- Home
- Chhattisgarh
- ‘वसुंधरा’ का आयोजन : हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर विशेष संगोष्ठी “भारतबोध, भारतीयता और हिंदी पत्रकारिता” : प्रमुख वक्ता- डॉ. हिमांशु द्विवेदी, डॉ. संजय द्विवेदी, डॉ. विश्ववेश ठाकरे, अनंत विजय और शशांक शर्मा
‘वसुंधरा’ का आयोजन : हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर विशेष संगोष्ठी “भारतबोध, भारतीयता और हिंदी पत्रकारिता” : प्रमुख वक्ता- डॉ. हिमांशु द्विवेदी, डॉ. संजय द्विवेदी, डॉ. विश्ववेश ठाकरे, अनंत विजय और शशांक शर्मा

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
‘वसुंधरा’ के संयोजक विनोद मिश्र ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता ने एक तरफ भारतीयता की भावना को बढ़ावा दिया दूसरी ओर शिक्षा, ज्ञान और सूचना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनसामान्य को जागरूक किया तथा देश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में योगदान हेतु प्रेरित और प्रोत्साहित किया।
यह पत्रकारिता से जुड़े लोगों के साथ साथ उन सभी के लिए एक अविस्मरणीय अवसर है जो भारतीयता के उन्नयन के प्रति सचेत और संवेदनशील हैं। हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह पहला अवसर है जब इस विषय पर आपके शहर भिलाई में रविवार 21 सितम्बर 2025 को दोपहर 2.45 बजे महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में
वैचारिक आयोजन किया जा रहा है। हम प्रबुद्धजनों की बेहतर उपस्थिति के लिए प्रयासरत हैं। पोस्टर के रूप में आयोजन की संक्षिप्त सूचना आपको प्रेषित कर रहे हैं।आपसे अपेक्षा है कि इस सूचना को समाज/शिक्षा/साहित्य/पत्रकारिता/कला /जैसे अन्य अच्छे वाट्सअप समूहों के साथ साथ फेसबुक पर शेयर करें। अपने आत्मीय मित्रों को भेजें।आयोजन को बेहतर बनाने की हमारी कोशिशों में यह आपका विनम्र सहयोग होगा।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)