- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद बलदाऊराम साहू ‘मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय’ नई दिल्ली के संयुक्त हिंदी सलाहकार समिति के लिए राजभाषा विभाग द्वारा “सदस्य” नामित किया गया : यह सूचना उन्हें गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. मीनाक्षी जौली ने दी
वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद बलदाऊराम साहू ‘मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय’ नई दिल्ली के संयुक्त हिंदी सलाहकार समिति के लिए राजभाषा विभाग द्वारा “सदस्य” नामित किया गया : यह सूचना उन्हें गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. मीनाक्षी जौली ने दी
दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास]
वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद बलदाऊ राम साहू मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय नईदिल्ली की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति के लिए राजभाषा विभाग द्वारा सदस्य नामित किए गए हैं। यह सूचना उन्हें गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. मीनाक्षी जौली ने दी है। ज्ञात हो कि कि बलदाऊ राम साहू एक शिक्षाविद व बाल साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थाओं में कार्य करते हुए अंत में वे सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के पद से फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके 30 से अधिक रचना संग्रह प्रकाशित हैं जिसमें 20 से अधिक बाल-साहित्य है। उनकी सुरुज नवा उगइया है छत्तीसगढ़ी ग़ज़ल संग्रह और ददरिया में लोक तत्व चर्चित पुस्तक है.

बलदाऊराम साहू ‘छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग’ रायपुर के सदस्य, ‘हिंदी साहित्य भारती’ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष और ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ प्रिंट व वेब साइट न्यूज़ चैनल में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मंडल के सदस्य भी हैं.
बलदाऊराम साहू को ‘मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय’ नई दिल्ली की संयुक्त हिंदी सलाहकार समिति [राजभाषा] में सदस्य मनोनीत किए जाने पर ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ संपादकीय सदस्यों की तरफ से अनंत बधाई.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)