दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट में कितने लोगों की गई जान ? मृतकों और घायलों की लिस्ट जारी

Delhi Blast: दिल्ली में चांदनी चौक में लाल किले के पास हुए धमाके पर हर पल नए अपडेट आ रहे हैं. लाल किले पर कार धमाके में लगातार मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है. लाल किले के पास हुए विस्फोट में तीन और लोगों की मौत हो गई है. इस तरह से लाल किला कार ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. खुद पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी बयान के आधार पर मंगलवार को यह जानकारी दी. सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि कल रात तक विस्फोट में नौ लोगों के मरने और 20 अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई थी.
मृतकों और घायलों की लिस्ट
शायना परवीन, पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वाब बस्ती, मीर रोड, शकूर की दंडी, दिल्ली (घायल)
हर्षुल, पुत्र संजीव सेठी, गदरपुर, उत्तराखंड (घायल)
शिवा जायसवाल, पुत्र अज्ञात, देवरिया, उत्तर प्रदेश (घायल)
समीर, पुत्र अज्ञात, मंडावली, दिल्ली (घायल)
जोगिंदर, पुत्र अज्ञात, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (घायल)
भवानी शंकर शर्मा, पुत्र अज्ञात, संगम विहार, दिल्ली (घायल)
अज्ञात (मृत)
गीता, पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली (घायल)
विनय पाठक, पुत्र रामकांत पाठक, आया नगर, दिल्ली (घायल)
पप्पू, पुत्र दूधवीर राम, आगरा, उत्तर प्रदेश (घायल)
विनोद, पुत्र विशाल सिंह, बटजीत नगर, दिल्ली (घायल)
शिवम झा, पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली (घायल)
अज्ञात (अमान) (घायल)
मोहम्मद शहनवाज, पुत्र अहमद जमां, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
अंकुश शर्मा, पुत्र सुधीर शर्मा, ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा (घायल)
अशोक कुमार, पुत्र जगबंश सिंह, हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश (मृत)
अज्ञात (मृत)
मोहम्मद फारुख, पुत्र अब्दुल कादिर, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
तिलक राज, पुत्र किशन चंद, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (घायल)
अज्ञात (घायल)
अज्ञात (मृत)
अज्ञात (मृत)
अज्ञात (मृत)
मोहम्मद सफवान, पुत्र मोहम्मद गुफरान, सीताराम बाजार, दिल्ली (घायल)
अज्ञात (मृत)
मोहम्मद दाऊद, पुत्र जानुद्दीन, अशोक विहार, लोनी, गाजियाबाद (घायल)
किशोरी लाल, पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली (घायल)
आजाद, पुत्र रसूलुद्दीन, पांचवीं पुश्ता, करतार नगर, दिल्ली (घायल)
इधर, दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुए कार धमाके की जांच तेज हो गई है. सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसियां सोशल मीडिया और मोबाइल कम्युनिकेशन पर कड़ी नजर रख रही हैं. जांच एजेंसियां मोबाइल फोन के डंप डेटा पर फोकस कर रही हैं और कई इलाकों से यह डेटा लिया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, लालकिले के आसपास ऑपरेट हो रहे सभी मोबाइल फोनों का डंप डेटा लिया जा रहा है. पार्किंग क्षेत्र में खड़ी गाड़ी से जुड़े संभावित फोन नंबरों की पहचान की जा रही है. इसके अलावा, धमाके वाली गाड़ी में सवार लोग या इससे जुड़े व्यक्तियों ने आपस में बातचीत की होगी, इसलिए पार्किंग फोन डेटा को अहम सबूत माना जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, आई-20 कार ने हरियाणा से दिल्ली में बदरपुर के रास्ते एंट्री की थी। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ब्लास्ट में शामिल गाड़ी आमिर ने ली थी, और उसके बाद आमिर ने तारिक को गाड़ी दी थी। इसके बाद तारिक ने कार डॉक्टर उमर मोहम्मद को दी थी। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली धमाके की जांच आधिकारिक तौर पर NIA कर सकती है। अभी तक धमाके की जांच स्पेशल सेल और लोकल पुलिस कर रही है। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से दिल्ली धमाके का लिंक जुड़ने के बाद अब NIA को जांच सौंपी जा सकती है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज, दरियागंज और आसपास के होटल्स में रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को 4 लोगों पर शक हुआ जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)