- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…
▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा मचांदूर शासकीय माध्यमिक विद्यालय को मंच का हस्तांतरण : मुख्य अतिथि महाप्रबंधक [सीएसआर] शिवराजन, उद्घाटन कर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री पूर्णिमा साहू को प्रमाणपत्र प्रदान कर इस मंच को सौंपा


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग द्वारा दुर्ग जिले के संकुल केन्द्र मचांदूर के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नव-निर्मित ‘स्कूल मंच’ का विधिवत हस्तांतरण 21 अगस्त 2025 को आयोजित समारोह में किया गया। इस अवसर के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन रहे, जिन्होंने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री पूर्णिमा साहू को प्रमाणपत्र प्रदान कर इस मंच को विद्यालय को सौंपा।
मुख्य अतिथि श्री शिवराजन ने अपने उद्बोधन में बताया कि दुर्ग जिले के अंतिम गाँव मचांदूर की आवश्यकता को देखते हुए मंच निर्माण की प्रक्रिया ग्रामीण अभियांत्रिक विभाग (आरईएस) द्वारा पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि यदि यह गाँव समृद्ध होगा तो आसपास के गाँव भी समृद्ध होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) अध्यक्ष श्री पार्वती देवांगन, प्रधानाचार्य श्री बी.एन. चौधरी, उप सरपंच श्री दुष्यंत साहू, शासकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री अंजू गोस्वामी, वरिष्ठ व्याख्याता श्री रात्रे, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) श्रीमती अपर्णा चंद्रा, उप प्रबंधक (सीएसआर) श्री के.के. वर्मा, सहायक (सीएसआर) श्री आशुतोष सोनी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के ‘बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री’ मास्टर कुलदीप ने मंच के उपयोगों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह मंच सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रार्थना एवं सभा, सामूहिक गतिविधियों, कठोर मौसम में छाया तथा छात्रों में आत्मविश्वास और सार्वजनिक प्रस्तुति के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
शिक्षक श्री मिलिंद चंद्रा ने बताया कि छात्रों ने सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र के योगदान का अध्ययन किया है और अपने ही विद्यालय में सीएसआर के अंतर्गत 1994-95 में दो कमरों का निर्माण, 1996-97 में एवी हॉल, 2015 में बालिका शौचालय और अब 2024-25 में मंच का निर्माण देखना उनके लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री मिलिंद चंद्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री पूर्णिमा साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया।
▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र ने रूसी सीओ गैस एग्जॉस्टर की जटिल मरम्मत कर रचा नया कीर्तिमान


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने रूसी सीओ गैस एग्जॉस्टर की जटिल मरम्मत कर रचा नया कीर्तिमान
सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र ने 4000 आरपीएम पर चलने वाले रूसी निर्मित सीओ गैस एग्जॉस्टर की अत्यंत जटिल एवं दुर्लभ मरम्मत कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कर एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि अर्जित की है। मरम्मत किए गए एग्जॉस्टर को विगत दिनों सफलतापूर्वक पुनः प्रारम्भ किया गया। इस नवोन्मेषी मरम्मत कार्य ने गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त केसिंग का पुनः उपयोग संभव बनाया, जिससे भारी लागत की बचत हुई और संयंत्र के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित किया गया।
इस उपलब्धि को मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) श्री बिजय कुमार बेहेरा के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) श्री टी.के. कृष्ण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) श्री एच.के. सचदेव, महाप्रबंधक प्रभारी (सीओ सीसीडी/सीआरजी) श्री समीर रॉयचौधरी, महाप्रबंधक (एम/एम सीसीडी, सीओ सीसीडी) श्री पंचानन जेना, महाप्रबंधक (एचएम/इलेक्ट्रिक्स) श्री ए.के. डे, महाप्रबंधक (रिक्लेमेशन शॉप) श्री एस.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक (एमएआरएस) श्री जगदीश दशारी, महाप्रबंधक प्रभारी (पीईएम) श्री पी.एस. खोब्रागड़े, महाप्रबंधक (इंस्ट्रुमेंटेशन) श्री राकेश वर्मा, सहायक महाप्रबंधक (पीईएम) श्री विजय सैनी तथा वरिष्ठ प्रबंधक (ईडीडी) श्री नितिन वर्मा सहित उनकी टीमों के समन्वित प्रयासों एवं तकनीकी दक्षता से संभव बनाया गया। उनके अथक प्रयासों और अंतर-शॉप सहयोग से इस मरम्मत कार्य को समय पर पूरा किया जा सका।
उल्लेखनीय है कि 24 मई 2025 को एग्जॉस्टर में गंभीर खराबी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप टॉप एवं बॉटम केसिंग बॉडी एवं फुटिंग्स, इंपेलर फैन तथा गैस डिफ्यूज़र बॉडी जैसी महत्वपूर्ण इकाइयाँ क्षतिग्रस्त हो गई थीं। टॉप एवं बॉटम केसिंग का स्टॉक उपलब्ध नहीं था, इसलिए संयंत्र ने अपनी इन-हाउस मरम्मत रणनीति तैयार की। रिक्लेमेशन शॉप ने उन्नत तकनीकों और विशेष इलेक्ट्रोड्स की सहायता से वेल्डिंग कार्य किया, जिसके बाद मार्स-1 में प्रिसिजन मशीनिंग की गई। केसिंग फुटिंग्स को उच्च सटीकता हेतु ब्लू-मैच्ड फिनिश सरफेस प्रदान किया गया। सबसे बड़ी चुनौती टूटी हुई हाई-स्पीड जर्नल बेयरिंग हाउसिंग कॉलर की मरम्मत थी। इंजीनियरिंग ड्राइंग विभाग (ईडीडी) के सहयोग से नए ड्रॉइंग तैयार किए गए और बेयरिंग हाउसिंग के टॉप एवं बॉटम हिस्सों में इस भाग को सटीकता से पुनः फिट किया गया। संरचनात्मक मजबूती को और बढ़ाने के लिए वेल्डेड केसिंग फुटिंग्स को कोल्ड मेटल स्टिचिंग द्वारा सुदृढ़ किया गया।
▪️
बीएसपी के सीओ एवं सीसीडी में संविदा कार्मियों को ‘सुरक्षा मित्र सम्मान’ : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य महा प्रबंधक [सीओ एवं सीसीडी] तुलाराम बेहरा ने विभाग के 50 संविदा कर्मचारियों को ‘सुरक्षा मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (सीओ एवं सीसीडी) में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसीडी) श्री तुलाराम बेहरा के मुख्य आथित्य में विभाग द्वारा 50 संविदा कर्मचारियों को ‘सुरक्षा मित्र सम्मान’ सम्मानित किया गया। इन पुरस्कृत संविदा कर्मियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा, हाउसकीपिंग, अनुशासन और कल्याण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उल्लेखनीय है कि ‘सुरक्षा मित्र सम्मान’ योजना भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा वर्ष 2024 में प्रारंभ की गई थी, ताकि संविदा कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और अनुशासन को प्रोत्साहित किया जा सके। इस वर्ष विजेताओं का चयन सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, अग्निशामक यंत्र प्रयोग प्रतियोगिता और सुरक्षा गीत प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों के आधार पर किया गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री तुलाराम बेहरा ने सेल-सेलम द्वारा निर्मित इस्पात उत्पादों से बने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री जे. सिंह, श्री एम.एस. नाइक एवं श्री एस.बी. पाटिल भी उपस्थित थे। गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी योजनाएँ कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को और सशक्त बनाती हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि, नियमित एवं संविदा कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का समन्वय महाप्रबंधक (सीओ सीसीडी) श्री बी.सी. मंडल, सहायक महाप्रबंधक (सीओ सीसीडी) श्री प्रशांत कुमार एवं श्री प्रवीण शर्मा (कार्मिक) ने किया, जबकि संचालन का दायित्व श्री प्रदीप मेनन, श्री आशुतोष प्रहान एवं श्री संतोष प्रस्वर ने निभाया।
मुख्य अतिथि श्री तुलाराम बेहरा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत की। इसके पश्चात सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर विभाग के श्री राकेश कुमार एवं श्री हेमराज के निर्देशन में सुरक्षा पर केंद्रित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)