- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ उर्दू तंज़ीम के ज़ेर ए एहतमाम दिवाली मिलन और कुल सुबाई शेरी नशिस्त का एहतमाम : राज्य स्तरीय काव्य गोष्ठी
छत्तीसगढ़ उर्दू तंज़ीम के ज़ेर ए एहतमाम दिवाली मिलन और कुल सुबाई शेरी नशिस्त का एहतमाम : राज्य स्तरीय काव्य गोष्ठी

रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास]
आगामी माह 02 नवम्बर, 2025 को ‘वृंदावन मीटिंग हॉल’ [सिविल लाइन रायपुर] में शाम 4 से रात्रि 8.00 बजे तक दीपावली मिलन और छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय काव्य गोष्ठी का आयोजन ‘छत्तीसगढ़ उर्दू तंजीम’ [अदबी ग्रुप] के तत्वावधान में किया जा रहा है.

‘छत्तीसगढ़ उर्दू तंजीम’ के संस्थापक खादिम ए अदब गौहर जमाली ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के प्रतिनिधि डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ को बताया कि इस आयोजन में सभी रचनाकार सादर आमंत्रित हैं. उन्होंने कहा कि कवि व शायर अपनी श्रेष्ठ रचना [गीत, ग़ज़ल, दोहे, मुक्तक, रुबाई] के पाठ से कार्यक्रम की गरिमा को यादगार बनाने में दिल से सहयोग करें.
इस गरिमामय आयोजन के अध्यक्ष आली जनाब डॉ. चितरंजन कर साहब होंगे. मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व डीआईजी आली जनाब जयंत थोरात उपस्थित रहेंगे. अन्य विशेष अतिथि होंगे- पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एवं पत्रकार आली जनाब धनवेंद्र जायसवाल और हर्बल वैज्ञानिक आली जनाब डॉ. राजाराम त्रिपाठी.
🙏
आप सादर आमंत्रित हैं.
[ • प्रेस नोट डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)