- Home
- Chhattisgarh
- कला एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था ‘आर्टकॉम’ : ‘हर आंगन एक पेड़’ अभियान इस वर्ष के अंतिम चरण पर : ‘आर्टकॉम’ द्वारा इस वर्ष की बड़ी उपलब्धि – सिंदूर उद्यान और हर आंगन वॉटर हार्वेस्टिंग
कला एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था ‘आर्टकॉम’ : ‘हर आंगन एक पेड़’ अभियान इस वर्ष के अंतिम चरण पर : ‘आर्टकॉम’ द्वारा इस वर्ष की बड़ी उपलब्धि – सिंदूर उद्यान और हर आंगन वॉटर हार्वेस्टिंग

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
कला एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था
“आर्टकॉम” अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन
बहुत ही सटीक तरीके से कर रही हैं l आर्टकॉम संचालक निशु पाण्डेय कि पहचान आज एक कलाकार के साथ साथ समाज के लिये अतिआवश्यक अभियान जैसे हर आँगन एक पेड़, हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग, सनातन व हिंदूवादी विचारक, कवि,लेखक, नाट्य निर्देशक,फ़िल्म मेकर के रूप में हैं जिन्होंने स्वयं को अपने अभियान से सिद्ध किया हैं l साथ ही थैंक्यू भिलाई, व श्री राम मंदिर निर्माण के संघर्ष पर लिखित व निर्देशित किया आह्वान गीत रघु राम राम आज भी लोगों के दिलो में बसता हैं l कुछ समय पूर्व संस्कार भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुण्य श्लोका देवी अहिल्या बाई पर नाट्य का निर्देशन किया निशु पाण्डेय
ने किया जिसे भिलाई के प्रबुद्ध जनो से पसंद किया l
हर आँगन एक पेड़ अभियान इस वर्ष अपने अंतिम चरण में हैं इस वर्ष आर्टकॉम कि बड़ी उपलब्धि
भारत देश का पहला सिंदूर उद्यान जो निशु पाण्डेय “आर्टकॉम” के विचार से और विजय बघेल के सानिध्य में एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के सहयोग से पूर्ण
हुआ एवं ” हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग ” अभियान ने लोगों को हर साल हो रही पानी कि किल्ल्त व जमीन के जल स्तर में हो रही कमी के बारे में सोचने कि लिये मजबूर कर दिया l संरक्षक करमजीत सिंह ने बताया कि आर्टकॉम के अभियान हर आँगन एक पेड़ के समापन के पश्चात् भी हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग हेतू
जागरूकता अभियान चलता रहेगा एवं आवश्यकता
हुई तो आर्टकॉम भिलाई वासियों के सहयोग से वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण का दायित्व भी पूर्ण करेगा l
मीडिया सलाहकार श्री अमिताभ भट्टाचार्य ने आर्टकॉम के कार्यों कि सरहाना करते हुए कहा कि संस्था के विगत कई वर्षों के कार्यों को नगर पालिका निगम भिलाई एवं प्रशासन ने भी सराहा एवं सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया , कि ऐसे अनुकरणीय कार्यों को देखा देखी कई लोग आज भिलाई शहर को हरा भरा करने हेतु वृक्षारोपण में आगे आए है !
आज सुपेला स्थित छट तालाब में विष्णु मिश्रा के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण किया गया जिमसे आज सुपेला के स्थानीय निवासी, सुपेला मंडल भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे जिनमें प्रमुख रूप से डॉ दिलीप शर्मा,सुदेश मिश्रा, दिलीप केसरवानी,ठाकुर निहाल सिंह , सूर्या बघेल, जगदीश सिंह एवं अन्य उपस्थित थे !

आर्टकॉम से करमजीत सिंह, डॉ रमेश श्रीवास्तव,शारदा गुप्ता, श्रीनिवास मिश्रा,बंट्टी नाहर, मेघा कौर,सी.पी.सिंह,शिव शंकर यादव,भास्कर तिवारी, निर्मल गौतम,मीडिया सलाहकार अमिताभ भट्टाचार्य एवं निशु पाण्डेय उपस्थित थे l
ये जानकारी ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को ‘आर्टकॉम’ के मीडिया सलाहकार अमिताभ भट्टाचार्य ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)