- Home
- Chhattisgarh
- ‘जागृति साहित्य समिति’ के तत्ववाधान में कवि सम्मेलन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को
‘जागृति साहित्य समिति’ के तत्ववाधान में कवि सम्मेलन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को
▪️
‘जागृति साहित्य समिति’ उतई जिला- दुर्ग, छत्तीसगढ़ की साहित्यिक संस्था ने बीते दिनों डॉक्टर्स डे के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन ‘कालिका मंच हथखोज पारा, उतई’ में किया.
▪️
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई. सदस्यों ने डॉ. सुरेंद्र दुबे के साहित्यिक योगदानों को याद किया. डॉ. सुरेंद्र दुबे को 2010 में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया गया और अमेरीका के ‘ओहियो राज्य’ के गवर्नर श्री बाव टफ द्वारा लीडिंग इंडियन पोयट का सम्मान मिला. ‘मस्कट ओमान’ में भारत के राजदूत द्वारा श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा का सम्मान भी उन्हें मिला. देश में कई प्रतिष्ठित संस्थाओं, राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त डॉ. सुरेंद्र दुबे को शत् शत् नमन.

▪️
छत्तीसगढ़ आसपास
[ डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
‘जागृति साहित्य समिति’ द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में डॉ. बीना सिंह ‘रागी’, डॉ. भारती साहू, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, डॉ. यशवंत सूर्यवंशी ‘यश’, रिक्की बिंदास, रघुनाथ देशमुख, बिसरुराम कुर्रे, मन्नूलाल यदु, सीमा साहू, रमा शंकर सोनी, उत्तम देवहरे, ए. विजयलक्ष्मी, नोमिन साहू, माला सिंह और ओमवीर करन रचनाकारों ने अपनी-अपनी प्रतिनिधि कविताओं का पाठ किया.

मुख्य अतिथि थीं राष्ट्रीय मंचों की चर्चित कवयित्री डॉ. बीना सिंह ‘रागी’ और कुशल संचालन किया डॉ. रमाशंकर सोनी
कवियों ने वीर रस, गीत, ग़ज़ल, व्यंग्य और सम-सामयिकी रचनाओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया.
• आयोजन की कुछ सचित्र झलकियाँ-



[ • रपट, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)