- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…
▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग द्वारा महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : यह कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक [प्लेट मिल] कार्तिकेय बेहरा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग द्वारा मिल्स ज़ोन-3 के मानव संसाधन विभाग के सहयोग से 7 अगस्त 2025 को महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर न केवल भौतिक सुरक्षा, बल्कि मानसिक सुरक्षा, महिला अधिकारों से जुड़े श्रम कानूनों एवं एक खुले तथा सहायक कार्य वातावरण की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री कार्तिकेय बेहरा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री तन्मयी मारेपल्ली ने मानसिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल पर मनोवैज्ञानिक सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रावधानित श्रम कानूनों एवं उन्हें स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के महत्व पर अपने विचार साझा किए। सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) श्री दीपक पार्या ने औद्योगिक कार्यस्थलों में आवश्यक भौतिक सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए सुरक्षा परिधान, पीपीई का सही उपयोग, जहरीली गैसों से सुरक्षा, संयंत्र परिसर में गति सीमा का पालन एवं सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर शून्य सहनशीलता नीति के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (विद्युत) श्री सी. पद्मनाभन, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री संजय त्रिपाठी, महाप्रबंधक (यांत्रिक) श्री सुधाकर एवं महाप्रबंधक (सुरक्षा) श्री हेमंत बहुरूपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों के साथ अनौपचारिक चर्चा की.
▪️
बीएसपी के जेएलएन चिकित्सालय में विश्व अंगदान जागरूकता समारोह में व्याख्यानमाला एवं स्किन डोनेशन पर विशेष चर्चा : नेशनल बर्न सेंटर मुंबई के निदेशक डॉ. सुनील केसवानी ने कहा – ‘स्किन बैंक के प्रति जनजागरूकता प्रयासों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई…’


जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के सभागार में 09 अगस्त 2025 को विश्व अंगदान जागरूकता समारोह के अंतर्गत अंगदान तथा स्किन डोनेशन विषय पर देश के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें निदेशक (नेशनल बर्न सेंटर, एरोली, मुंबई) डॉ. सुनील केसवानी, विभागाध्यक्ष (प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न विभाग, डीके सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर) प्रो. डॉ. दक्षेश शाह तथा जॉइंट डायरेक्टर (राज्य अंग एवं उत्तक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) डॉ. वरुण अग्रवाल, तथा कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ रविंद्रनाथ एम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ. सौरभ मुखर्जी, एवं डॉ. उदय कुमार, शामिल रहे। इस अवसर पर चिकित्सालय की नर्सों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
निदेशक (नेशनल बर्न सेंटर, एरोली, मुंबई) डॉ. सुनील केसवानी ने अपने संबोधन में स्किन बैंक के प्रति जनजागरूकता प्रयासों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने भिलाई के स्किन बैंक को अपने संस्थान की तरह एक ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना भी साझा की। डॉ. केसवानी ने कहा कि स्किन डोनेशन से गंभीर रूप से झुलसे रोगियों के जीवन बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय स्थित स्किन बैंक का अवलोकन कर उसकी कार्यप्रणाली की सराहना की।
कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ रविंद्रनाथ एम, ने इस व्याख्यानमाला को आज के समय की आवश्यकता बताते हुए ऐसे ज्ञानवर्धक, जनहितकारी एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रमों के सतत आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
व्याख्यानमाला का पहला सत्र नेत्र विशेषज्ञ डॉ. चित्रा सुनाव द्वारा लिया गया, जिसमें उन्होंने कार्निया डोनेशन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सेक्टर-9 चिकित्सालय में शीघ्र ही नेत्र बैंक की स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा की। जॉइंट डायरेक्टर, राज्य अंग एवं उत्तक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) डॉ. वरुण अग्रवाल ने अंगदान से संबंधित कानूनी प्रावधानों को विस्तार से समझाया। विभागाध्यक्ष (प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न विभाग, डीके सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर) प्रो. डॉ. दक्षेश शाह ने स्किन बैंक के संचालन एवं प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को शाल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान पूर्व में आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिरुद्ध मेने एवं डॉ. जोयिता सरकार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उदय कुमार ने प्रस्तुत किया.


कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ बर्न एवं प्लास्टिक सर्जन डॉ. मदन लाल जैन, डॉ. दीपक कोठारी, डॉ. विश्वामित्र दयाल सहित अनेक चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)