- Home
- Chhattisgarh
- भारत के साथ बहुत बड़ी ट्रेड डील होने वाली है, डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, बोले- Done with China, Next India
भारत के साथ बहुत बड़ी ट्रेड डील होने वाली है, डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, बोले- Done with China, Next India
US-India Trade Deal: यूएस और इंडिया बड़ी ट्रेड डील करने वाले हैं। इसकी घोषणा जल्द होगी। ये बड़ा ऐलान खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने किया है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि यूएस ने चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस दौरान उन्होंने इशारा किया कि भारत के साथ जल्द ही एक ‘बहुत बड़ी’ डील होगी। ट्रंप ने बिग ब्यूटीफुल बिल इवेंट (Big Beautiful Bill) में बोलते हुए यह बयान दिया। उन्होंने भारत के साथ एक बड़े समझौते का संकेत दिया, जिसका मकसद अमेरिकी वैश्विक व्यापार संबंधों और सप्लाई चेन स्टेबिलिटी को मजबूत करना है।
ट्रंप ने हाल ही में ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस दौरान कहा, ”हर कोई हमारे साथ व्यापार करना चाहता है। कुछ महीने पहले मीडिया पूछ रही थी कि क्या वाकई कोई ट्रेड डील में दिलचस्पी दिखाएगी? हमने कल ही चीन के साथ एक डील साइन की है। हम और भी अच्छे सौदे करेंगे। भारत के साथ भी डील पर बात हो रही है। भारत के साथ बहुत बड़ी ट्रेड डील का ऐलान जल्द किया जाएगा।
ट्रेड डील्स की ओर इशारा करते हुए अपनी स्पीच में ट्रंप ने कहा, “हर कोई एक डील करना चाहता है और उसका हिस्सा बनना चाहता है। याद कीजिए कुछ महीने पहले, प्रेस कह रही थी, ‘क्या वाकई कोई ऐसा है, जिसे इसमें कोई दिलचस्पी हो?’ खैर, हमने कल ही चीन के साथ हस्ताक्षर किए हैं। हम कुछ बेहतरीन सौदे कर रहे हैं। हम एक और सौदा करने जा रहे हैं, शायद भारत के साथ, बहुत बड़ा सौदा।
‘ऐसी चीजें जो कभी नहीं हो सकती थीं…’
ट्रंप ने कहा, “लेकिन हम कुछ बेहतरीन सौदे कर रहे हैं। हम एक और सौदा करने जा रहे हैं, जहां हम भारत के लिए दरवाजे खोलने जा रहे हैं, वहीं चीन के साथ सौदे में हम चीन के लिए दरवाजे खोलने जा रहे हैं। ऐसी चीजें जो यकीनन कभी नहीं हो सकती थीं और हर देश के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे रहे हैं। हालांकि, ट्रंप ने चीन सौदे की बारीकियों के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन बाद में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि यह समझौता चीन से अमेरिका में Rare Earth Shipments में तेजी लाने पर केंद्रित था। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसकी वजह से ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित हुई थी।
अमेरिका हर किसी के साथ नहीं करेगा समझौता
ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि अमेरिका कुछ ही देशों के साथ ट्रेड डील करेगा। उनका कहना है कि हर किसी के साथ समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम लेटर भेजकर सभी को शुक्रिया कहेंगे और उसने 25, 35 या 45 प्रतिशत भुगतान करने के लिए कहेंगे। यह आसान तरीका होगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
