- Home
- Chhattisgarh
- 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी : ‘भिलाई इस्पात संयंत्र एसटी एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन’ के अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो की अध्यक्षता में ‘विश्व आदिवासी दिवस’ मनाने के लिए सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी
9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी : ‘भिलाई इस्पात संयंत्र एसटी एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन’ के अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो की अध्यक्षता में ‘विश्व आदिवासी दिवस’ मनाने के लिए सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी

• छत्तीसगढ़ आसपास
• 04 अगस्त, 2025
भिलाई : सिविक सेंटर पायोनियर मोनूमेंट में Bhilai Steel Plant Scheduled Tribe Employees Welfare Association की बैठक मुख्यत: 9 अगस्त (विश्व आदिवासी दिवस) की तैयारी हेतू संगठन के अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो की अध्यक्षता में हुई। जानकारी दी गई कि 9 अगस्त के दिन विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन संगठन द्वारा सुनिश्चित एवं तय है। जिसके लिये पूर्व में प्रत्येक सप्ताह बैठके आयोजित की जा चुकी है। जिसमें मुख्यता दो बातें शामिल है –
□ 9 अगस्त रैली में आदिवासी मंडल भिलाई के पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत किया जायेगा। साथ ही रैली में शामिल सदस्यों के नाश्ता पानी की व्यवस्था के साथ-साथ आकर्षक सेल्फी प्वाईट की भी व्यवस्था किया जा रहा है।
□ उक्त दिनांक को ही शाम 6 बजे से इस्पात क्लब सेक्टर-4 में रंगारंग कार्यक्रम होगा। BSP के सभी STs कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य इस उत्सव का हिस्सा होंगे। जिसमें आमंत्रित बिशेष अतिथियों द्वारा संदेश के साथ-साथ , सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम के लिये सहयोग राशि निर्धारित है। जिसमें सम्मिलित सदस्यों के लिये रात्रि भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है।
बैठक में कार्यक्रम हेतू बनाए गये सभी रूपरेखाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन व विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां हेतू विभिन्न समितियां बनाई गई है। मुख्य आयोजन समिति में अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो, महासचिव सुशील कुमार मारांडी और कोषाध्यक्ष भिमांशु कच्छप, मंच संचालन समिति में प्रदीप टोप्पो (Leader), अजय कुमार और हरीशचंद्र कुंजाम, प्रबंध समिति में बी.बी.सिंह(Leader), लाॅरेंस मधुकर(Asst.Leader), ओमनाथ नेताम, राम सिंह मरकाम, दिलीप कुमार ठाकुर, कुंज लाल ध्रुव और फत्ते राम उरांव, व्यवस्था समिति में घनश्याम सिंह सिदार(Leader), श्याम सुंदर मुर्म(Asst. Leader), ललित कुमार बघेल, मनोज हेम्ब्ररोम, नरेश हांसदा, कृष्ण कुमार मुर्म, प्रकाश चंद्र हेम्ब्ररोम, अभिमन्यु मुंडा, नील मिंज, नारद लाल मंडावी, भागवत ध्रुव, रंजीत टोप्पो, अजीत मिरधा और टिकाराम हेम्ब्ररोम, रिकाॅडिंग/मीडिया समिति में सुनील कच्छप, रजिस्ट्रेशन समिति में किरण बास्की और बीरू बास्के, फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी समिति प्रदीप टोप्पो, स्वागत समिति में घनश्याम सिंह सिदार, ओमनाथ नेताम, प्रदीप टोप्पो, पार्किंग/सुरक्षा समिति में रतन कच्छप (Leader), सिरील हांसदा(Asst. Leader), राम पूर्ति, धनंजय हांसदा और दुर्गा चरण उरांव इत्यादि सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई है.



🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)