- Home
- Chhattisgarh
- ‘आयकर राजपत्रित अफसर एसोसिएशन’ [आईटीजीओए] चुनाव में उषा शैलेष बनी उपाध्यक्ष : आयकर अफसरों का अधिकृत संगठन में 96 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी महिला को समूचे मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में नेतृत्व मिली है
‘आयकर राजपत्रित अफसर एसोसिएशन’ [आईटीजीओए] चुनाव में उषा शैलेष बनी उपाध्यक्ष : आयकर अफसरों का अधिकृत संगठन में 96 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी महिला को समूचे मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में नेतृत्व मिली है

👉 • भिलाई की उषा शैलष बनी आयकर अफसरों के संघ की उपाध्यक्ष
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
भिलाई में पदस्थ आयकर अधिकारी उषा शैलेष को आयकर राजपत्रित अफ़सर एसोसिएशन (आईटीजीओए) में उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। आयकर अफसरों के इस अधिकृत संगठन के 96 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी महिला को समूचे मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ स्तर पर नेतृत्व में जवाबदारी मिली है। उषा के उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाईयों का सिलसिला जारी है।उल्लेखनीय है कि आयकर राजपत्रित अफ़सर एसोसिएशन की 48 वीं द्विवार्षिक सामान्य सभा (2025-27) का आयोजन 21 और 22 अगस्त को इंदौर में किया गया था। इस बैठक में केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इस चुनाव में ‘आपका-अपना’ और ‘सेवा संकल्प’ पैनल मैदान में थे। इसमें ‘आपका-अपना’ पैनल से सभी पदाधिकारी पूर्ण बहुमत से विजयी हुए। इनमें अध्यक्ष संजय रामटेके भोपाल से, उपाध्यक्ष श्रीमती उषा शैलेष और विजय गुप्ता, महासचिव डॉक्टर दीपक कुमार और अतिरिक्त सचिव अंबरीश कुमार चुने गए है।

‘आपका-अपना’ पैनल के अध्यक्ष संजय रामटेके एवं महासचिव डॉक्टर दीपक कुमार के कुशल नेतृत्व में 96 वर्षों में पहली बार एक महिला प्रत्याशी को केंद्रीय नेतृत्व में शामिल किया गया है। उपाध्यक्ष उषा शैलेष ने अपने उद्बोधन में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के हर चार्ज में एक महिला शिकायत सेल गठित करने के निर्णय की जानकारी दी। उषा शैलेश के उपाध्यक्ष चुने जाने पर समूचे मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के आईटीजीओए सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)