- Home
- Chhattisgarh
- स्तम्भ- ‘आरंभ’ : अंजू साहू
स्तम्भ- ‘आरंभ’ : अंजू साहू
▪️
सामाजिक सेवा में सक्रिय, शक्ति प्रवाह ‘उड़ान एक मंजिल’ संस्था की प्रमुख एवं मिसेस प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ व मिसेस इंडिया युनिवर्स अंजू साहू
छत्तीसगढ़ भिलाई की अंजू साहू विगत तीन दशक से सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं. 2018 में अंजू साहू ने ‘उड़ान एक मंजिल’ संस्था का गठन कर गृहणी महिलाओं को जोड़कर कई कामों को अंजाम दिया. अंजू साहू ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के प्रतिनिधि को बताया कि वे समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और खेल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं. अंजू साहू में रचनात्मक कला के साथ-साथ काव्य प्रतिभा भी है. हम ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के लिए पहली बार उनकी लिखी एक बेहद ही मार्मिक कविता प्रकाशित कर रहे हैं. कविता कैसी लगी, प्रतिक्रिया देकर अवगत कराएं – संपादक
▪️
नारी तुम अबला थी…

त्याग, बलिदान प्यार की
मूर्ति तुम कहलाती थी
हे नारी तुम अबला थी पर
खुशियां सब में बांटती थी
तेरी शिक्षा तेरे संस्कार के
गुण दुनिया गाती थी
आजादी के नाम पर देखो
कपड़े खुद ना उतरती थी
मां, बहन ,पत्नी का
समर्पण तूम कहलाती थी
सादगी भरे जीवन की
लक्ष्मी दुर्गा कहलाती थी
अपनी खुशियों के लिए तुम
दूसरों की गर्दन ना कटती थी
प्यार मिले ना मिले पर
तुम प्यार सब में बांटती थी
कदम कदम पर तेरी महिमा
दुनिया ऐसे ही ना गाती थी
प्यार की खातिर दूसरों को
मौत के घाट ना उतरती थी.
▪️
• संपर्क-
• 79995 76902
🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)