• Chhattisgarh
  • भिलाई नगर निगम : महापौर नीरज पाल ने 1 अरब 82 करोड़ रु. के लाभ का किया बजट पेश : 6 अरब 19 करोड़ 55 लाख से होगा भिलाई शहर का विकास : बजट सर्वसम्मति से हुआ पारित

भिलाई नगर निगम : महापौर नीरज पाल ने 1 अरब 82 करोड़ रु. के लाभ का किया बजट पेश : 6 अरब 19 करोड़ 55 लाख से होगा भिलाई शहर का विकास : बजट सर्वसम्मति से हुआ पारित

1 year ago
632

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई नगर निगम से शमशीर शिवानी की रिपोर्ट]

भिलाई : नगर निगम भिलाई का बजट आज सामान्य सभा की बैठक में महापौर नीरज
पाल ने अपना चौथा बजट पेश किया। इसमें 6 अरब 19 करोड़ 55 लाख 47 हजार
रुपए खर्च करने आने वाले वित्तीय वर्ष के दौरान शहर में जनहित और विकास
के कार्यों की नई गाथा लिखी जाएगी। महापौर ने सालाना बजट में आने वाले
वर्ष के दौरान निगम को 5 अरब 73 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपए आय होने का
अनुमान लगाया है। प्रारंभिक शीलक 2 अरब 27 करोड़ 97 लाख 33 हजार रुपए
होने से आने वाले वर्ष के अंतिम में निगम को 1 अरब 82 करोड़ 22 लाख 98
हजार रुपए बचत होने का अनुमान दर्शाया गया है। बजट को सभी ने सर्वसम्मति
से इस बात पर पास कर दिया गया कि बजट पुस्तिका आज मिली है, इसलिए इसे
समझने व चर्चा करने के लिए शुक्रवार 28 मार्च को फिर सामान्य सभा बुलाया
जायेगा और पार्षदों के सुझाव पर आवश्यक व जरूरी अन्य प्रस्ताव बजट में
शामिल किया जायेगा और उसके बाद बजट राज्य शासन को भेजा जायेगा।
नगर निगम का बजट पेश करने सभागार में आज 11 बजे सभापति गिरवर बंटी साहू
के आदेश पर सामान्य सभा की बैठक शुरू हुई। महापौर नीरज पाल बजट अभिभाषण
शुरू करते उससे पहले ही उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने सदन में जिम्मेदार
अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने पर आपत्ति जताई। सभापति के निर्देश पर
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने तत्काल अधिकारियों को सदन में उपस्थित
होने को कहा। महापौर नीरज पाल ने आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तुत
बजट में भिलाई शहर की मूलभूत जरूरतों से जुड़े कार्यों के साथ ही विकास
की बड़ी योजनाओं को साकार करने का प्रावधान रखा है। बजट में आने वाले एक
साल के दौरान 6 अरब 19 करोड़ 55 लाख 47 हजार रुपए विभिन्न मदों में व्यय
करने का खाका तैयार किया गया है। वहीं विभिन्न मदों से 5 अरब 73 करोड़ 81
लाख 12 हजार रुपए आय का अनुमान लगाया गया है। आय शीर्ष व्यय से कम होने
के बावजूद प्रारंभिक शीलक 2 अरब 27 करोड़ 97 लाख 33 हजार रुपए रहने से इस
बजट में निगम को 1 अरब 82 करोड़ 22 लाख 98 हजार रुपए बचत होगी।
बजट में वाहन शाखा विभाग के लिए वर्ष 2025-26 में 16 करोड़ 35 लाख रुपए,
मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए 16 करोड़ 65 लाख रुपये, लोक स्वास्थ्य एवं
सुविधाएं अंतर्गत 53 करोड़ 90 लाख रुपए, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 65
करोड़ 45 लाख रुपए, पर्यावरण संरक्षण के लिए 50 लाख रुपए, उद्यानों के
संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ 79 लाख रुपए व्यय करने का
प्रावधान रखा गया है। इसी कड़ी में लोक कर्म विभाग के अंतर्गत भवन
निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपए, दूषित जल निकासी के लिए 90
लाख रुपए, सड़क निर्माण एवं संधारण के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि
प्रावधानित किया गया है। इसके अलावा अन्य एवं विविध व्यय मद में खर्च
करने के लिए 2 अरब 48 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपए का प्रावधान रखा गया है।
इस मद में प्रावधानित राशि को प्रशिक्षण, योजना मद की पंजीयन राशि वापसी,
कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरीबी
उपशमन, प्रवेश द्वार निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, प्राकृतिक आपदा,
सियान सदन निर्माण, आडिटोरियम निर्माण, तीज त्यौहार में पंडाल व अन्य
व्यवस्थाए मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की व्यवस्था, गेस्ट
हाउस निर्माण, नारी जागृति सम्मान, शिक्षक सम्मान, युवा कल्याण जैसे अनेक
कार्यों में खर्च किया जाएगा।
बजट की खास बातें:
बजट में वाहन शाखा विभाग के लिए वर्ष 2025-26 में 16 करोड़ 35 लाख रुपए,
मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए 16 करोड़ 65 लाख रुपए, लोक स्वास्थ्य एवं
सुविधाएं अंतर्गत 53 करोड़ 90 लाख रुपए, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 65
करोड़ 45 लाख रुपए, पर्यावरण संरक्षण के लिए 50 लाख रुपए, उद्यानों के
संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ 79 लाख रुपए व्यय करने का
प्रावधान रखा गया है। इसी कड़ी में लोक कर्म विभाग के अंतर्गत भवन
निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपए, दूषित जल निकासी के लिए 90
लाख रुपए, सड़क निर्माण एवं संधारण के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि
प्रावधानित किया गया है। इसके अलावा अन्य एवं विविध व्यय मद में खर्च
करने के लिए 2 अरब 48 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपए का प्रावधान रखा गया है।
इस मद में प्रावधानित राशि को प्रशिक्षण, योजना मद की पंजीयन राशि वापसी,
कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरीबी
उपशमन, प्रवेश द्वार निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, प्राकृतिक आपदा,
सियान सदन निर्माण, आडिटोरियम निर्माण, तीज त्यौहार में पंडाल व अन्य
व्यवस्था, मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की व्यवस्था, गेस्ट
हाउस निर्माण, नारी जागृति सम्मान, शिक्षक सम्मान, युवा कल्याण जैसे अनेक
कार्यों में खर्च किया जाएगा।
आयुक्त के खिलाफ पार्षदों का दिखा जमकर आक्रोश, कहा नही चाहिए हमें ऐसा आयुक्त:-
बजट प्रस्तुति के लिए आयोजित आज सामान्य सभा में नगर निगम आयुक्त राजीव
पाण्डेय के खिलाफ सभी पार्षदों का जमकर आक्रोश दिखा। पार्षदों ने जमकर
आयुक्त के खिलाफ आयुक्त हाय हाय और नही चाहिए ऐसा आयुक्त के रवैये के
विरोध में देरों तक नारा लगाते रहे। पार्षद इतना नाराज थे कि उनका कहना
था कि सभापति जी पार्षदों का हस्ताक्षर करने पर यदि आयुक्त को हटाने का
कोई प्रावधान है तो हमें बताईये सभी पार्षद उनको हटाने के लिए हस्ताक्षर
करके तुरंत देगें और दया सिंह को उनका स्थानांतकरण कराने में सक्षम मानते
हुए कहे कि नही तो दया सिंह के साथ सीएम व मंत्रियों से मिलकर आयुक्त को
यहां से हटवायेंगे। पार्षद आयुक्त के रवैया से इतने नाराज है कि एक
पार्षद हरिओम ने यहां तक कह दिया कि मैँ आयुक्त के विरूद्ध बोल रहा
हूं,उसका खामियाजा मुझे भुगतना पडेगा नही होगा मेरे वार्ड का कार्य, तो
मत हो चुनाव मैं हार जाऊंगा या नही लडूंगा चुनाव लेकिन आयुक्त चाहते है
हमें झुकाना तो हम जनता के प्रतिनिधि है, जनता द्वारा चुने हुए है, हम
सदन में हम अपनी बात नही बल्कि जनता की भिलाईवासियेां की बात रख रहे है,
आयुक्त झुकाना चाहते है तो हम भिलाई की जनता को नही झुकने देंगे। पार्षद
तिवारी सहित अधिकांशतर पार्षदों ने कहा कि आयुक्त किसी का फोन नही उठाते
और न ही मिलते है अचानक मिलते भी है तो कहते है कि अपनी समस्या वाटसप में
भेज दो और वाटसप देखते तक नही है, पार्षदों से दुव्र्यवहार करते है। ऐसा
आयुक्त हमें नही चाहिए,एक महिला पार्षद जो स्कूटी नही चला सकती अपने पति
के साथ आई और आयुक्त से मिली तो आयुक्त ने अपमानित करने वाली भाषा में
पार्षद पति को कहा कि आप क्यों आये है, क्या ये गूंगी है, ये नही बता
सकती क्या समस्या? किसी पार्षदों की समस्या आयुक्त नही सुनते। सेक्टर दस
की पार्षद श्रीमती सुभद्रा सिंह ने भी अयुक्त द्वारा इस प्रकार महिला का
अपमान करने पर बेहद नाराजगी जताई। पार्षदों हरिओम ने आगे कहा कि बिना
पार्षदों के सूचित किये अकेले निगम अधिकारियों को लेकर आयुक्त दौरा करने
व निरीक्षण करने निकल जाते है, पार्षदों को तवज्जो तक नही देते, और
पार्षदों को बताते तक नही है, ऐसा लगता है कि आयुक्त खुद अगला महापौर का
चुनाव लडने वाले है। जोन एक द्वारा अधोसंरचना मद से विकास कार्य नही
कराने और केवल भाजपा पार्षदों के वार्डोँ में विकास के लिए राशि स्वीकृत
की बात कर आयुक्त व निगम अधिकारियों के रवैया पर आक्रोश जताया तो अधिकांश
पार्षदों ने इस पार्षद का समर्थन किया और उसके कारण व अन्य विकास कार्य
को लेकर तथा सुपेला गदा चौक के पास से 90 दिन का समय देकर डेढ साल बाद भी
शराब भटठी नही हटने, को लेकर जमकर हंगामा हुआ तो इस दौरान स्वास्थ्य
प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि ये बजट के लिए बैठक बुलाई गई है, जब
बजट पर चर्चा कोई नही कर रहे है तो बजट को पारित कर दिया जाये। कैलाश नगर
की पार्षद ने अधोसंरचना मद में विकास कार्य नही कराने का जब मुद्दा उठाई
तो सीनियर पाषर््ाद सुभद्रा सिंह ने कहा कि बजट को लेकर चर्चा की जाये
बजट से बाहर का नही, पर भी कई पार्षदों ने कहा कि यह अधोसंरचना मद बजट से
बाहर का नही बल्कि बजट का ही एक हिस्सा है।
अधिकारियों का कारनामा, छ: लाख में होता है सिवरेज टंकी के ढक्कन का
संधारण-पार्षद तिवारी
नाराज होकर बीच में सदन छोड़कर चले गये पार्षद तिवारी, कहा आयुक्त झुकाना
चाहते है पर मैं नही झुकने दूंगा भिलाई की जनता को
पार्षद तिवारी ने कहा कि निगम के जोन 1 के अधिकारी ऐसे है कि अधोसंरचना
मद के पैसे से सिवरेज टंकी के ढक्कन का संधारण 6 लाख रूयये में कराते है,
कोई बताये कि इस ढक्कन का संधारण होता है क्या? पर पार्षद दया सिंह ने
कहा कि भिलाई का विकास हो या ना हो, नगर निगम के अधिकारियों का जमकर
विकास हो रहा है।
पार्षद हरिओम तिवारी निगम आयुक्त पाण्डेय के रवैये से बेहद क्षुब्ध दिखे
इसके अलावा जुनवानी के पार्षद योगेश साहू के निधन हो जाने और पिछली
सामान्य सभा में भी उनको सदन द्वारा श्रद्धांजलि नही देने पर बेहद नाराज
हुए और कहा कि पहले उनको श्रद्धांजलि दे नही देने पर वे अकेले दिवंगत
पार्षद को श्रद्धांजलि देने खडे हो गये उसके बाद अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि
देने के लिए खडे होने कहा फिर सभी ने मृतात्मा को श्रद्धांजलि दी और उसके
बाद पार्षद हरिओम तिवारी आपको अपनी सभा मुबारक हो कहते हुए चले गये।
उपनेता प्रतिपक्ष दया ने आयुक्त को दी सलाह:-
दया सिंह ने आयुक्त से कहा कि आयुक्त जी आपने कहा कि आप को मात्र 3 से 4
महिने ही यहां हुए है आये तो आप सुन लीजिए आपने पिछले कई सालों का यहां
रिकार्ड तोड़ दिया है, इससे पहले कभी कोई ऐसा आयुक्त नही आया है,जो
जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करता हो, या समस्या ना सुने और हल ना करे। या
किसी आयुक्त का सदन में इतना विरोध नही हुआ जो हटाने की बात सदस्यगण किये
हो।
आयुक्त जी ये भिलाई है, यहां की फिजा अलग है, आपको समझना होगा, सभी
जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना होगा। ये जनप्रतिनिधि है, जनता ने इनको
चुनकर भेजा है, इनका आपको सम्मान करना होगा।
00 पियुष मिश्रा ने निगम में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी के कारण
अवरूद्ध हो रहे विकास कार्य का उठाया मुद्दा:-
निगम के वरिष्ठ पार्षद पियुष मिश्रा ने कहा किपहले बजट पुस्तिका मिलता
था, अभी मिलने पर कैसे चर्चा करेंगे।
वहीं उन्होंने आगे कहा कि लगातार नगर निगम का विकास कार्य बाधित हो रहा
है विकास कार्य हो नही रहा है, क्योंकि लगातार यहां अधिकारी व कर्मचारी
बडी संख्या में रिटायर्ड हो रहे है, और भर्ती नही हो रही है, इसके लिए
प्रस्ताव बनना चाहिए और जब तक शासन हमको ये अधिकारी व कर्मचारी नही मिलते
तब तक आयुक्त प्लेसमेंट में अधिकारी व कर्मचारी रखे। इस पर महापौर ने
जवाब देते हुए कहा कि इसके लिए शासन से कई बार मांग की जा चुकी है, आज
इसके लिए इस सभा में प्रस्ताव लाकर इसको राज्य शासन को फिर भेजते है,
ताकि जल्द हमें अधिकारी व कर्मचारी मिल सके। जिसका पार्षद राजेश चौधरी ने
समर्थन किया।
0 पार्षद सलमान का छलका दर्द:
पार्षद इंजीनियर सलमान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वार्ड 35 में कोई
पार्षद नही रहने पर वहां के विकास की जिम्मेदारी आयुक्त की होती है तो
आखिर वार्ड 35 में विकास कार्य क्यों नही किया गया और बजट में इस वार्ड
के मूलभूत कार्य के लिए प्रस्ताव क्यों नही जोड़ा गया।
0 महेश वर्मा ने की मांग दिवंगत पार्षद साहू की उनके वार्ड में लगाई जाये मूर्ति
सीनियर पार्षद महेश साहू ने सामान्य सभा में ये मांग उठाया कि वार्ड 1
जुनवानी के पार्षद योगेश साहू जो पार्षद रहते दिवंगत हो गये है, उनको
निगम द्वार सम्मान दिया जाना चाहिए और जुनवानी चौक का नाम पार्षद योगेश
साहू के नाम पर रखा जाये और उनकी वहां मूर्ति लगाई जाये।
00 विपक्ष पहली बार दिखा सत्त पक्ष के सर्पोटिंव मोड में:-
विपक्ष दिखा पक्ष के पूरा सर्पोटिव में, भिलाई निगम के इतिहास में आज
पहली बार विपक्ष भाजपा के पार्षद सत्ता पक्ष पर किसी प्रकार का आरोप नही
लगाया और पूरा सत्ता पक्ष का सर्पोटिव मोड में दिखा और विपक्ष के लोग भी
बार बार ये कहते रहे कि आरोप प्रत्यारोप के बजाय बजट पर चर्चा हो। इस
दौरान पार्षद पियुष मिश्रा ने कहा कि हमे यहां भाजपा कांग्रेस करने और
आरोप प्रत्यारोप छोडकर विकास कार्य की बात करनी चाहिए और बजट पर चर्चा
करनी चाहिए। नगर विकास कार्यों के लिए हम सभी प्रकार का सहयोग करने के
लिए तैयार है।
00 दलगत राजनीति से उपर उठकर मैने महापौर निधि की राशि सभी वार्ड में
दिया एक समान-नीरज पाल
राजनीति से उपर उठकर विकास कार्य के लिए हम सब करे कार्य
महापौर ने कहा कि ये बजट जो है अनुमानित है, सदस्यों के सुझाव पर उसको जो
उचित हो उसे जोडा जायेगा। निगम एक संस्थान है, उसका गार्जियन राज्य सरकार
होता है, हमें विकास के लिए राज्य सरकार पर निर्भर रहना पडता है, हमें एक
दूसरे व पक्ष विपक्ष पर आरोप के बजाय विकास की बात करनी चाहिए। भिलाई
निगम की पूरे प्रदेश में एक अलग गरिमा है, पूरे प्रदेश में भिलाई निगम का
उदाहरण दिया जाता है, यह गरिमा बरकरार रहे, हमें दलगत राजनीति से उठकर
विकास के लिए कार्य करना चाहिए हम भले ही भाजपा व कांग्रेस से हो सकते है
लेकिन सदन में आने पर हम सभी एक सम्मानित सदस्य है, और अपने अपने वार्ड
और शहर विकास ही हमारा मुख्य माद्दा होना चाहिए। मेरे कार्यकाल में
महापौर निधि मैैने सभी 70 वार्डो में सामान्य रूप से बांट दिया ताकि
विकास कार्य पूरे भिलाई का हो सके। मैँ विपक्ष से भी कहूंगा कि वे विकास
कार्य में हमारा सहयोग दे और पिछलीे सरकार द्वारा निगम को विकास के लिए
जो राशि स्वीकृत हुई थी और नही आये, तो मैँ कहूंगा कि विपक्ष के भी
पार्षद राज्य सरकार के पास साथ चले और वो पैसा लाने का कार्य करें ताकि
सभी वार्डोँ में और भिलाई का विकास हो सके। इस पर विपक्षी भाजपा
पार्षदों ने भी अपना समर्थन दिया और कहा कि भिलाई के विकास के लिए हम
प्रतिबद्ध है।
00 दया सिंह ने कहा अधिकारी जायेंगे जेल:-
खुर्सीपार के पार्षद व निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि जो
अधिकारी भ्रष्टाचार करेगा वो जेल जायेगा क्योंकि प्रदेश में सुशासन की
सरकार है। सभापति महोदय जो राज्य सरकार से जिस मद में पैसा आये उसी मद
में खर्च होना चाहिए, यदि दूसरे मद में दूसरे मद की राशि खर्च हुई तो
अधिकारियों पर कार्यवाही होगी और अधिकारी जेल जायेंगे।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल
breaking Chhattisgarh

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…
breaking Chhattisgarh

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर
breaking National

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें
breaking Chhattisgarh

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन
breaking National

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन