• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

8 months ago
243

▪️
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने ब्लूम गुणवत्ता में ऐतिहासिक सुधार किया : एसएमएस-2 में तकनीकी नवाचार और नेतृत्व की भूमिका रही अहम

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने गुणवत्ता संवर्द्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में ब्लूम कास्टिंग की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। यह सुधार विशेष रूप से मशीन-5 से उत्पादित ब्लूम्स की गुणवत्ता में देखने को मिला है, जो रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल (आरएसएम) तथा यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) के लिए प्रमुख आपूर्ति स्रोत है।
मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री एस.के. घोषाल के नेतृत्व में, महाप्रबंधक प्रभारी (यांत्रिकी, सीसीएस) श्री टी. गोविंद, महाप्रबंधक (यांत्रिकी, सीसीएस) श्री एन.के. देथे तथा महाप्रबंधक प्रभारी (सीसीएस प्रचालन) श्री एस. देबसीकदर की टीम ने इस सुधार यात्रा की शुरुआत की। टीम एसएमएस-2 द्वारा की गई गहन ‘रूट कॉज एनालिसिस’ में पाया गया कि सेकेंडरी कूलिंग ज़ोन के ‘एयर मिस्ट सिस्टम’ में व्याप्त तकनीकी कमियाँ ब्लूम की सर्फेस गुणवत्ता और आंतरिक साउंडनेस को प्रभावित कर रही थीं।
इस निष्कर्ष के आधार पर 18 मार्च 2024 को एक आईपीयू प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके अंतर्गत वैश्विक स्प्रे कूलिंग टेक्नोलॉजी में अग्रणी कंपनी मेसर्स लेच्लर को कार्यादेश सौंपा गया। अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में ब्लूम कास्टर की सभी चार स्ट्रैंड्स पर अपग्रेडेड एयर मिस्ट कूलिंग सिस्टम की सफलतापूर्वक कमीशनिंग की गयी।
इस तकनीकी हस्तक्षेप के परिणाम त्वरित और प्रभावशाली रहे। एसएमएस-2 से कास्ट किए गए 130-मीटर श्रेणी के ब्लूम्स की गुणवत्ता वित्त वर्ष 2024-25 में 60% थी, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में बढ़कर औसतन 77.36% हो गई। इसी प्रकार, 117-मीटर श्रेणी में यह सुधार 84.01% से बढ़कर 93.60% तक पहुँच गया। ये आंकड़े तकनीकी समाधान की प्रभावशीलता और एसएमएस-2 टीम की निष्कलंक निष्पादन क्षमता को दर्शाते हैं।
ब्लूम गुणवत्ता में इस उल्लेखनीय सुधार का सीधा लाभ रेल उत्पादन में भी परिलक्षित हुआ। यूनिवर्सल रेल मिल में एसएमएस-2 से प्राप्त ब्लूम्स का उपयोग कर बनाए गए रेलों की ‘प्राइम एक्सेप्टेंस रेट’ अप्रैल से जून 2025 की अवधि में 93.05% से बढ़कर 96.94% हो गई। वहीं कुल एक्सेप्टेंस रेट वित्त वर्ष 2024-25 में 97.74% से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 98.84% हो गया, जो कि उत्पाद प्रक्रिया की सुसंगतता और विश्वसनीयता में बढ़ोत्तरी को दर्शाता है।
यह तकनीकी उन्नयन भिलाई इस्पात संयंत्र की परिचालन दक्षता को और सुदृढ़ करेगा तथा गुणवत्ता और नवाचार के प्रति संयंत्र की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाते हुए भारत के अधोसंरचना विकास में इसकी भूमिका को और सशक्त करेगा।

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र की ‘सुरक्षा 2025’ सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता में पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन की टीम ‘सेफ टेक इनोवेटर’ रही विजेता

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआर-लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में 01 जुलाई 2025 को संयंत्र स्तरीय सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता ‘सुरक्षा 2025’ का समापन समारोह आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में संयंत्र के विभिन्न विभागों से कुल 81 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) श्री तापस दासगुप्ता उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री देबदत्त सत्पथी, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधकगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता में पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन की टीम ‘सेफ टेक इनोवेटर’ ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीँ ब्लास्ट फर्नेस की टीम ‘सुरक्षा सेना’ प्रथम उपविजेता तथा कोक ओवन की टीम ‘शौर्य’ द्वितीय उपविजेता रही। इसके अतिरिक्त एसएमएस-2 की टीम ‘अभिनव’, रिक्लेमेशन शॉप की टीम ‘सवेरा’ तथा एसएमएस-2 की ही टीम ‘कवच’ को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) श्री अजय टल्लू द्वारा सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा शपथ दिलाकर की गई।
कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार ने अपने संबोधन में सुरक्षा को सभी के सामूहिक दायित्व के रूप में स्वीकार करने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने ठेका श्रमिकों के बीच सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने तथा कार्यस्थल पर उत्तम हाउसकीपिंग बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
अपने उद्बोधन में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) श्री तापस दासगुप्ता ने संयंत्र के प्रत्येक विभाग में सेफ्टी सर्कल टीमों के गठन की आवश्यकता पर बल देते हुए इसे सुरक्षा को संस्था की मूल संस्कृति बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल बताया। उन्होंने विशेष रूप से पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन, एसएमएस-2 और एसएमएस-1 की टीमों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री देबदत्त सत्पथी ने दिया, जिसमें उन्होंने सेफ्टी सर्कल की अवधारणा तथा कर्मचारियों में सुरक्षा-प्रथम मानसिकता को बढ़ावा देने की दिशा में इसके महत्व को रेखांकित किया।
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कारस्वरूप क्रमशः रु. 25,000, रु.15,000 एवं रु.10,000 की नगद राशि, ट्रॉफी तथा व्यक्तिगत उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) श्री एस.के. महतो ने किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरक्षा विभाग के श्री अजय गोन, श्री सूरज वर्मा, श्री सुमित कुमार, श्री वेंकटपति राजू, श्री अखिल मिश्रा, श्री अरिजीत रॉय, सेफ्टी वॉरियर्स तथा एचआर-एलएंडडी सेंटर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

▪️
इस्पात गलन शाला क्रमांक-3 में राजभाषा कार्यशाला सम्पन्न

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात गलन शाला क्रमांक-3 विभाग के वेलफेयर बिल्डिंग-5 स्थित सभागार में 28 जून 2025 को राजभाषा कार्यशाला का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (एस.एम.एस. 3) श्री त्रिभुवन बैठा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (एस.एम.एस.3) एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी सुश्री पुष्पा एम्ब्रोस, महाप्रबंधक श्री डी. विजित व श्री दिलीप वार्ष्णेय, उप महाप्रबंधक श्री कमल किशोर, श्री हितेश डोंगरे, श्री रजत सरकार, श्री जावेद अहमद अंसारी, सहायक महाप्रबंधक श्री प्रकाश आत्मपूज्य, वरिष्ठ प्रबंधक सुश्री श्रुति पाण्डेय, उप प्रबंधक सुश्री पुष्पा गढ़े एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्री त्रिभुवन बैठा ने अपने उद्बोधन में कहा कि, हिंदी कार्यशाला के माध्यम से हमें ना केवल राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों की जानकारी मिलती है वरन हिंदी के प्रति ज्ञान में भी वृद्धि होती है। हिंदी में समस्त कार्यालयीन कार्य करने से संप्रेषण में सरलता होती है। हमारा विभाग इस्पात गलन शाला क्रमांक-3 शत-प्रतिशत पत्राचार हिंदी में करने को संकल्पित है। विश्व के अनेक देश अपनी भाषा में समस्त शिक्षा एवं सभी कार्यालयीन कार्य करते हैं, ऐसे देशों में उन्नति का स्तर अत्यंत सराहनीय है। हमें भी अपनी भाषा में शिक्षा व्यवस्था अपनानी होगी और तब हम आज की तुलना में कहीं बेहतर और उन्नत होंगे। उन्होंने कहा कि इस्पात गलन शाला में सरल हिंदी के माध्यम से सभी पत्राचार किए जाते हैं। हम विभागीय स्तर पर संपूर्ण नोटिंग, ड्राफ्टिंग एवं ई-मेल आदि हिंदी में ही करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाप्रबंधक, (एस.एम.एस.3) श्री उमाशंकर परगनिहा ने बताया कि विभाग द्वारा पिछली तिमाही में ‘क’ क्षेत्र में पत्र व्यवहार शत-प्रतिशत हिंदी में किया गया। उन्होंने ऑनलाइन तिमाही रिपोर्ट प्रविष्टि प्रणाली के विषय में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अत्यंत ही रोचक ढंग से विस्तारपूर्वक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में राजभाषा विभाग द्वारा सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसके परिणाम इस प्रकार रहे :- प्रथम श्री लोकेश प्रसाद मोगरे, वरिष्ठ प्रबंधक (सी.सी.पी. मेकेनिकल), द्वितीय- श्री संतोष कुमार पाण्डेय, उप प्रबंधक (प्रेषण), तृतीय- सुश्री अर्चना अतिका सिंह, उप प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल), प्रोत्साहन पुरस्कार श्री अभिषेक झा, वरिष्ठ प्रबंधक (मेकेनिकल) तथा सुश्री निधि सांगा, जे.ई.ए. (इलेक्ट्रिकल) को प्रदान किया गया।
उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन-राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों की जानकारी दी तथा ऑनलाइन गूगल वॉइस टाइपिंग का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को राजभाषा हिंदी में समस्त कार्य करने हेतु शपथ दिलाई गई। विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारी श्री उमाशंकर परगनिहा ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।

▪️
मर्चेंट एंड वॉयर रॉड मिल विभाग के कर्मियों को मिला ‘कर्म शिरोमणि’ सम्मान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मिल्स ज़ोन-1 के अंतर्गत मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल विभाग द्वारा 01 जुलाई 2025 को “कर्म शिरोमणि पुरस्कार” वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कार्यस्थल पर उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना, संसाधनों का दक्षतापूर्वक उपयोग करना, कार्य में नवीनता लाना, तथा उच्च स्तर की सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्रेरणादायक कार्य करने वाले कर्मचारियों को पहचान प्रदान करना था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल) श्री मुनीश कुमार गोयल उपस्थित रहे। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों को बधाई दी व अपने संबोधन में उन्होंने कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के लिए समर्पित प्रयासों पर बल दिया।
मर्चेंट मिल विभाग से इंजीनियरिंग एसोसिएट (प्रचालन) श्री रविकांत महाजन, इंजीनियरिंग एसोसिएट (विद्युत) श्री तिलक राज, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (प्रचालन) श्री दीपेश कुमार विश्वास, जूनियर इंजीनियर (प्रचालन) श्री के.बी. रोशन, चार्जमैन कम मास्टर तकनीशियन (यांत्रिकी) श्री मोहन लाल सिन्हा एवं इंजीनियरिंग एसोसिएट (विद्युत) श्री अश्विनी कुमार साहू को कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया गया।
वहीं वायर रॉड मिल विभाग से इंजीनियरिंग एसोसिएट (विद्युत) श्री समी उल्लाह, इंजीनियरिंग एसोसिएट (यांत्रिकी) श्री गैंद लाल ठाकुर, जूनियर इंजीनियर (प्रचालन) श्री रमेश कुमार, इंजीनियरिंग एसोसिएट (विद्युत) श्री जागेश्वर सिंह ठाकुर, इंजीनियरिंग एसोसिएट (प्रचालन) श्री भागीरथी सिन्हा एवं इंजीनियरिंग एसोसिएट (विद्युत) श्री वी. रामचंद्र राव को “कर्म शिरोमणि” सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में महाप्रबंधक (प्रचालन मर्चेंट मिल) श्री एस.के. हरिरमानी, महाप्रबंधक (विद्युत मर्चेंट मिल) श्री एस.के. नायक एवं महाप्रबंधक (विद्युत) श्रीमती अनुपमा कुमारी वायर रॉड मिल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (एचआर, मिल्स ज़ोन-1) सुश्री समायला अंसारी द्वारा किया गया।
“कर्म शिरोमणि” सम्मान उन कर्मठ कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने माह के दौरान अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संयंत्र की परिचालन दक्षता और गुणवत्ता में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख
breaking Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ
breaking Chhattisgarh

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत
breaking Chhattisgarh

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
breaking international

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल
breaking international

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार
breaking Chhattisgarh

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम
breaking international

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय

कविता

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन