- Home
- Chhattisgarh
- देश के सुप्रसिद्ध कथाकार लोक बाबू की कहानी ‘व्हाइट कैंप’ केरल प्रदेश के 10वीं कक्षा पाठ्यक्रम में शामिल : छत्तीसगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘व्हाइट कैंप’ को 4 लाख विद्यार्थी हर वर्ष अध्ययन करेंगे
देश के सुप्रसिद्ध कथाकार लोक बाबू की कहानी ‘व्हाइट कैंप’ केरल प्रदेश के 10वीं कक्षा पाठ्यक्रम में शामिल : छत्तीसगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘व्हाइट कैंप’ को 4 लाख विद्यार्थी हर वर्ष अध्ययन करेंगे
5 months ago
416
0

देश के चुनिंदा लेखकों में कथाकार लोकबाबू का नाम आता है. चर्चित उपन्यास ‘बस्तर बस्तर’ और ‘डींग’ के लेखक लोकबाबू की कहानी ‘मेमना’ पूर्व में कई बरसों तक ‘केरल’ राज्य के पाठ्य पुस्तक में शामिल थी और शालेय छात्र-छात्रओं को पढ़ाई जाती रही. अब दसवीं के विद्यार्थी ‘व्हाइट कैंप’ का अध्ययन करेंगे. कहानी छत्तीसगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

केरल सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा केरल पाठावली हिंदी में शामिल है लोकबाबू की यह कहानी ‘व्हाइट कैंप’.
ज्ञात हो कि लोकबाबू भिलाई इस्पात संयंत्र [सेल] के शिक्षा विभाग में अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए. पूर्व में आप ‘छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ’ के राज्य अध्यक्ष रहे. वर्तमान में लोकबाबू ‘प्रलेसं’ छत्तीसगढ़ में अध्यक्ष मंडल के सदस्य हैं.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)