- Home
- Chhattisgarh
- उपलब्धि : यंग इंडिया पार्लियामेंट डिबेट में ‘बेस्ट पार्लियामेंटेरियन’ का राष्ट्रीय खिताब जीते रुंगटा पब्लिक स्कूल के तनय शर्मा : सर्व ब्राह्मण समाज ने अभिवादन किया
उपलब्धि : यंग इंडिया पार्लियामेंट डिबेट में ‘बेस्ट पार्लियामेंटेरियन’ का राष्ट्रीय खिताब जीते रुंगटा पब्लिक स्कूल के तनय शर्मा : सर्व ब्राह्मण समाज ने अभिवादन किया

👉 • डॉ. राघवेंद्र शर्मा एवं श्वेता शर्मा के सुपुत्र हैं तनय शर्मा : अभिनंदन करते हुए ‘सर्व ब्राह्मण समाज’ के पदाधिकारी
दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास]
रूंगटा पब्लिक स्कूल का मेधावी छात्र, न्यू खुर्सीपार निवासी डॉ राघवेंद्र एवं एन आई सी दुर्ग में वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती स्वेता शर्मा के सुपुत्र तनय शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने कुशल वाक्पटुता का शानदार परिचय देते हुए देश भर से दिल्ली पहुंचे 120 प्रतिभागियों को पराजित कर यंग इंडिया पार्लियामेंट्री डिबेट में फाइनल में विजयी होकर ” बेस्ट पार्लियामेटेरियन ” का खिताब अपने नाम किया.


गौरतलब है कि पहले जिला स्तर (राजनांदगांव) और फिर राज्य स्तर (जमशेदपुर) पर भी स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली पहुंचा । राष्ट्रीय स्तर पर फाइनल में उनकी तर्कपूर्ण प्रस्तुति, नीतिगत गहराई और आत्मविश्वास ने निर्णायकों को प्रभावित किया । इस तरह तनय राष्ट्रीय क्षितिज पर युवाओं के बीच श्रेष्ठ वक्ता के रूप में चमकता सितारा साबित हुआ है । तनय की इस उपलब्धि से उसके परिवार ही नहीं दुर्ग भिलाई एवं अंचल एवं समाज में सर्वत्र प्रसन्नता की लहर व्यापत है.
अपने समाज के इस होनहार युवा का सम्मान करने सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा के मार्ग दर्शन में राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी के नेतृत्व में समाज जन तनय शर्मा के न्यू खुर्सीपार स्थित निवास पहुंचकर उनके माता पिता एवं परिवारजनों के बीच पुष्पहार पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। पर्यावरण संरक्षण हेतु सांकेतिक रूप में समाजजनों ने शमी का पौधा भेंट किया । समाज के सलाहकार डॉ विश्वनाथ पाणीग्राही ने कहा यह उपलब्धि सिर्फ दुर्ग भिलाई की नहीं है वरन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है तथा एक दिन ऐसा आयेगा जब तनय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाकर समाज एवं देश को गौरवान्वित करेगा.

इस अवसर पर ‘सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ,डॉ विश्वनाथ पाणीग्राही ,चंद्रशेखर पाण्डेय,ऋषभ तिवारी ब्राह्मण युवा मंच अध्यक्ष , संतोष शर्मा ,किशोर तिवारी , रमेश शर्मा ,कमल किशोर शर्मा , श्रीमती स्वेता शर्मा ,डॉ राघवेंद्र शर्मा एवं परिवार जन उपस्थित रहे।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)