- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, अबतक 78 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
छत्तीसगढ़ में SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, अबतक 78 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
3 months ago
143
0

SIR IN Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का संचालन 04 नवम्बर 2025 से पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ जारी है।
प्रदेशभर में पंजीकृत मतदाताओं को गणना प्रपत्र का वितरण लगभग पूर्ण हो चुका है तथा इन प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से प्रगति पर है।आज 22 नवम्बर 2025 तक प्रदेश में लगभग 78 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है, जो प्रदेश के 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 37 प्रतिशत है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)