल में पिता-पुत्र ने लहराई तलवार, पड़ोसन और उसके बेटे पर जान लेवा हमला, जामुल पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टली, TI ने कहा – “दहशत फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे” तलवार और रॉड जब। हाऊसिंग बोर्ड से लगी आम्रपाली वनांचल सिटी क्षेत्र में बने पीएम आवास में आज दोपहर पुराने लेन देन को लेकर उपजे विवाद में कुछ लोगों ने न सिर्फ तलवार लहराते हुए क्षेत्र में दबंगई दिखाई बल्कि तलवार और रॉड से जानलेवा हमला भी किया। शोरगुल और गाली गलौज के बीच खुलेआम लहराती तलवार से जहां लोग दहशतज़दा हो घरों में जा घुसे वहीं ऐन मौके पर जामुल पुलिस के पहुंचने से एक बड़ी वारदात टल गई है। क्षेत्र में कुछ लोगों की ऐसी दबंगई की खबर जैसे ही थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय को लगी उन्होंने बिना देर किए तत्काल पेट्रोलिंग टीम रवाना की और मौके पर पहुंच बड़ी घटना को रोकने में जामुल पुलिस सफल रही। आरोपियों को दौड़ा कर पुलिस ने पकड़ा और तलवार और रॉड जब्त कर आरोपियों को थाना लाया गया। मारपीट से घायल दूसरे पक्ष को भी थाना लाकर मुलाहिजा करवाया गया है। टीआई कपिल देव पांडेय ने बताया कि आरोपी कृपाल सिंह और जसपाल सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 296, 351(2) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। ऐसी दहशतज़दा वारदात कर लोगों में डर भय फैलाने वाले और हथियारों का प्रदर्शन करने वाले कत्तई बख्शे नहीं जाएंगे।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार झूले लाल मंदिर के पीछे प्रधानमंत्री आवास नं. 07/03 हाऊसिंग बोर्ड भिलाई निवासी एम तुलसी पति एम कोरमा राव (50 वर्ष) घर में कपड़ा सिलने का काम करती है। उसने पड़ोसी कृपाल सिंह से नवबंर 2024 में 5 हजार रूपये उधार लिए थे, जिसे 4-5 महीने के अंदर चुका देने की बात हुई थी। 17 मार्च की दोपहर करीबन 2 बजे कृपाल सिंह एक माह पहले से ही उधारी का पैसा मांगने उसके घर आया। तुलसी ने एक महीना बाकी होने का हवाला देते हुए कहा कि अप्रैल में तय सीमा के अनुसार वह रूपये लौटा देगी। इतना सुनते ही कृपाल सिंह बोला कि रूपये वापस नहीं दोगे तो तुम्हारा सारा सामान उठा कर ले जाउंगा। उसकी जोर जोर से दी जा रही धमकी सुन तुलसी ने कहा कि आपको रूपये समय पर वापस कर दूंगी। उसी समय कृपाल का लड़का जसपाल सिंह वहां पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए रूपये मांगने लगा। तुलसी के बेटे एम अजय ने जब गाली गलौज करने से मना किया तो कृपाल सिंह रॉड लेकर आया और अजय से मारपीट करने लगा। तभी आस पड़ोस के लोग बीच बचाव कर रॉड को पकड़ लिये तो कृपाल सिंह और जसपाल सिंह अपने घर से धारदार तलवार लेकर आए और जान से मारने की नियत से कृपाल ने तुलसी पर प्राण घातक प्रहार किया। इत्तेफाक से तुलसी किनारे हट गई जिससे तलवार उसके दाहिने हाथ की भुजा के पास लगी। इस बीच जसपाल सिंह ने अजय पर तलवार से वार कर दिया। अजय के बांए हाथ की कोहनी के पास और सिर के पीछे तलवार की चोट लगी है। मोहल्ले की मड्डू श्रिजा एवं प्रसाद ने बीच-बचाव किया। जब आरोपी तलवार लहराते धमकी दे रहे थे तभी जामुल पुलिस मौके पर आ धमकी और आरोपियों को हथियार समेत थाना लेकर आई। घायल तुलसी और अजय को प्राथमिक उपचार के लिए सुपेला लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
०००००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)