भारत बना दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, सामने हैं कई गंभीर चुनौतियां

SPECIAL REPORT: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है, लेकिन इस बार का दिन और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत अब आधिकारिक रूप से दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन चुका है। यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत की जनसंख्या 1.46 बिलियन (146.39 करोड़) को पार कर गई है।
इस बार की थीम है: “युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना”।
इसका उद्देश्य जनसंख्या विस्फोट के साथ-साथ लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करना है, ताकि भावी पीढ़ियों को एक बेहतर जीवन मिल सके।
विश्व स्तर पर क्या हालात हैं?
इस समय दुनिया की कुल आबादी 8.2 बिलियन है। सबसे अधिक आबादी वाले 10 देशों में भारत अब पहले स्थान पर है, उसके बाद क्रमशः चीन, अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया, ब्राजील, बांग्लादेश, रूस और इथियोपिया हैं।
रैंक देश जनसंख्या (2025 अनुमान)
1 भारत 1.46 बिलियन
2 चीन 1.42 बिलियन
3 अमेरिका 347 मिलियन
4 इंडोनेशिया 286 मिलियन
5 पाकिस्तान 255 मिलियन
6 नाइजीरिया 238 मिलियन
7 ब्राजील 213 मिलियन
8 बांग्लादेश 176 मिलियन
9 रूस 144 मिलियन
10 इथियोपिया 135 मिलियन
भारत में जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियाँ:
-
संसाधनों पर अत्यधिक दबाव
-
स्वास्थ्य और शिक्षा में असमानता
-
रोजगार की कमी और बेरोजगारी में बढ़ोतरी
-
शहरीकरण और झुग्गी बस्तियों का विस्तार
-
प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन
दूसरी ओर… घटती जनसंख्या भी एक संकट
जहां भारत और कुछ अफ्रीकी देशों को जनसंख्या वृद्धि की चुनौती झेलनी पड़ रही है, वहीं जापान, इटली और कोरिया जैसे देशों में जनसंख्या घट रही है, जिससे श्रम बल की कमी और वृद्ध जनसंख्या की देखभाल एक बड़ी चुनौती बन रही है।
क्या किया जा सकता है?
-
जनसंख्या नियंत्रण के लिए शिक्षा और जागरूकता अभियान
-
युवाओं को रोजगार और संसाधन उपलब्ध कराना
-
परिवार नियोजन को लेकर नीतिगत सुधार
-
लैंगिक समानता और महिलाओं की सशक्तिकरण
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)