- Home
- Chhattisgarh
- ‘भिलाई स्टील प्लांट शेड्यूल्ड ट्राइब एम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन’ के तत्वावधान में वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती दिवस मनाई गई : रानी दुर्गावती की वीरता और बलिदान को याद करते हुए उनके प्रेरणादायक पहलुओं को साझा किया गया : रानी दुर्गावती की जयंती 05 अक्टूबर 1524 के अवसर पर एसोसिएशन ने की नई पहल
‘भिलाई स्टील प्लांट शेड्यूल्ड ट्राइब एम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन’ के तत्वावधान में वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती दिवस मनाई गई : रानी दुर्गावती की वीरता और बलिदान को याद करते हुए उनके प्रेरणादायक पहलुओं को साझा किया गया : रानी दुर्गावती की जयंती 05 अक्टूबर 1524 के अवसर पर एसोसिएशन ने की नई पहल

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
भिलाई स्टील प्लांट शेड्यूल्ड ट्राइब एम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन (BHILAI STEEL PLANT SCHEDULED TRIBE EMPLOYEES WELFARE ASSOCIATION) ने वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती दिवस पर उनके चित्र पर फूल माल्यार्पण कर एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर श्री हरीशचंद्र कुंजाम, श्री पुरन सिंह सिदार, और श्री अजय कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष) ने उनके जीवन से प्रेरणादायक पहलुओं को साझा किया। उन्होंने रानी दुर्गावती की वीरता और बलिदान को उजागर करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है, विशेषकर आदिवासी समाज के लिए, जो उनके साहस से प्रेरित होकर उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है।
ST एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप टोप्पो ने इस अवसर पर एक नई परंपरा की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन अब भारत के उन सभी आदिवासी महापुरुषों और वीरांगनाओं को सम्मान देगा, जिन्हें अब तक पर्याप्त सम्मान नहीं मिली। उनका लक्ष्य इन महान हस्तियों को याद करना और आने वाली पीढ़ियों को उनके गौरवशाली इतिहास से अवगत कराना है, ताकि वे प्रेरणा प्राप्त कर सकें। रानी दुर्गावती का संदेश आदिवासी समाज के लिए स्पष्ट है: साहस, सम्मान, और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना, जो हमें एकजुट और मजबूत बनाता है।है.

कार्यक्रम में श्री प्रदीप टोप्पो (अध्यक्ष), श्री भिमांशु कच्छप (कोषाध्यक्ष), महासचिव श्री श्याम सुंदर मुर्म, नील मिंज, कृष्णा मुर्मू, प्रकाश चंद्र हेम्बरोम, घनश्याम सिंह सिदार (संगठन सचिव), और संजय कुमार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। यह पहल आदिवासी समाज के इतिहास को जीवंत रखने और उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)