- Home
- Chhattisgarh
- ‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ : ‘बीएमएस’ यूनियन कार्यालय में संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक में बताया गया कि ‘एसईबीएफ’ के ट्रस्ट को बंद कर पैसा वापस खाता में दिया जाए
‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ : ‘बीएमएस’ यूनियन कार्यालय में संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक में बताया गया कि ‘एसईबीएफ’ के ट्रस्ट को बंद कर पैसा वापस खाता में दिया जाए

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ की बैठक ‘बीएमएस’ के महामंत्री चन्ना केशवलू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
चन्ना केशवलू ने बताया कि प्रबंधन द्वारा संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री को जानकारी दी कि एस ई बी एफ के ट्रस्ट को बंद कर एनपीएस में डालने की बात प्रबंधन द्वारा यूनियन को बताई गई थी ।जिस पर प्रबंधन को संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने यूनियन में चर्चा कर जानकारी देने की बात कही गई थी ।जिसमे सभी पदाधिकारी का मत था कि एस ई बी एफ का पैसा उन्हें वापस खाता में दिया जाए जिसे कर्मचारी अपने संविधान अनुसार निवेश कर सकें।
‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ के संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा ने बताया कि-
कर्मचारियों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही है कि कैंटीन के खाने मे इल्ली ,काकरोज का मिलना खाद्य सामग्री के क्वालिटी में गिरावट की शिकायत लगातार की जा रही है कैंटीन में साफ़ सफाई खाद्य सामग्री में मिलावट चूहे एवं बिल्लियों के द्वारा खाद्य पदार्थों में बैठे हुए पाया गया ।जिस पर महामंत्री चन्ना केशवलू ने इसे उच्च प्रबंधन के समक्ष उठाने एवं इसका समाधान निकालने की बात कही गई.
‘बीएमएस’ के महामंत्री ने सदस्यों को बताया कि 17 सितम्बर, 2025 को यूनियन कार्यालय, सेक्टर- 6 में दोपहर 12.00 बजे ‘भगवान श्रीश्री विश्वकर्मा’ पूजा मनाई जाएगी. इस पूजा अनुष्ठान में यूनियन के सभी सदस्य सादर आमंत्रित हैं.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)