• Chhattisgarh
  • आपातकाल : दमन और प्रतिरोध का युग – आलेख : एम ए बेबी, अनुवाद – संजय पराते

आपातकाल : दमन और प्रतिरोध का युग – आलेख : एम ए बेबी, अनुवाद – संजय पराते

1 year ago
455

जब आंतरिक आपातकाल 50 साल पहले घोषित किया गया था, उस समय मैं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का केरल राज्य अध्यक्ष था और कोल्लम के श्री नारायण कॉलेज में राजनीति विज्ञान का छात्र था। आपातकाल की घोषणा के एक सप्ताह से भी कम समय में, हमने आपातकाल का उल्लंघन किया और तिरुवनंतपुरम शहर के बीचों-बीच, सरकारी सचिवालय के ठीक सामने, “आपातकाल को अरब सागर में फेंक दो” जैसे नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हमें गिरफ्तार कर लिया गया और लॉकअप में सामान्य शारीरिक यातना के बाद, जो उन काले दिनों में बहुत आम बात थी, डिफेंस ऑफ इंडिया (डीआईआर) एक्ट के तहत जेल में डाल दिया गया।

आपातकाल के दौरान कॉमरेड ए.के. गोपालन, ई.एम.एस. नंबूदरीपाद और ऐसे ही अन्य प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया गया और फिर जन-असंतोष के डर से छोड़ दिया गया। सीपीआई(एम) के कई नेताओं को आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (मीसा) और डीआईआर. के तहत जेल में डाला गया, जिनमें वर्तमान और पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य भी शामिल थे।

आपातकाल की घोषणा से पहले ही, 1972 से कांग्रेस के मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रे के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में अर्ध-फासीवादी आतंक का राज था। यह सच है कि इंदिरा गांधी शासन ने आंतरिक आपातकाल के दौरान फासीवादी प्रवृत्तियों का प्रदर्शन किया। यह भी सच है कि कई लोगों ने इसे फासीवादी कदम के रूप में सबसे कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही, यह भी नहीं भूलना चाहिए कि कॉमरेड एकेजी ने इंदिरा गांधी को महिला हिटलर बताया था। बहरहाल, यह फासीवाद नहीं था, बल्कि एक अत्यंत निरंकुश शासन था, जिसने कुछ ऐसी फासीवादी प्रवृत्तियों का प्रदर्शन किया था।

यह ध्यान रखने की बात है कि इसी संदर्भ में कॉमरेड ईएमएस ने जॉर्जी दिमित्रोव की प्रसिद्ध थीसिस, द यूनाइटेड फ्रंट अगेंस्ट फासीवाद (फासीवाद के खिलाफ संयुक्त मोर्चा) को मलयालम में प्रकाशित करने की पहल की, जिसमें उनकी अपनी काफी लंबी प्रस्तावना थी। यह दस्तावेज, जिसे दिमित्रोव थीसिस के रूप में भी जाना जाता है, एक प्रामाणिक पाठ है, जो चर्चा करता है कि फासीवाद क्या है, और फासीवाद के खिलाफ लड़ाई में एक व्यापक गठबंधन या मंच कैसे बनाया जाए। 1935 में, तीसरे इंटरनेशनल (जिसे कम्युनिस्ट इंटरनेशनल के रूप में भी जाना जाता है) की 7वीं कांग्रेस में, जो लेनिन के नेतृत्व में स्थापित हुई थी, मुसोलिनी के इटली, हिटलर के जर्मनी और अन्य देशों में उभरी नई घटना का व्यापक रूप से विश्लेषण किया गया था। उस दस्तावेज ने समापन भाषण सहित उन सभी चर्चाओं का सारांश प्रभावी ढंग से सामने रखा।

दिमित्रोव ने फासीवाद को वित्तीय पूंजी के सबसे प्रतिक्रियावादी, सबसे अंधराष्ट्रवादी और सबसे साम्राज्यवादी तत्वों की खुली आतंकवादी तानाशाही के रूप में परिभाषित किया था। उन्होंने यह भी कहा था, फासीवाद का कोई भी सामान्य चरित्रांकन, चाहे वह अपने आप में कितना भी सही क्यों न हो, हमें फासीवाद के विकास की खास विशेषताओं और अलग-अलग देशों में और इसके विभिन्न चरणों में, फासीवादी तानाशाही के विभिन्न रूपों का अध्ययन करने और उन्हें ध्यान में रखने की आवश्यकता से मुक्त नहीं कर सकता। प्रत्येक देश में राष्ट्रीय विशिष्ट संबंधों और फासीवाद की खास राष्ट्रीय विशेषताओं की जांच करना, इसके बारे में अध्ययन करना और पता लगाना और तदनुसार फासीवाद के खिलाफ संघर्ष के प्रभावी तरीकों और रूपों की रूपरेखा तैयार करना आवश्यक है।

फासीवाद द्वारा राज्य सत्ता पर कब्ज़ा करना एक बुर्जुआ सरकार द्वारा दूसरी सरकार का सामान्य प्रतिस्थापन नहीं है, बल्कि शासक वर्ग के एक रूप को दूसरे बुर्जुआ वर्ग द्वारा प्रतिस्थापित करके, संसदीय लोकतंत्र की जगह एक खुली आतंकी तानाशाही स्थापित करना है। 1972 में मदुरै में आयोजित सीपीआई (एम) के 9वें महाधिवेशन में, यह बताया गया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था में गंभीर समस्याएं थीं और गरीबी हटाओ सहित 1971 के चुनावों में किए गए वादों को लागू करने में कांग्रेस की विफलता, भारतीय जनता में व्यापक असंतोष पैदा कर रही थी। उस महाधिवेशन में स्वीकृत राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया था कि इंदिरा गांधी का शासन तेजी से एक दमनकारी तानाशाही शासन में बदल रहा था। जबकि सीपीआई (एम) ने भविष्य के खतरों की भविष्यवाणी की थी और भारतीय लोकतंत्र के काले दिनों का सक्रिय रूप से विरोध किया था, कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने इसका सक्रिय रूप से समर्थन किया था।

आरएसएस के हेगड़ेवार और गोलवलकर द्वारा भारतीय युवाओं को ब्रिटिश साम्राज्यवाद से लड़ने में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करने का आह्वान करने और सावरकर द्वारा औपनिवेशिक अधिकारियों को आधा दर्जन दया याचिकाएं प्रस्तुत करने की परंपरा, आपातकाल के दौरान भी उनके द्वारा बरकरार रखी गई थी। आपातकाल के दौरान आरएसएस के सरसंघचालक मधुकर दत्तात्रेय देवरस ने इंदिरा गांधी को क्षमादान के लिए पत्र लिखे थे। देवरस द्वारा लिखे गए इन पत्रों की एक प्रति उनकी लिखी पुस्तक ‘हिंदू संगठन और सत्तावादी राजनीति’ के परिशिष्ट के रूप में संलग्न है। 22 अगस्त, 1975 को लिखे पत्र में देवरस ने इंदिरा गांधी के राष्ट्र के नाम संबोधन की प्रशंसा करते हुए इसे समयोचित और संतुलित बताया। उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट रूप से बताते हुए पत्र का समापन किया : मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इसे ध्यान में रखें और आरएसएस पर प्रतिबंध हटा दें। यदि आप उचित समझें, तो आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर मुझे बहुत खुशी होगी।

10 नवंबर 1975 को लिखे एक अन्य पत्र में देवरस ने कई भाजपा नेताओं के दावों के विपरीत आरएसएस को उस समय के सरकार विरोधी आंदोलनों से अलग कर दिया। उन्होंने लिखा : आरएसएस का नाम जयप्रकाश नारायण के आंदोलन के संदर्भ में लिया गया है। सरकार ने बिना किसी कारण के गुजरात और बिहार आंदोलन से भी आरएसएस को जोड़ दिया है। संघ का इन आंदोलनों से कोई संबंध नहीं है। एक बार फिर उन्होंने इंदिरा गांधी से प्रतिबंध हटाने की अपील करते हुए आरएसएस के सहयोग का वादा किया : लाखों आरएसएस कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ प्रयासों का इस्तेमाल सरकार के विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।

इस पत्र का तत्काल परिणाम यह हुआ कि भाजपा के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ (बीजेएस) की उत्तर प्रदेश इकाई ने 25 जून, 1976 को आपातकाल की घोषणा की पहली वर्षगांठ पर सरकार को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इसने आगे किसी भी सरकार विरोधी गतिविधि में भाग न लेने का वचन दिया। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बीजेएस के 34 नेता कांग्रेस में शामिल हो गए।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख टी.वी. राजेश्वर, जिन्होंने आपातकाल के दौरान इसके उप प्रमुख के रूप में कार्य किया था, अपनी पुस्तक ‘इंडिया: द क्रूशियल इयर्स’ में लिखते हैं कि देवरस ने प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ सीधे संवाद की एक लाइन स्थापित की और देश में व्यवस्था और अनुशासन लागू करने के लिए उठाए गए कई कदमों के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया (जोर हमारा)। इसमें संजय गांधी के परिवार नियोजन अभियान, विशेष रूप से मुस्लिमों के बीच इसके क्रियान्वयन की सराहना शामिल थी।

वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 13 जून 2000 को ‘द हिंदू’ में प्रकाशित ‘आपातकाल के अनपढ़ सबक’ शीर्षक से एक लेख में इस अवधि के दौरान आरएसएस और उसके नेताओं द्वारा निभाई गई संदिग्ध भूमिका को उजागर किया है। उन्होंने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जेल में केवल कुछ दिन बिताए और आपातकाल के बाकी समय पैरोल पर बाहर रहे। स्वामी का दावा है कि वाजपेयी ने इंदिरा गांधी के साथ एक समझौता किया था, जिसमें उन्होंने वचन दिया था कि अगर उन्हें रिहा किया जाता है, तो वे सरकार विरोधी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। स्वामी के अनुसार, वाजपेयी ने पैरोल पर बाहर रहने के दौरान सरकार द्वारा बताए गए काम किए। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि नवंबर 1976 में, वरिष्ठ आरएसएस नेता माधवराव मुले ने उन्हें (स्वामी को) अपने प्रतिरोध प्रयासों को रोकने की सलाह दी, क्योंकि आरएसएस ने जनवरी के अंत में हस्ताक्षर किए जाने वाले आत्मसमर्पण के दस्तावेज़ को अंतिम रूप दे दिया था। आपातकाल के दौरान, जिसके बारे में अब वे यह दावा करते हैं कि उन्होंने इसका बड़ी बहादुरी से विरोध किया था, आरएसएस द्वारा ऐसी ही दोहरी भूमिका निभाई गई थी।

आंतरिक आपातकाल की घोषणा किसी भी तरह से क्षणिक निर्णय नहीं थी। जेपी आंदोलन तेजी से लोकप्रिय हो रहा था और छात्र और युवा बड़ी संख्या में संपूर्ण क्रांति के आह्वान के समर्थन में आगे आ रहे थे। यह स्वाभाविक रूप से इंदिरा गांधी और कांग्रेस को उत्पीड़न के रास्ते पर ले गया। 1974 की रेलवे हड़ताल ने सरकार को हिलाकर रख दिया था। इसके खिलाफ किए गए अत्याचारों के कारण पूरे देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। हालांकि गुजरात में कांग्रेस सरकार लोगों के गुस्से का सामना करने में असमर्थ थी, लेकिन चुनाव नहीं हो रहे थे और मोरारजी देसाई इसके खिलाफ भूख हड़ताल पर चले गए। आखिरकार, कोई रास्ता न होने पर इंदिरा गांधी को गुजरात में चुनाव की घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

गुजरात चुनाव का फैसला और इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला एक ही दिन, 12 जून 1975 को सुनाया गया था। दोनों ही मामलों में इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा था। उच्च न्यायालय के फैसले में तत्कालीन प्रधानमंत्री को चुनावी कदाचार का दोषी पाया गया था और उन्हें 6 साल तक निर्वाचित पद पर बने रहने या चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था। उन्होंने बिना शर्त स्थगन के लिए सर्वोच्च न्यायालय से अनुरोध किया। हालांकि, न्यायमूर्ति कृष्ण अय्यर ने उन्हें अपमानजनक शर्तों पर स्थगन दिया। इसलिए, अगर वह सत्ता में बने रहना चाहती थीं, तो उनके पास आपातकाल की घोषणा करने के अलावा कोई रास्ता बचा नहीं था। यह न केवल एक तानाशाहीपूर्ण कृत्य था, बल्कि यह एक ऐसी घोषणा भी थी, जो उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना ही की गई थी। शाह आयोग ने यह पता लगाया था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री ने अपने स्वयं के मंत्रिमंडल से परामर्श किए बिना आपातकाल की घोषणा करने का निर्णय लिया था!

कहा जाता है कि लोकतांत्रिक सदन में तानाशाही के लिए भी कुछ जगह होगी ही। आधुनिक बुर्जुआ संसदीय लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सभा करने की स्वतंत्रता आदि इसके अंग हैं। लेकिन जब ऐसी स्थिति आएगी कि जनांदोलनों के माध्यम से शोषणकारी व्यवस्था को समतावादी व्यवस्था में बदला जा सकता है, तो ऐसी स्वतंत्रताएं और अधिकार समाप्त कर दिए जाएंगे। तब बुर्जुआ लोकतंत्र के चमकदार परिधानों में छिपी तानाशाही प्रवृत्तियां अपने कुरूप चेहरे को उजागर करेंगी। यही हमने 50 साल पहले आंतरिक आपातकाल के दौरान देखा था और अब नरेंद्र मोदी सरकार के तहत अघोषित आपातकाल के दौरान देख रहे हैं।

यह भारत के आम लोग थे, विशेषकर हमारी आबादी के गरीब और ग्रामीण वर्ग, जिन्होंने 1977 के चुनावों में आंतरिक आपातकाल के खिलाफ सबसे अधिक तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वास्तव में, आपातकाल के दौरान लगाई गई कुछ शर्तों को आसान बनाकर चुनाव कराए गए थे और वास्तविक आपातकाल तभी हटाया गया, जब इंदिरा गांधी और कांग्रेस को भारतीय जनता के हाथों अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा।

अगर भारत की आंतरिक इमरजेंसी हमें कुछ सिखाती है, तो वह यह है कि जनता सर्वोच्च है और वह किसी भी ऐसी सत्ताधारी बर्दाश्त नहीं करेगी, जो उन्हें कुचल दे ; चाहे वे कितने भी बड़े और शक्तिशाली क्यों न हों। यह हमें यह भी याद दिलाता है कि हमें जनता के लिए और जनता के साथ अपनी लड़ाई में दृढ़ता से आगे बढ़ना चाहिए।

[ • लेखक एम ए बेबी ‘माकपा’ के महासचिव हैं.]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल
breaking Chhattisgarh

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…
breaking Chhattisgarh

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर
breaking National

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें
breaking Chhattisgarh

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन
breaking National

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन