- Home
- Chhattisgarh
- राष्ट्रीय काव्य रसिक संस्थान की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के तत्वावधान में दीपावली मिलन और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी : गोष्ठी का आयोजन संस्थान की अध्यक्षा संध्या जैन की अध्यक्षता में हुई
राष्ट्रीय काव्य रसिक संस्थान की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के तत्वावधान में दीपावली मिलन और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी : गोष्ठी का आयोजन संस्थान की अध्यक्षा संध्या जैन की अध्यक्षता में हुई

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
‘छत्तीसगढ़ काव्य रसिक संस्थान’ के तत्वावधान में आयोजित काव्य गोष्ठी में संस्थान के महामंत्री अमृतांशु शुक्ला, आरव शुक्ला, योगेश्वर शर्मा ‘योगी’, श्रीमती पुष्पलता भार्गव ‘सुनंदा’, श्रीमती निवेदिता वर्मा ‘मेघा’, फिरित राम पटेल, राकेश अयोध्या, अशोक चोपड़ा, श्रीमती डॉ. संध्या जैन ‘राज’, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ और हाजी रियाज़ खान गौहर शामिल हुए.

प्रारंभ में योगेश्वर शर्मा ने माँ सरस्वती का पूजन, दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया. गोष्ठी की मेजबानी कर रहे कीर्ति कुमार जैन ने सभी आमंत्रित कवियों का तिलक लगाकर एवं वरिष्ठ कवियों का शॉल पहनाकर अभिवादन किया. काव्य गोष्ठी के अंत में कीर्ति कुमार जैन की सुपुत्री श्रीमती त्रिशाला जैन ने समस्त कवियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और स्वलपाहार करवाया एवं आभार व्यक्त किया.
यह आयोजन श्रीमती संध्या जैन के निवास शांति नगर कोहका, भिलाई में सम्पन्न हुआ.
[ • न्यूज़ प्रेषित : डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
👉 • डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ काव्य पाठ करते हुए…
👉 • सोनिया सोनी कविता सस्वर कविता पाठ करती हुई…
🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)