- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- अंतरराष्ट्रीय संबंधों में नई ऊर्जा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत पहुंचे, पीएम मोदी से कल मुलाकात तय
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में नई ऊर्जा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत पहुंचे, पीएम मोदी से कल मुलाकात तय

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर दो दिवसीय भारत दौरे पर बुधवार सुबह मुंबई पहुंचे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। स्टार्मर के साथ संस्कृति, व्यापार और तकनीक जगत के 100 प्रतिनिधियों का विशेष दल भी आया है। इस दौरे के दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने की उम्मीद है।
यात्रा का उद्देश्य
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगस्त में ब्रिटेन दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर हुए थे। इस समझौते का लक्ष्य 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना कर 120 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। एफटीए से भारतीय और ब्रिटिश उत्पादों का व्यापार सुगम होगा, जिससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
स्टार्मर का व्यस्त कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को स्टार्मर मुंबई के कूपरेज ग्राउंड में एक फुटबॉल कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे यशराज स्टूडियो जाएंगे और देश के कई शीर्ष उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। शाम को उनकी मुलाकात विदेश मंत्री एस. जयशंकर से संभावित है।
पीएम मोदी संग फिनटेक फेस्ट में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर दोनों ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में एक साथ मंच साझा करेंगे। यह कार्यक्रम 7 से 9 अक्टूबर तक मुंबई में आयोजित हो रहा है। फेस्ट का उद्देश्य एआई आधारित फाइनेंस टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहन देना है। इस आयोजन में 75 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागी, 7,500 कंपनियां, 800 वक्ता, और 400 प्रदर्शक शामिल होंगे।
राजनयिक सूत्रों का कहना
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, “प्रधानमंत्री स्टार्मर की यह यात्रा भारत-ब्रिटेन संबंधों में नई ऊर्जा भरने वाली साबित होगी। विजन-2030 साझेदारी पर होने वाली चर्चा से द्विपक्षीय संबंध और गहरे होंगे।”
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)