- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- 3 दिसंबर को रायपुर में होगा भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच, टिकट लेने छात्रों की उमड़ी भारी भीड़, एक दिसंबर को पहुंचेंगी टीमें
3 दिसंबर को रायपुर में होगा भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच, टिकट लेने छात्रों की उमड़ी भारी भीड़, एक दिसंबर को पहुंचेंगी टीमें
3 months ago
249
0

रायपुर। भारत-साउथ अफ्रीका (IND vs SA ODI) वनडे मैच तीन दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए 24 नवंबर को इंडोर स्टेडियम स्थित टिकट काउंटर पर स्टूडेंट्स के लिए 1500 रुपये वाली टिकट सिर्फ 800 रुपये में उपलब्ध कराई गई। रियायती दर की जानकारी मिलते ही सुबह से ही स्टेडियम में छात्रों की भारी भीड़ लगी, जिसके चलते लंबी कतारें लगी।
भीड़ नियंत्रित करने में कठिनाई होने पर पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। छात्रों के बीच धक्का-मुक्की और लाइन तोड़ने की कोशिशों के कारण कई बार अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थिति को कुछ ही समय में सामान्य कर लिया। घंटों इंतजार के बाद छात्रों को टिकट मिली।

chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)