- Home
- Chhattisgarh
- राज्य सब जूनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया उद्घाटन : 17-20 जुलाई, 2025 तक 9 चक्रों में खेले जाएंगे यह स्पर्धा
राज्य सब जूनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया उद्घाटन : 17-20 जुलाई, 2025 तक 9 चक्रों में खेले जाएंगे यह स्पर्धा

• छत्तीसगढ़ आसपास
• 17 जुलाई, 2025
भिलाई : ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं अग्रसेन जन कल्याण समिति एवं अग्रवाल महिला समिति भिलाई के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2025 का भव्य उद्घाटन दुर्ग रेंज के आई जी श्री राम गोपाल गर्ग जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश शतरंज संघ के पूर्व उपाध्यक्ष धरम चंद लूनिया ने किया।
विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा, अग्रवाल जन कल्याण समिति के महासचिव अनिल अग्रवाल,अग्रसेन महिला समिति भिलाई की अध्यक्ष गायत्री अग्रवाल, प्रदेश शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप दास, इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत मंचासीन थे।
जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने स्पर्धा की जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई सेक्टर 6 स्थित अग्रसेन भवन में दिनांक 17 से 20 जुलाई तक 9 चक्रों में खेले जाने वाली राज्य सब जूनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का मुख्य अतिथि दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने शतरंज की चाल चलकर स्पर्धा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने अपने उद्बोधन में शतरंज को प्राचीन खेल बताते हुए कहा कि राजा महाराजा लोगो के जमाने से लोग शतरंज खेलते आ रहे हैं। उन्होंने बचपन की याद ताजा करते हुए बताया कि वह भी बहुत शतरंज खेला करते थे। श्री गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजन से राज्य की प्रतिभाएं निखरकर सामने आएगी और छत्तीसगढ़ से भी विश्वनाथन आनंद एवं डी गुकेश जैसे खिलाड़ी ऐसे आयोजन के माध्यम से निकलेंगे।
श्री गर्ग ने राज्य से आए शतरंज खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा ऐसे भव्य आयोजन के लिए प्रदेश शतरंज संघ एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग की सराहना की। तथा शतरंज की बारीकियां भी समझाई। कार्यक्रम के अध्यक्ष धरम चंद लूनिया ने भी राज्य शतरंज संघ के गतिविधियों की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ में शतरंज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महासचिव विनोद राठी की प्रशंसा की।
विशेष अतिथि समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा ने शतरंज को बौद्धिक विकास का खेल बताते हुए राज्य शतरंज संघ एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा आयोजित स्पर्धा की सराहना की एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। अग्रवाल समाज के महासचिव अनिल अग्रवाल ने शतरंज के आयोजन हेतु अग्रसेन भवन को निःशुल्क उपलब्ध कराने का वादा किया। अग्रवाल समाज की महिला अध्यक्ष गायत्री अग्रवाल ने भी शतरंज को मानसिक खेल बताते हुए आयोजन की सराहना की । सर्वप्रथम ईश्वर सिंह राजपूत ने स्वागत भाषण दिया तथा प्रतियोगिता की जानकारी दी।
स्पर्धा में राज्य के कुल 213 शतरंज प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है जिसमें अंडर 15 बालक वर्ग में 158 तथा बालिका वर्ग में 55 खिलाड़ी शामिल है। जिसमें 50 फिडे रेटेड खिलाड़ी हैं। अतिथियों का स्वागत करने वालों में प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव विकास शर्मा,सचिव तुलसी सोनी इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े रमेश अग्रवाल, चित्रांश अग्रवाल, फिडे आर्बिटर रॉकी देवांगन,हर्ष शर्मा,सुभाष बसोंने,अनिल शर्मा, मुदिता पांडे, विक्रम सिंह,हर्ष मिलकर,तरुण सारथी,सद्दाम हुसैन,मनोज साहू सहित अन्य लोगों ने गुलदस्ता भेंटकर किया।

संचालन दुर्ग जिला शतरंज संघ के सचिव तुलसी सोनी एवं आभार व्यक्त संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)