- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- युवा सम्मेलन : ‘छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय’ एवं ‘विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी’ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय युवा सम्मेलन आयोजित : मुख्य अतिथि रहे स्व. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप
युवा सम्मेलन : ‘छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय’ एवं ‘विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी’ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय युवा सम्मेलन आयोजित : मुख्य अतिथि रहे स्व. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, सेक्टर 6, भिलाई के सभागार में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की दुर्ग- भिलाई शाखा और छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप, तथा विशिष्ट अतिथि डॉ प्रशांत श्रीवास्तव भूतपूर्व डीन, विश्वनाथ तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग, थे। अन्य अतिथियों के रूप में गालिब मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर खान, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनघा आगाशे, निर्देशक डॉ पूनम पटेल, रवि पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा तथा माता सरस्वती की मूर्ति और स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण से शुरू हुआ। उसके उपरांत नगर संपर्क प्रमुख विजय सोनी द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। सेवाव्रती सुश्री रितुमनी, सह-संगठक, मध्यक्षेत्र ने विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी द्वारा देशभर में किए जा रहे कार्यों तथा गतिविधियों की जानकारी दी तथा श्रीमती रोहिणी पाटणकर नगर प्रमुख ने दुर्ग भिलाई शाखा द्वारा दुर्ग- भिलाई में विवेकानंद केंद्र द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी । सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि द्वारा बड़े ही रोचक ढंग से स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से उनके कार्यों के विषय में युवाओं और सदन को अवगत कराया । उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बड़े ही ओजस्वी तरीके से स्वामी विवेकानंद के द्वारा प्रतिपादित भारतीय ज्ञान परंपरा एवं उनके द्वारा सुझाए गए बिंदुओं पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र के दौरान ऋतुमनी दीदी द्वारा सभागार में उपस्थित युवाओं के बीच रोचक बौद्धिक खेल कराया गया । इस दौरान विवेकानंद शिला स्मारक और विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के संस्थापक और कर्म योगी एकनाथ रानाडे के जीवन पर एक लघु फिल्म दिखाया गया। कार्यक्रम के अंत में बी.आई. टी. दुर्ग के प्राध्यापक डी.पी. मिश्रा द्वारा युवाओं को सफलता प्राप्त करने के सूत्र बताए गया तथा विवेकानंद के जीवन और कार्यों पर आधारित एक ऑनलाइन क्वीज प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में श्री उल्लास वारे, उपसंचालक छत्तीसगढ़ विभाग द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कौशल कुमार साहू द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक उपस्थित थे।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)