- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ ऑर्टकॉम : वृक्षारोपण ▪️ अमिताभ भट्टाचार्य
▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ ऑर्टकॉम : वृक्षारोपण ▪️ अमिताभ भट्टाचार्य

▪️
‘ऑर्टकाम’ ने आव्हान किया वृक्षारोपण

जब कोई भी व्यक्ति किसी भी चीज को दिल से करना चाहता है ना, तो वह हो कर रहता है , मैं पर्यावरण प्रेमी भाई निशु पांडे कि बात कर रहा हूं जिनमें दोस्तों वृक्षारोपण को लेकर जुनून है उन्हें प्रकृति से मानो प्रेम है , मैने इसके पहले भी दो तीन पर्यावरण प्रेमियों के ऊपर कहानी लिखी थी , जो निम्न है
🟢1)श्रीमती मीनू विश्वास
🟢2)श्री बालू राम वर्मा
और
तीसरी
🟢3) भाई निशु पांडे
आज पता नहीं ,ऐसे ही मन किया कि मेटा (गुगल)से पूछता हूं कि भिलाई में ऐसे कौन है जो पर्यावरण प्रेमी /संस्थान है उनके नाम बताए, तो दोस्तों सबसे पहले गूगल ने भाई निशु पांडे ( आर्ट काम संस्था) का नाम पूरे डीटेल के साथ मेरे सामने रख दिया ! मुझे यह देख बेहद खुशी हुई और दिल को सकून!
🟢मै आज विश्व पर्यावरण दिवस पर इस बड़े उपलब्धि हेतु आर्टकाम (art com) कि पूरी टीम को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं!
🟢निशु पांडे जी आप एवं आपकी मेहनतकश पूरी टीम इसी तरह ना सिर्फ वैशाली नगर बल्कि पूरे वार्डो , भिलाई दुर्ग शहर व छ ग राज्य में वृहद वृक्षारोपण करे और चहूं और हरियाली लाए,जो आज कि जरूरत है !
मै आर्टकाम के तरफ से आह्वाहन करता हूं कि संस्था के साथ भिलाई दुर्ग निवासी इस मानसून, व बारिश के अगले 3 माह जुलाई ,अगस्त, सितंबर जुड़े और “हर आंगन एक पेड़” कि मुहिम को सार्थक बनाए !



▪️
‘ऑर्टकाम’ : आम्रपाली कॉलोनी में किया गया वृक्षारोपण : मुख्य अतिथि थे दुर्ग सांसद विजय बघेल : 51 पौधों का रोपण किया गया

हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी आर्टकॉम के अभियान का शुभारम्भ हों चुका हैं जिसके अंतर्गत आज द्वितीय रविवार आर्टकॉम ने आम्रपाली कॉलोनी में वृहद वृक्षारोपण किया गया, प्रथम सप्ताह में आर्टकॉम द्वारा भारत देश का पहला सिंदूर उद्यान का निर्माण, ऑफिसर एसोसिएशन के साथ व दुर्ग सांसद विजय बघेल जी
के सानिध्य व नेतृत्व में किया गया l
संस्था आर्टकॉम ने आज आम्रपाली कॉलोनी में
वृक्षारोपण कर 51 पौधों का रोपण किया जिसमे
संस्था के सभी पदाधिकारीगण के साथ कॉलोनी के
लगभग 150 से अधिक जागरूक जन उपस्थित थे l
आज के इस वृहद वृक्षारोपण में मुख्य अतिथि के
तौर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल जी उपस्थित थे
संस्था के संचालक निशु पाण्डेय ने इस वर्ष आर्टकॉम का अभियान “हर आँगन एक पेड़” के साथ साथ हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग भी अनिवार्य रूप से होना आर्टकॉम का प्रयास रहेगा ,इसकी जानकारी लोगों को दी!
जिस जगह वृक्षारोपण करें वहाँ उपस्थित लोगों को
वाटर हार्वेस्टिंग के महत्व के बारे में जानकारी दें l
दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपने भाषण में आर्टकॉम
के कार्य कि सराहना करतें हुये जल और पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक होने कि आवश्यकता पर बल दिया , कहा कि लाखों करोडो रूपये के घर में हर आँगन एक पौधा व हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग करने कि बात पर बल दिया और आम्रपाली के संपूर्ण पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया और उनके कॉलोनी से सम्बंधित परेशनीयों के निवारण हेतू प्रयास करने कि बात कही जिसका आम्रपाली वासियों ने स्वागत किया l इस अवसर पर आम्रपाली के पदाधिकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह सैनी,राकेश अग्रवाल,रजनीकांत अग्रवाल,ज्योति कांत अग्रवाल,राकेश मिश्र आदि..
सांसद विजय बघेल जी के साथ महेश वर्मा,प्रमोद सिंह
सुधीर बंसल, कमलेश दुबे, विशाल दीप नायर आदि
और छत्तीसगढ़ के कला एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित
संस्था से निशु पाण्डेय,करमजीत सिंह,शारदा गुप्ता,डॉ रमेश श्रीवास्तव,गुरनाम सिंह
अमिताभ भट्टाचार्य, बंट्टी नाहर,संतोष जायसवाल
मेघा कौर, संजीव सक्सेना हरी शंकर मिश्र, श्रीनिवास मिश्रा,विजय गुप्ता, आनंद पांडे,भास्कर तिवारी, एवं प्रभु नाथ बैठा आदि उपस्थित
थे l
▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)