- Home
- Chhattisgarh
- श्री स्वामी समर्थ उपासना मंडल के तत्वावधान में ‘श्री गजानन मन्दिर’ के सभागार में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई : याद किया गया तिलक का देश के प्रति योगदान, सम्मानित हुए प्रतिभाशाली बच्चे : ‘तिलक गौरव’ स्मारिका और कैलेंडर का विमोचन किया गया
श्री स्वामी समर्थ उपासना मंडल के तत्वावधान में ‘श्री गजानन मन्दिर’ के सभागार में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई : याद किया गया तिलक का देश के प्रति योगदान, सम्मानित हुए प्रतिभाशाली बच्चे : ‘तिलक गौरव’ स्मारिका और कैलेंडर का विमोचन किया गया

• छत्तीसगढ़ आसपास
• 25 जुलाई, 2025
भिलाई : लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती का आयोजन श्री स्वामी समर्थ उपासना मंडल के तत्वावधान में संत श्री गजानन मंदिर हुडको के सभागार में किया गया। शुरुआत में अतिथियों का स्वागत माथे पर कुमकुम लगाकर एवं पुष्प वर्षा से किया गया।
अतिथियों ने पूज्य गणपति की आरती एवं लोकमान्य तिलक के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण के साथ विधिवत शुभारंभ किया। स्वामी समर्थ मंडल के संरक्षक विजय मैराल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जीवनी पर प्रकाश डाला। मंडल के अध्यक्ष अभय वडनेरकर ने विगत 16 वर्ष से जारी कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं भावी योजना पर भी प्रकाश डाला।
प्रमुख वक्ता नागपुर से आए अमोल पुसदकर ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के द्वारा किए गए सामाजिक कार्य एवं हर छोटे बड़े लोगों से उनके व्यवहार के बारे में बताया। उन्होंने तिलक द्वारा मांडले जेल में लिखी गई गीता रहस्य के अंश भी सुनाए।
अध्यक्षता कर रहे प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. डी एन शर्मा ने लोकमान्य बाल गंगाधर के सामाजिक कार्यों का विशेष रूप से उल्लेख किया। मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने मंडल के इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने लोकमान्य तिलक की देश के प्रति सेवाओं को याद किया और देश के लिए उठाए गए कष्टों का विशेष रूप से उल्लेख किया। आयोजन में प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। अलंकार समूह द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। सविता नाहक ने वंदे मातरम का पूर्ण गायन मंच पर किया। कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक की जीवनी पर प्रकाशित तिलक गौरव स्मारिका और युगपुरुष लोकमान्य बालगंगाधर तिलक कैलेंडर का विमोचन अतिथियों ने किया। गजानन मंदिर के संस्थापक वयोवृद्ध वसंत कापड़े का भी सम्मान शॉल व श्रीफल से किया गया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी अशोक चेण्डके, हर्षवर्धन वझे प्रवीण काले, हेमंत, अनमोल, संजय खानखोज, सुशील राणा,श्याम देशपांडे, अनिरुद्ध,अभिनव,अंजलि वडनेरकर, वनिता मैराल, मनीषा रावणहते, अपर्णा क्षीरसागर, मंदा कामीनकर, शोभा चेंडके सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

संचालन एवं आभार व्यक्त प्रशांत देशपांडे ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)