- Home
- Chhattisgarh
- हिंदी सेवा सम्मान-2025 : सुप्रसिद्ध रचना ‘हम माली हैं पुण्य धरा के’ रचियता उमराव सिंह वर्मा को “हिंदी सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया
हिंदी सेवा सम्मान-2025 : सुप्रसिद्ध रचना ‘हम माली हैं पुण्य धरा के’ रचियता उमराव सिंह वर्मा को “हिंदी सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया

रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास]
छत्तीसगढ़ [बेमेतरा] न्यायालय के परामर्शदाता व कवि उमराव सिंह वर्मा को दैनिक समाचारपत्र ‘दबंग स्वर’ के स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य की सामाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘वक्ता मंच’ द्वारा उन्हें ‘हिंदी सेवा सम्मान’ प्रदान किया गया.
इस सम्मान समारोह में डिप्टी सचिव राज्यपाल भवन में पदस्थ मनोवैज्ञानिक डॉ. रूपेन्द्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस अवसर पर ‘दबंग स्वर’ के प्रधान संपादक डॉ. पीके तिवारी, ‘वक्ता मंच’ के अध्यक्ष राजेश पराते, ‘वक्ता मंच’ के संयोजक शुभम साहू, ‘वक्ता मंच’ के सचिव मनीष अवस्थी, वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती ज्योति शुक्ला और कवयित्री श्रीमती शुभा शुक्ला ‘निशा’ उपस्थित थे.
▪️
हिंदी सेवा सम्मान-2025 से सम्मानित पश्चात उमराव सिंह वर्मा ने अपनी चर्चित कविता ‘हम माली हैं पुण्य धरा के’ का पाठ किया-

👉 • कवि उमराव सिंह वर्मा ‘हिंदी सेवा सम्मान-2025’ से अतिथियों द्वारा सम्मानित होते हुए…
▪️
हम माली हैं पुण्य धरा के
– कवि दाऊ उमराव सिंह वर्मा
हम माली हैं पुण्य धरा के, आओ सींचे नीर गगन से।
हम माली हैं पुण्य वतन के, आओ सींचे नीर गगन से।
हम सब मिलकर एक बने अब, पुकार रही है धरती हृदय से।
पानी बिन सब सूना पड़ा है, आओ लगाएं पेड़ जतन से।
तपती दहकती इस ज्वाला को, आओ हम शांत करें पेड़ों से।
जंगल भी अब सीमट रहे हैं, नदी तरू सब सूख रहे हैं
हम माली हैं पुण्य धरा के, आओ सींचे नीर गगन से।
नन्हे नन्हे पौधों से अब, आओ धरा का श्रृंगार करें हम।
अनाचार ने लूटी है मानवता, आओ मिलकर मिटाएं जड़ से।
सूख रही है धरती आज, टूट रहा परिवार बहुत है।
जीवों का आशियाना टूटा, गौ माता दर दर भटक रही हैं।
हम माली हैं पुण्य धरा के, आओ सींचे नीर गगन से।
जब होगी यह पुण्य धरा में, मानवता का संचार तेजी से।
तब हम सीना तान कहेंगे, हम सब आज एक बने हैं।
कोई दानव तोड़ ना ले, हमारी खुशियां इस उपवन से।
हम माली हैं पुण्य धरा के, आओ सींचे नीर गगन से।
हम माली हैं पुण्य धरा के, आओ सींचे नीर गगन से।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)