- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- सरेआम दी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी…
सरेआम दी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी…
1 year ago
341
0

सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके परिवार को चौराहे पर सार्वजनिक रूप से घोटाले में फंसाने के साथ जान से मारने की धमकी देना युवक को भारी पड़ गया. ग्रामीण की शिकायत पर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
दरअसल, कसकेला के रहने वाले रवि यादव ने भटगांव थाने में लिखित शिकायत दी थी कि गांव में रहने वाले रविन्द्र यादव ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं उनके परिवार के घोटाले में फंसाने और सामने आने पर जान से मारने की धमकी दी है. भटगांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की, जिसके बाद कार्रवाई करते आरोपी युवक को गिरफ्तार में किया है. मामले में पुलिस सौंपा गया शिकायत पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)