- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- टीवी रिमोट छिनने पर पति ने मारा तमाचा, वीडियो बनाकर नवविवाहिता ने लगा ली फांसी
टीवी रिमोट छिनने पर पति ने मारा तमाचा, वीडियो बनाकर नवविवाहिता ने लगा ली फांसी

रायपुर: राजधानी रायपुर में नवविवाहिता के आत्महत्या का मामला सामने आया है. आत्महत्या से पहले उसने रोते हुए एक वीडियो भी बनाया है. वीडियो में उसने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मामला डीडी नगर थाना इलाके के चंगोराभाठा का है.
जानकारी के मुताबिक, मृतिका के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति आशीष गोस्वामी और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने पूछताछ को पता चला कि मंगलवार को पति आशीष कमरे में टीवी देख रहा था, तभी मंजूषा ने उसके हाथ से रिमोट छीन लिया. इससे नाराज आशीष ने पत्नी का मोबाइल छीना और नीचे चला गया. नीचे भी दोनों के बीच बहस हुई. इसी बीच आशीष ने अपने पिता और मां के सामने उसे थप्पड़ मार दिया. इससे नाराज पत्नी मंजूषा रोते हुए अपने कमरे में गई. इसके बाद महिला ने कमरा बंद कर के वीडियो बनाया. उसने अपने हाथ की नस काटी और साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. दरवाजा तोड़ने पर मंजूषा की लाश लटकते हुए मिली.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)