- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ की अग्रणी महिला संस्था ‘स्वयंसिद्धा’ : मुंबई की अल्पा दागली को ‘स्वयंसिद्धा सम्मान’ से सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़ की अग्रणी महिला संस्था ‘स्वयंसिद्धा’ : मुंबई की अल्पा दागली को ‘स्वयंसिद्धा सम्मान’ से सम्मानित किया गया

👉 • ‘स्वयंसिद्धा’ सम्मान लेती हुई अल्पा दागली [बाएँ से प्रथम]
• छत्तीसगढ़ आसपास
• 07 अगस्त, 2025
छत्तीसगढ़ की अग्रणी महिला संस्था स्वयंसिद्धा का उद्देश्य है घरेलू महिलाओं की प्रतिभा को मंच व सम्मान प्रदान करना। इसी कड़ी में मुंबई की अल्पा दागली को स्वयंसिद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया जिन्होंने अंटार्कटिका की चुनौती पूर्ण यात्रा संपन्न की एवं महिलाओं का सम्मान बढ़ाया व उन्हें अपने लक्ष्य की ओर चलते रहने के लिए प्रेरित किया।
अल्पा ने आज तक बहुत सी चुनौती पूर्ण यात्राएं की है व महिलाओं के साहसिक सोलो ट्रिप को बढ़ावा दिया है। शारीरिक अस्वस्थता, पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक, मानसिक, सामाजिक मोर्चो पर अपनी योग्यता साबित कर उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की। संस्था की डायरेक्टर डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने “घुमक्कड़ी दिल से” राष्ट्रीय यात्रा ग्रुप के मीट पर माथेरान, महाराष्ट्र मैं आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रीफल,शॉल,मान पत्र व स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया।
इस अवसर पर संदीप चक्रवर्ती, हेमांग दागली के साथ छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, जयपुर (राजस्थान), महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब व हिमाचल प्रदेश से आए अनेक सदस्य उपस्थित थे।




🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)