- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…
▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के नवनि युक्त निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्रा ने कार्यभार संभाला

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नवनियुक्त निदेशक प्रभारी श्री चितरंजन महापात्रा 17 जुलाई 2025 को इस्पात भवन स्थित अपने कार्यालय पधारे । इसके तत्काल बाद निदेशक प्रभारी सभागार में कार्यपालक निदेशकों के साथ बैठक ली तथा संयंत्र के निष्पादन की समीक्षा की, एवं इसके उपरांत श्री महापात्रा ने संयंत्र का भ्रमण किया.


वरिष्ठ प्रबंधन की बैठक में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बिपिन कुमार गिरी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ रवींद्रनाथ एम, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार उपस्थित थे।
इसके पश्चात ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं अन्य श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री चितरंजन महापात्रा से सौजन्य भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। अपने संयंत्र भ्रमण के दौरान श्री महापात्रा संयंत्र के कोक ओवन बैटरी 5 एवं 6 पहुंचे एवं उनका निरीक्षण किया और संयंत्र के प्रचालन की जानकारी ली। संयंत्र भ्रमण में निदेशक प्रभारी के साथ कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) श्री बी के बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक (कोकओवन) श्री तुलाराम बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (मेकेनिकल) श्री प्रमोद कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (सीईटी) श्री प्रणय कुमार उपस्थित रहे व उन्होंने ने कोक ओवन बैटरी 5 और 6 के साथ सभी बैटरियों के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मध्यान्ह भोजन के बाद संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री चितरंजन महापात्रा ने संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक में संयंत्र के उत्पादन एवं निष्पादन पर विस्तार से जानकारी ली और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि श्री चितरंजन महापात्रा ने दिनांक 15 जुलाई 2025 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी का पदभार ग्रहण किया है।
▪️
बीएसपी के बार एवं रॉड मिल की ‘आरोहण’ टीम को सेफ्टी सर्कल कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड : यह कार्यक्रम 13-14 जुलाई, 2025 को आयोजित किया गया था : देशभर से 99 सेफ्टी सर्कल टीमों ने भाग लिया


क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया [क्यूसीएफआई] भिलाई चैप्टर द्वारा श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई में आयोजित दो दिवसीय सेफ्टी सर्कल चैप्टर कन्वेंशन में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की बार एवं रॉड मिल की टीम “आरोहण” ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अवार्ड प्राप्त किया है। यह कार्यक्रम 13 एवं 14 जुलाई को आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों से कुल 99 सेफ्टी सर्कल टीमों ने भाग लिया।
इस प्रतिष्ठित मंच पर भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए अपनाए गए नवाचारों और उपायों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया।
उपमहाप्रबंधक (टीम फसिलिटेटर) श्री विजी मथाई के नेतृत्व में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। टीम में टीम लीडर श्री अपु बेहरा, डिप्टी लीडर श्री एन. सतीश कुमार तथा सदस्य श्री चंदन कुमार, श्री एम. श्रीनु और श्री मनोज कुमार शामिल थे।
इस उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक एवं बार एवं रॉड मिल विभागाध्यक्ष श्री योगेश शास्त्री ने एक गरिमामय समारोह में टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान कीं।
▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के पावर एवं इलेक्ट्रिकल विभाग हेतु शॉप कम्युनिकेशन फोरम का आयोजन


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के पावर एवं इलेक्ट्रिकल विभाग हेतु शॉप कम्युनिकेशन फोरम का आयोजन
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के पावर एवं इलेक्ट्रिकल विभाग के लिए हाल ही में एक शॉप कम्युनिकेशन फोरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवादात्मक सत्र का उद्देश्य कर्मचारियों की सहभागिता को बढ़ावा देना तथा संगठन से जुड़े वर्तमान घटनाक्रमों के प्रति उन्हें जागरूक करना था।
फोरम में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नीतिगत अद्यतनों एवं कल्याणकारी उपायों से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। इन प्रश्नों का समुचित समाधान महाप्रबंधक (एचआर-वर्क्स) श्री एस. के. सोनी, महाप्रबंधक (एचआर – मिल्स/एम एंड एस) श्री संजय द्विवेदी, तथा वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर – एम एंड यू) सुश्री प्रियंका मीणा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कनिष्ठ प्रबंधक (एचआर) सुश्री नवनीता चौहान एवं सहायक प्रबंधक (एचआर) श्री मिहिर मनोहर द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सेल की वर्तमान पहलों एवं कर्मचारी-केन्द्रित योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
सत्र के दौरान कर्मचारियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक इस्पात परिदृश्य की जानकारी दी गई तथा सेल के तकनीकी एवं वित्तीय प्रदर्शन की प्रमुख झलकियों को साझा किया गया। इसके साथ ही हाल ही में जारी कॉर्पोरेट परिपत्रों, नीतियों एवं आंतरिक पहलों के प्रति भी कर्मचारियों को संवेदनशील बनाते हुए संगठनात्मक भागीदारी एवं उत्पादकता को बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से ई ए एस और डब्लू ओ सब्लू पहलों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के रेफ्रेक् टरी इंजीनियरिंग विभाग में नवीनीकृत कैंटिन का उद्घाटन : इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक [संकार्य] राकेश कुमार उपस्थित थे


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के रेफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग (आरइडी) में नवीनीकृत कैंटीन का उद्घाटन 17 जुलाई को एक गरिमामय समारोह में किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने कैंटीन का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने इस पहल को संयंत्र की समावेशी कार्यसंस्कृति और श्रमिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) श्री तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मेंटेनेंस एंड यूटिलिटीज) श्री बिजय कुमार बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (एमआरडी) श्री सुशील कुमार, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर प्लांट्स) श्री अनुप कुमार दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एमडब्ल्यूआरएम) श्री एम.के. गोयल, मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) श्री प्रवीण राय भल्ला, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री त्रिभुवन बैठा, मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्री समीर गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
रेफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग संयंत्र की प्रमुख धातुकर्म इकाइयों में स्थित रेफ्रैक्टरी यूनिट्स का 24×7 अनुरक्षण करता है, जो एक अत्यंत श्रमप्रधान कार्य है। यहां कार्यरत अधिकांश श्रमिक कुशल एवं ठेका आधारित हैं, जिनमें कई दूरस्थ क्षेत्रों से आते हैं। इस पृष्ठभूमि में यह कैंटीन न केवल उन्हें स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगी, बल्कि कार्यक्षमता, मनोबल और एकाग्रता में भी वृद्धि करेगी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार ने कहा कि, “भिलाई इस्पात संयंत्र केवल उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि ‘एथिकल स्टील’ के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है – ऐसा इस्पात जो श्रमिकों के सम्मान और संतुष्टि पर आधारित हो। जब हमारा श्रमबल संतुष्ट और सशक्त होगा, तभी संयंत्र की प्रगति भी स्थायी और नैतिक होगी। आरइडी विभाग द्वारा प्रारंभ की गई यह कैंटीन एक अनुकरणीय उदाहरण बनेगी।
इस नई पहल को मूर्त रूप देने में मानव संसाधन विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। इस अभियान में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संजय द्विवेदी, महाप्रबंधक (एचआर-वर्क्स) श्री सूरज कुमार सोनी, महाप्रबंधक (एचआर-आई एंड एस) सुश्री आर. रंजनी, महाप्रबंधक (एचआर-वेलफेयर) सुश्री के. सुपर्णा, सहायक महाप्रबंधक (कैंटीन सेवाएँ) श्री जॉर्ज विलियम एवं कनिष्ठ प्रबंधक (एचआर/ स्टील जोन-1) श्री राकेश कुमार पांडे का विशेष योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से बंद पड़ी इस कैंटीन का नवीनीकरण एवं रंग-रोगन का कार्य उप प्रबंधक (सीईडी) श्री जे.पी. शर्मा के समर्पित प्रयासों से पूर्ण किया गया है। इस समूची प्रक्रिया का मार्गदर्शन मुख्य महाप्रबंधक (आरइडी) श्री प्रोसेनजीत दास द्वारा किया गया, जिन्होंने श्रमिकों के हित में इस कैंटीन को पुनः शुरू करने की दिशा में विशेष नेतृत्व और पहल दिखाई।
▪️
बीआरएसआर इंशोरेंस ऑडिट हेतु इमजेंट वेंचर्स की टीपीए टीम का भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड [सेबी] के लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (एल ओ डी आर) रेगुलेशन, 2015 के अनुपालन और सस्टेनेबल व उत्तरदायी बिज़नेस प्रथाओं के प्रति सेल की प्रतिबद्धता के तहत, बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग (बी आर एस आर) के आंकड़ों के ऑडिट एवं सत्यापन हेतु इमर्जेंट वेंचर्स इंडिया प्रा. लि. (ई वी आई) की थर्ड पार्टी एश्योरेंस (टी पी ए) टीम का भिलाई इस्पात संयंत्र में 16 से 19 जुलाई 2025 तक दौरा जारी है।
वित्त वर्ष 2024–25 से 2027–28 तक की अवधि के लिए बीआरएसआर एश्योरेंस हेतु सेल द्वारा नियुक्त इस टीम में क्लाइमेट एंड सस्टेनेबिलिटी लीड श्री अतुल संघल तथा लीड एश्युअर श्री अभय कुमार अग्रवाल शामिल हैं। इनका स्वागत मुख्य महाप्रबंधक (पावर फेसिलिटीज) श्री राजीव पांडेय, महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन विभाग) श्रीमती उमा कटोच, श्री संजय कुमार, श्री के. प्रवीण, महाप्रबंधक (ईएमडी, कोलकाता) सुश्री अजंता सेनगुप्ता, सुश्री राखी सेन, महाप्रबंधक (बी एंड सीए), कॉर्पोरेट कार्यालय श्री मनीष सेठी तथा महाप्रबंधक (एसएसओ), रांची श्री संजय अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भिलाई निवास बोर्डरूम में संयंत्र की रूपरेखा तथा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) पहलों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात संयंत्र की विरासत, योगदान एवं स्थायित्व प्रयासों को दर्शाती एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
ऑडिट प्रक्रिया को भिलाई स्थित एक समर्पित समर्थन टीम सक्रिय रूप से सुगम बना रही है, जिसमें महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री एच. शेखर, महाप्रबंधक श्री मनोहर शर्मा, डब्ल्यूएमडी से श्री अरुणव बनर्जी, ईएमडी से श्री सी. चंद्रशेखर, पीपीसी से सुश्री नीना राठौर तथा एमआरडी से श्री आलोक माथुर शामिल हैं। दौरे से संबंधित समन्वय एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन विभाग) श्री संजय कुमार द्वारा निभाई जा रही है।
इस एश्योरेंस प्रक्रिया की निगरानी कॉर्पोरेट कार्यालय, दिल्ली से महाप्रबंधक (बी एंड सीए) सुश्री एन.एम. नागेश्वरी कर रही हैं, जो समस्त सेल इकाइयों के लिए बीआरएसआर एश्योरेंस की केंद्रीय संपर्क अधिकारी हैं।
यह उल्लेखनीय है कि बीआरएसआर, सेबी द्वारा प्रारंभ की गई एक नियामकीय रूपरेखा है, जो कंपनियों को उनके पर्यावरणीय, सामाजिक और प्रशासनिक (ई एस जी) प्रदर्शन के संरचित और मानकीकृत प्रकटन हेतु सक्षम बनाती है। वित्त वर्ष 2022–23 से भारत की शीर्ष 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों के लिए इसे अनिवार्य बनाया गया है। यह ढांचा पारदर्शिता, जवाबदेही तथा स्थायित्व को व्यापार रणनीति में एकीकृत करने को बढ़ावा देता है। एश्योरेंस प्रक्रिया में प्रकशित आंकड़ों का स्वतंत्र सत्यापन शामिल है, जिससे रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता में वृद्धि होती है और हितधारकों तथा नियामकों को सही व प्रमाणिक जानकारी प्राप्त होती है।
गुरुग्राम स्थित इमर्जेंट वेंचर्स इंडिया (ई वी आई) एक एकीकृत जलवायु एवं स्थायित्व परामर्श संस्था है, जो 2004 से कॉर्पोरेट कंपनियों, सरकारी निकायों, दातृ एजेंसियों एवं बहुपक्षीय विकास बैंकों को जलवायु और स्थायित्व से जुड़े विविध विषयों पर परामर्श देती आ रही है। यह संस्ठा एए1000एएस जैसे वैश्विक मान्यता प्राप्त मापदंड के तहत प्रमाणित एश्युरर भी है।
17 जुलाई को, भिलाई इस्पात संयंत्र दौरे पर आई इस टीपीए टीम द्वारा भिलाई निवास परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने पर्यावरणीय जागरूकता को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई। इसी क्रम में टीम ने संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में भाग लिया।


बैठक में सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष और मुख्य महाप्रबंधकगणों ने भाग लिया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)