- Home
- Chhattisgarh
- विमोचन एवं कृति पर विचार- विमर्श : दिल्ली पब्लिक स्कूल की क्लास-6 की छात्रा दृश्या साहू की अंग्रेजी किताब ‘INSPIRATIONAL SHORT STORIES’ for Budding Kids और त्रयम्बक राव साटकर ‘अम्बर’ की ग़ज़ल सप्तक काव्य संग्रह ‘जीवन तरंग’ का विमोचन समारोह सम्पन्न
विमोचन एवं कृति पर विचार- विमर्श : दिल्ली पब्लिक स्कूल की क्लास-6 की छात्रा दृश्या साहू की अंग्रेजी किताब ‘INSPIRATIONAL SHORT STORIES’ for Budding Kids और त्रयम्बक राव साटकर ‘अम्बर’ की ग़ज़ल सप्तक काव्य संग्रह ‘जीवन तरंग’ का विमोचन समारोह सम्पन्न

विमोचन के अवसर पर {बाएँ से} डॉ. मीनल साटकर साहू, त्रयम्बक राव साटकर ‘अम्बर’, डॉ. परदेशीराम वर्मा, कु. दृश्या साहू, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. महेशचंद्र शर्मा और विकास साहू
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई निवास इंडियन कॉफी हाउस सभागार : 31 मई, 2025]

विमोचन के अवसर पर साटकर एवं साहू परिवार के साथ अतिथि
▪️
विगत दिनों सम्पन्न हुए 2 पुस्तकों का विमोचन
▪️
दृश्या साहू की अंग्रेजी पुस्तक ‘Inspirational Short Stories for Budding Kids’
▪️
त्रयम्बक राव साटकर ‘अम्बर’ की काव्य संग्रह ‘जीवन तरंग’ [ग़ज़ल सप्तक]
▪️
अतिथि थे-
• डॉ. परदेशीराम वर्मा
• डॉ. महेशचंद्र शर्मा
• डॉ. सुधीर शर्मा
विमोचन प्रारंभ के पूर्व सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया. सरस्वती वंदना श्रीमती संध्या त्रयम्बक राव साटकर के मधुर सस्वर गायन से हुआ. दृश्या साहू शहर की प्रतिष्ठित दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनल साटकर साहू एवं इंजीनियर व व्यवसायी विकास साहू की पुत्री है. दृश्या साहू में लेखन की प्रतिभा अपने नाना त्रयम्बक राव साटकर से मिली. वे भी सुप्रसिद्ध साहित्य कार व कवि हैं.
10 छोटी-छोटी कहानियों की किताब बच्चों में इंस्पायरेशन का काम करेगी,11 वर्षीय दृश्या साहू की यह कृति- ‘INSPIRATIONAL SHORT STORIES’ for Budding Kids
विमोचन के पश्चात दृश्या साहू ने अपनी किताब की चर्चा करते हुए एक कहानी का पाठ भी किया और त्रयम्बक राव साटकर ‘अम्बर’ ने अपनी नव प्रकाशित कृति ‘जीवन तरंग’ से रोचक बातें कही एवं कुछ रचनाओं का पाठ भी किया.
▪️
डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में बोले कि-
दृश्या साहू प्राचीन कवयित्रियों की श्रेणी में आ बैठी है. निश्चित रूप से दृश्या का भविष्य उज्ज्वल है. ‘अम्बर’ के ‘जीवन तरंग’ पर डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने कहा ‘जीवन एक धुरी है, जीवन के प्रत्येक बिंदु को कवि ने समेट लिया है’ इनकी बिटिया डॉ. मीनल साहू ने बखूबी संचालन किया है और इनकी भी एक हैल्थ पत्रिका निकली है. इस प्रकार मंच में कल, आज और कल की उपस्थिति ‘साटकर’ एवं ‘साहू’ परिवार के लिए यादगार रहेगी.
▪️
मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर शर्मा { ‘वैभव प्रकाशन’ के प्रमुख और ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ के प्रबंध संपादक } ने कहा कि-
समीक्षात्मक वक्तव्य ने तो दृश्या साहू ने सबका मन जीत लिया है. इस पुस्तक में हर कहानी के पीछे मॉडल और मॉरल दिया है दृश्या ने. दृश्या बच्चों के लिए रोल मॉडल बन गई है. ‘अम्बर’ तो वैसे भी आकाशी ऊंचाइयों को छू रहे हैं. ‘सब ठीक हो जाएगा’ कविता में सबको यह कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों! ‘सब ठीक हो जाएगा’ इनकी सोच की पराकाष्ठा का आइना है.
▪️
विमोचन समारोह के अध्यक्ष, ‘अगासदिया’ और ‘आगमन’ के संपादक, छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण कथाकार डॉ. परदेशीराम वर्मा ने कहा कि-
‘बाल लेखिका दृश्या ने केवल प्रकृति को ही माध्यम नहीं बनाया है बल्कि इनकी कहानियों में गरीबों की परिस्थितियों का भी उल्लेख मिलता है. इससे स्पष्ट होता है, दृश्या के मनोमस्तिक में गरीबों के लिए बड़ी जगह बनी हुई है’
▪️
इस आयोजन में दुर्ग-भिलाई के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, लेखक, पत्रकार एवं साटकर व साहू परिवार के प्रमुख जन साक्षी बनने उपस्थित हुए-


श्रीमती संध्या साटकर, मयंक साटकर, मेघा साटकर, सोहम साटकर, ईशान साहू, ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य, प्रकाशचंद्र मण्डल, डॉ. रजनी नेलसन, वीरेंद्र ओगले, अनिता करडेकर, डॉ. संजय दानी, डॉ. बीना सिंह ‘रागी’, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, नीलम जायसवाल, उमेश दीक्षित, विजय कुमार सराफ, यशवंत कुमार साहू, हाजी रियाज खान गौहर और अनेक गणमान्य.

▪️
डॉ. बीना सिंह रागी ने दृश्या साहू और त्रयम्बक राव साटकर ‘अम्बर’ का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया.
▪️
संचालन त्रयम्बक राव साटकर ‘ अम्बर’ और आभार व्यक्त डॉ. मीनल साटकर साहू ने किया.
▪️
समारोह की कुछ प्रमुख झलकियाँ-

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य ने डॉ. महेशचंद्र शर्मा का पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.

चर्चित कवि प्रकाशचंद्र मण्डल द्वारा ‘जीवन तरंग’ के लेखक कवि त्रयम्बक राव साटकर ‘अम्बर’ का अभिनंदन करते हुए

डॉ. मीनल साटकर साहू बेटी दृश्या का स्वागत करते हुए

डॉ. सुधीर शर्मा द्वारा बाल लेखिका ‘दृश्या’ का उनकी उपलब्धि के लिए अभिनंदन किया

डॉ. मीनल साटकर साहू स्वागत व्यक्तव्य देते हुए…

डॉ. रजनी नेलसन द्वारा लिखित कृति ‘निर्झरा’ डॉ. महेश चंद्र शर्मा और प्रदीप भट्टाचार्य को सप्रेम भेंट करते हुए [बाएँ से] त्रमबयक राव साटकर ‘अम्बर’, डॉ. महेशचंद्र शर्मा, डॉ. रजनी नेलसन, प्रदीप भट्टाचार्य और प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि एवं विमोचन कार्यक्रम के संयोजक त्रयम्बक राव साटकर ‘अम्बर’ संचालन करते हुए…
▪️
बाल लेखिका दृश्या साहू ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को बताया कि-
▪️
लेखक व कवि त्रयम्बक राव साटकर ‘अम्बर’ ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ से बातचीत करते हुए बोले…
▪️
दृश्या साहू अपने उद्बोधन में कहा कि-
▪️
डॉ. मीनल साटकर साहू स्वागत व्यक्तव्य देते हुए…
[ • रिपोर्ट एवं प्रस्तुति : प्रदीप भट्टाचार्य एवं फोटो क्लिक सौजन्य डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)