- Home
- Chhattisgarh
- एकल चित्रकला प्रदर्शनी : डॉ. नंदिता राजश्री की चित्रकला प्रदर्शनी ‘कथा’ का उद्घाटन 13 अक्टूबर, 2025 को शाम 5.30 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक पवन कुमार करेंगे : डॉ. नंदिता राजश्री समकालीन कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं. कवयित्री राजश्री अपने चित्रों में शब्दों और रंगों के माध्यम से भावनाओं को जीवंत रूप देती हैं
एकल चित्रकला प्रदर्शनी : डॉ. नंदिता राजश्री की चित्रकला प्रदर्शनी ‘कथा’ का उद्घाटन 13 अक्टूबर, 2025 को शाम 5.30 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक पवन कुमार करेंगे : डॉ. नंदिता राजश्री समकालीन कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं. कवयित्री राजश्री अपने चित्रों में शब्दों और रंगों के माध्यम से भावनाओं को जीवंत रूप देती हैं
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में डॉ. नन्दिता राजश्री की समकालीन एक्रेलिक पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी “कथा” का आयोजन किया जा रहा है,
एकल चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन 13 अक्टूबर, 2025 को संध्याकाल 5.30 भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक {मानव संसाधन} पवन कुमार के मुख्य अतिथि में किया जायेगा.
डॉ. नन्दिता राजश्री, जो समकालीन कला की क्षेत्र में सक्रिय हैं और मूलतः कवयित्री हैं, ने अपने चित्रों में शब्दों और रंगों के माध्यम से भावनाओं को जीवंत रूप दिया है। उनकी चित्रकला में लोकचित्रों का समावेश और विशेषकर मिथिला या मधुबनी शैली का प्रभाव प्रमुख रूप से देखा जा सकता है। पूर्व में भी डॉ. नन्दिता राजश्री की संयुक्त प्रदर्शनी आयोजित की जा चुकी है। प्रदर्शनी में डॉ. नन्दिता की एक्रेलिक पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया जाएगा।


एकल चित्रकला प्रदर्शनी 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित होगी और प्रतिदिन संध्या 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक जनता के अवलोकनार्थ खुली रहेगी. इस एकल चित्रकला प्रदर्शनी में आधुनिक और पारंपरिक कला का संगम और चित्रों के माध्यम से कथात्मक एवं भावनात्मक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे.
▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)