- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के किसान हो रहे परेशान… ये है वजह
छत्तीसगढ़ के किसान हो रहे परेशान… ये है वजह

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एग्री स्टेक पोर्टल में भू-अभिलेख डेटा अपडेट नहीं होने के कारण हजारों किसानों को फार्मर आईडी के पंजीयन के लिए भटकना पड़ रहा है. ज्यादातर गांवों में वर्ष 2022 के बाद से जमीन संबंधी डेटा एग्री स्टेक पोर्टल में अपडेट ही नहीं हो पाया है. इसके चलते राजस्व विभाग के अंतर्गत भुइंया पोर्टल में जमीन संबंधी डेटा अपडेट होने के बाद भी एग्रो स्टेक पोर्टल में पुराने डेटा ही दिखा रहा है.
गांवों में सर्वेक्षकों का चयन
डिजिटल फसल सर्वेक्षण का उद्देश्य फसल संबंधी आंकड़ों को डिजिटल रूप से एकत्रित और सत्यापित करना है. यह सर्वेक्षण ‘एग्री स्टेक परियोजना’ के तहत किया जा रहा है. हर गांव में योग्य सर्वेक्षकों का चयन किया गया है. सर्वेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. सर्वे ऐप के माध्यम से रियल टाइम में किया जाएगा. खेत की भौगोलिक स्थिति के साथ फसल की फोटो अपलोड की जाएगी.
सीएससी में फार्मर आईडी पंजीयन सुविधा
किसान आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बी-1 खसरा आदि की जानकारी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर फार्मर आईडी के लिए पंजीयन करा सकते हैं. प्रति फार्मर आईडी के लिए राज्य शासन द्वारा 15 रुपए प्रति आईडी की दर से कॉमन सर्विस सेंटर को भुगतान किया जाएगा. किसानों को कोई राशि नहीं देनी होगी.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)