- Home
- Chhattisgarh
- गीत वितान कला केंद्र [स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स] : ‘गीत वितान कला केंद्र’ को मिलेगा शांतिनिकेतन [पश्चिम बंगाल, बोलपुर] में ‘रविंद्रनाथ टैगोर सेवा एक्सीलेंस अवॉर्ड-2025’ : यह सम्मान 12 अक्टूबर, 2025 को दिया जाएगा कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में
गीत वितान कला केंद्र [स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स] : ‘गीत वितान कला केंद्र’ को मिलेगा शांतिनिकेतन [पश्चिम बंगाल, बोलपुर] में ‘रविंद्रनाथ टैगोर सेवा एक्सीलेंस अवॉर्ड-2025’ : यह सम्मान 12 अक्टूबर, 2025 को दिया जाएगा कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
भिलाई में पिछले 32 वर्षों से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय संस्था “गीत वितान कला केन्द्र (स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स)” को आगामी 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को शाम 6 बजे, बोलपुर शांतिनिकेतन (पश्चिम बंगाल) में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में “रवींद्रनाथ टैगोर सेवा एक्सीलेंस अवॉर्ड – 2025” से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान संस्था को रवींद्रनाथ टैगोर के कला एवं संस्कृति के प्रसार से प्रेरित होकर, देशभर में कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष यह सम्मान देश की छह चयनित संस्थाओं को दिया जाएगा, जिनमें छत्तीसगढ़ से एकमात्र संस्था के रूप में गीत वितान कला केन्द्र का चयन हुआ है।
यह समारोह दक्षिण कोलकाता क्रीड़ा एवं संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित “शांतिनिकेतन उत्सव 2025” के अंतर्गत संपन्न होगा।
स्वर्गीय सुश्री शिप्रा भौमिक द्वारा स्थापित इस संस्था के प्रमुख सदस्य — श्री मिथुन दास, श्रीमती रजनी सिन्हा, श्री सोमेन कुंडू, सुधेंदु बागची, प्रदीप मित्रा, दिनेश सिन्हा, चंद्रा बैनर्जी, नीना बागची एवं रूमा कुंडू समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर नृत्यमणि मिथुन दास ने बताया कि यह सम्मान न केवल संस्था के लिए, बल्कि भिलाई और छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति के लिए भी गौरव का क्षण है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)