• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें….

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें….

9 months ago
149

▪️
बीएसपी के नंदिनी चूनापत्थर खान में 9वां पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह सम्पन्न

भारतीय खान ब्यूरो के तत्वावधान में नंदिनी लाइमस्टोन माइंस, सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र में 9वाँ माइन्स एनवायरमेंट एंड मिनरल कंजर्वेशन वीक उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष आयोजन का मुख्य विषय “उत्तरदायी खनन” था, जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक खनन, संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा सतत विकास पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान खनन क्षेत्र में पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देने हेतु विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण तकनीक, हरित पहल, धूल-नियंत्रण उपाय तथा सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम शामिल थे। विशेषज्ञों और अधिकारियों ने उत्तरदायी खनन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण केवल उद्योग की नहीं, बल्कि समाज एवं आने वाली पीढ़ियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों, इंजीनियरों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक, पर्यावरण-आधारित पोस्टर, निबंध, मॉडल प्रदर्शनी आदि ने प्रतिभागियों की जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाइयों तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निरीक्षण दल ने नंदिनी लाइमस्टोन माइंस द्वारा अपनाए जा रहे सतत एवं वैज्ञानिक खनन प्रयासों की सराहना की और उन्हें उद्योग के लिए एक आदर्श बताया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (फ्लक्स) श्री चिंतला श्रीकांत द्वारा किया गया। निरीक्षण दल के कन्वेनर श्री बी. श्याम प्रसाद रहे एवं सदस्य के तौर पर श्री किशोर चंद्र रावत, श्री दिपंजन साहा, तथा नंदिनी खान से श्री एस. जामुलकर, श्री ओमेन टेटे, माइंस मैनेजर श्री संतोष कुमार खंडे, श्री अजय चतुर्वेदी, श्री अलंकार भिवगड़े, श्री रमेश राठौड़ शामिल थे। कार्यक्रम में डीएवी स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक, यूनियन प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, ठेका श्रमिक एवं ठेकेदार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने जिम्मेदार, पर्यावरण-संवेदी एवं संतुलित खनन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

▪️
बीएसपी-भिलाई विद्यालय में 77वां केंद्रीयकृत एनसीसी दिवस समारोह सम्पन्न

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 23 नवम्बर, 2025 को भिलाई विद्यालय सेक्टर–2 में 77वाँ केंद्रीयकृत एनसीसी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भिलाई विद्यालय सेक्टर–2 के आर्मी विंग के 100 कैडेट तथा सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर–10 के एयर विंग के 50 कैडेटों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती शिखा दुबे रहीं व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर बीएसपी के विभिन्न विद्यालयों से प्राचार्य श्रीमती सुमिता सरकार, श्रीमती रूबी बर्मन रॉय, श्रीमती उर्वशी साहू एवं कार्यपालकगण श्रीमती सविता तिवारी, श्री अशोक सिंह, श्री मनीष तिवारी, श्री एस.के. नागले, श्री राजेश गुप्ता, एवं श्रीमती के. संगीता उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी कैडेटों को एनसीसी दिवस की शपथ दिलाई।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा दुबे ने कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी छात्र–छात्राओं में दृढ़ संकल्प, समर्पण, अनुशासन, धैर्य और कड़ी मेहनत की भावना विकसित करता है, जो उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में श्रीमती रजनी रजक एवं डॉ. सुधीर सिंह के निर्देशन में छात्राओं द्वारा स्वागत–गान प्रस्तुत किया गया। भिलाई विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय सिंह पवार ने स्वागत भाषण एवं एनसीसी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। वहीँ एनसीसी थर्ड ऑफिसर श्री गोवर्धन साहू ने एनसीसी दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा डीजी-एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स के संदेश का वाचन किया।

इस अवसर पर सजिथा राजेश के मार्गदर्शन में छात्राओं—दीक्षा, किरण, योगिता, सुमन एवं अंजलि द्वारा प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत यास्मिन एवं अर्पिता के निर्देशन में समूह नृत्य तथा विशाखा पांडेय, मनीषा और भावना के मार्गदर्शन में एरोबिक ड्रिल प्रस्तुत की गई।

समारोह में उत्कृष्ट एनसीसी प्रदर्शन हेतु अनेक कैडेटों को सम्मानित किया गया। बेस्ट कैडेट का पुरस्कार सेक्टर–10 की इशिता गुप्ता और भिलाई विद्यालय की आर्या पांडेय को प्रदान किया गया। आर्मी विंग से प्लाटून कमांडर रूपेश नाग, ओम सिंह, सुमन मिश्रा और रितिका सहानी को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, वहीं एयर विंग (सीनियर सेकंडरी सेक्टर–10) से प्रियंशी यादव एवं पलक महादेवन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पायलटिंग में उत्कृष्टता के लिए भिलाई विद्यालय की दिव्या उपाध्याय और योगिता साहू को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट कमांडर श्रेणी में चंदन यादव एवं दीक्षा सिन्हा को पुरस्कृत किया गया, जबकि भिलाई विद्यालय को प्रभावशाली एवं अनुशासित मार्चपास्ट के लिए ‘बेस्ट मार्चपास्ट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा फिलिप एवं श्रीमती सुनीता अनिल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सुमिता सरकार द्वारा दिया गया। एनसीसी गीत और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेन्द्र कुमार साहू, सरिता कुमारी शाक्या, पवन अग्रवाल, एस.के. साहू, राजेश साहू, एम.एम. राव, परवेज़ अहमद, पद्मावती, फातहीन, पूर्णिमा तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

▪️
जेएलएन चिकित्सालय में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित आर सीएच वर्कशॉप का सफल आयोजन

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा 22 नवंबर 2025 को प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पूरी देखभाल विषय पर पर केंद्रित ‘सम्पूर्ण केयर फ़ॉर प्रेग्नेंट वीमेन’ आरसीएच वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारियों को चिकित्सा व नर्सिंग समुदाय तक पहुँचाना था। कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियों के साथ-साथ पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों सहित लगभग 90 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. उदय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. विनीता द्विवेदी ने माँ एवं शिशु की संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा को एक स्वस्थ समाज की बुनियाद बताया। वहीं डॉ. उदय कुमार ने वैज्ञानिक जानकारी के प्रसार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर बल दिया और वर्कशॉप की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विभागाध्यक्ष (प्रसूति एवं स्त्री रोग) एवं आरसीएच प्रभारी डॉ. नीना गुहा ने अपने स्वागत उद्बोधन में फोगसी – यूनिसेफ के पायलट प्रोजेक्ट “क्वालिटी केयर फॉर प्रेग्नेंट वूमेन” की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने प्रीकॉन्सेप्शनल केयर, योजनाबद्ध गर्भधारण, पेरिनेटल मानसिक स्वास्थ्य एवं एंटीनेटल कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के सुरक्षित एवं उचित उपयोग जैसे विषयों पर समुदाय में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विभाग को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।

सत्रों के दौरान गर्भावस्था के पूर्व-चरण से लेकर प्रसव तक की संपूर्ण प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इन सत्रों का संचालन डॉ. सुमन कुमार, डॉ. निशा ठाकुर, डॉ. प्रभदीप कौर, डॉ. हिमानी गुप्ता एवं डॉ. स्वाति शुक्ला द्वारा किया गया। न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. पिल्लई ने गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी दी, जबकि डॉ. माला एवं डॉ. सीमा ने नवजात शिशु की देखभाल एवं स्तनपान के महत्व पर उपयोगी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का संचालन एवं मोडरेशन डॉ. हिमानी गुप्ता द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निशा ठाकुर ने प्रस्तुत किया। वर्कशॉप के सफल आयोजन ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी तथा ज्ञान-संपन्न बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

▪️
बीएसपी मेन गेट से जेपी सीमेंट चौक तक अनाधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ ट्रकों एवं भारी वाहनों की आवाजाही में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। ट्रकों एवं भारी वाहनों के प्रवेश के लिए निर्धारित बोरिया गेट से वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1000 से 1500 ट्रक संयंत्र परिसर में प्रवेश एवं निकास करते हैं। अत्यधिक संख्या में भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही के कारण यह क्षेत्र संवेदनशील तथा दुर्घटनाजन्य बन गया है। इसी मार्ग से संयंत्र के हजारों कार्मिकों का मेन गेट तक आवागमन प्रतिदिन होता है।

इसके बावजूद बोरिया गेट एवं आसपास के क्षेत्र में चलित ठेले, चाइना मार्केट के आसपास सड़क पर लगने वाली अनाधिकृत दुकानें, सड़क एवं चौराहों पर अवैध रूप से संचालित अस्थायी दुकानों जैसी व्यावसायिक गतिविधियों का फैलाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्था, भीड़, ट्रैफिक एवं सुरक्षा संबंधी गंभीर बाधाएं उत्पन्न होने के साथ ही विशेषकर पारंपरिक त्योहारों और उत्सवों के समय ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।

चूँकि मेन गेट से जेपी सीमेंट चौक तक का पूरा क्षेत्र संरक्षित क्षेत्र घोषित है, इसलिए बीएसपी प्रबंधन ने इस मार्ग पर संचालित सभी प्रकार की अनाधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में प्रबंधन द्वारा आम जन को चेतावनी एवं सूचना प्रसारित की जा रही है। साथ ही अपील की गई है कि संबंधित व्यक्ति तुरंत अपनी दुकानें, ठेले एवं सामग्री इस क्षेत्र से हटाएँ, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

▪️
बीएसपी-सीएसआर द्वारा ग्राम- ‘करेला’ में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर : 76 ग्रामीण लाभांवित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा दिनांक 22 नवंबर, 2025 को ग्राम करेला में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ, रोग पहचान, परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराना था।

शिविर में बीएसपी की ओर से डॉ. प्रेरणा बघेल, फार्मासिस्ट श्री मनीष कुमार देशमुख, नर्सिंग स्टाफ श्रीमती तृप्ति कुमारी, श्री बुधेलाल, तथा पंजीयन हेतु श्री राकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला चिकित्सालय की ओर से सीएचओ रेशमा गुप्ता एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी सहयोग प्रदान किया।

इस चिकित्सा शिविर में कुल 76 ग्रामीण लाभान्वित हुए, जिनमें 26 पुरुष, 42 महिलाएँ, तथा 8 बच्चे शामिल थे। सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं।

▪️
बीएसपी-भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव-2025 सम्पन्न

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में 24 नवंबर, 2025 को वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (स्पेशल इनीशिएटिव) श्री संजय कुमार सिंह थे व विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) श्री ए. बी. श्रीनिवास एवं महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ. एन. के. जैन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भूतपूर्व प्राचार्य पी. एस. दुधे तथा शिक्षा विभाग की वरिष्ठ प्रतिनिधि—श्रीमती विभा रानी कटियार, डॉ. रेखा दिनेश पांडेय और विमल टहनगुरिया भी समारोह में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत बैज, कैप तथा छात्राओं द्वारा पौधे भेंट कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलन और ध्वजारोहण के साथ हुई तथा मुख्य अतिथि ने वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय खिलाड़ी योगिता द्वारा अनुशासन एवं खेल भावना की शपथ दिलाई गई।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि खेल टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करते हैं, जो जीवन निर्माण में अनिवार्य हैं। विशिष्ट अतिथि श्री ए. बी. श्रीनिवास ने विद्यार्थियों में विकसित अनुशासन की सराहना की, जबकि डॉ. एन. के. जैन ने विद्यालय प्रबंधन एवं प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी।
विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय सिंह पवार ने स्वागत उद्बोधन में वर्ष भर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।

सभी खेल गतिविधियों को चार सदनों—चैरिटी, फेथ, होप और पीस के बीच आयोजित किया गया। चारों सदनों ने अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जिसका नेतृत्व शाला नायक रूद्र प्रताप सिंह ने किया। मंच पर योगिता निषाद द्वारा ताइक्वांडो प्रदर्शन तथा सजिथा राजेश के मार्गदर्शन में छात्राओं—दीक्षा, किरण, योगिता, सुमन और अंजलि—द्वारा प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत यास्मिन एवं अर्पिता के निर्देशन में समूह नृत्य और विशाखा पांडेय, मनीषा एवं भावना द्वारा एरोबिक ड्रिल की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं—दौड़, कबड्डी, गोला फेंक, लंबी कूद तथा रिले रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। सभी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चैरिटी सदन को वर्ष 2025 का समग्र विजेता घोषित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सजिथा राजेश एवं श्री एस. के. खोब्रागड़े ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र कुमार साहू, पवन अग्रवाल, सविता धपवाल, एस. के. साहू, वंदना सोनवाने, गोवर्धन साहू, राजेश साहू, एम. एम. राव, परवेज़ अहमद, पद्मावती, फातहीन, पूर्णिमा एवं नेहा का विशेष योगदान रहा।

▪️
बीएसपी में सुरक्षित संचालन को बढ़ावा : एम एंड यू संगठन द्वारा सुरक्षा-केंद्रित प्रतियोगिता का आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के एम एंड यू संगठन द्वारा सुरक्षा जागरूकता को सुदृढ़ करने की अपनी सतत पहल के तहत दिनांक 22 नवंबर, 2025 को प्लांट गैरेज ऑपरेटरों के लिए अर्थ मूविंग इक्विपमेंट (ईएमईएस), हाइवा, टिपर एवं अन्य भारी वाहनों के सुरक्षित संचालन पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऑपरेटरों में सुरक्षा-सचेत व्यवहार को प्रोत्साहित करना, मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपीएस) के पालन को सुनिश्चित करना तथा परिवहन एवं सामग्री प्रबंधन गतिविधियों के दौरान सुरक्षित कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) श्री बी. के. बेहरा रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज़ विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों नियमित एवं ठेका ऑपरेटरों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में श्री बी. के. बेहरा ने भारी मशीनों के दैनिक संचालन में सुरक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने ऑपरेटरों से प्री-ऑपरेशनल चेक का सही क्रियान्वयन, स्पीड लिमिट का पालन, सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने जैसी आदतों को मजबूती से अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच न केवल ज्ञानवर्धक होते हैं बल्कि दुर्घटना-मुक्त कार्यस्थल विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष (प्लांट गैरेज) श्री बी. डी. बाबू ने संयंत्र संचालन में कुशल एवं सुरक्षा-सचेत ऑपरेटरों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अधिकांश घटनाएँ सही संचार, ब्लाइंड-स्पॉट की जागरूकता तथा एसओपीएस के कड़ाई से पालन द्वारा रोकी जा सकती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को क्विज़ से प्राप्त ज्ञान को अपने दैनिक संचालन में लागू करने और उच्चतम स्तर की सुरक्षा एवं व्यावसायिकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन व समन्वय वरिष्ठ प्रबंधक (प्लांट गैरेज) श्री आशीष गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री प्रदीप्ता भौमिक, सहायक महाप्रबंधक (एम एंड यू) श्री उदय भानु तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक (सेफ्टी) श्री जे. एल. ध्रुव, डीएसओ (प्लांट गैरेज) श्री डी. सी. महाजन, कनिष्ठ प्रबंधक श्री ए. के. अग्रवाल, कनिष्ठ प्रबंधक (एचआर–एम एंड यू) श्री बी. गोपाल राव, कनिष्ठ प्रबंधक (एचआर–एम एंड यू) सुश्री नवीनिता चौहान, सहित प्लांट गैरेज के अधिकारी एवं ऑपरेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ऑपरेटरों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए तथा भविष्य में ऐसे ज्ञानवर्धक एवं सुरक्षा-केंद्रित कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के वित्त एवं लेखा विभाग द्वारा नेशनल पेंशन सिस्टम पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के वित्त एवं लेखा विभाग द्वारा 24 नवंबर 2025 को बीआईटी परिसर में नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को बदलते पेंशन परिदृश्य, एनपीएस के फ्रेमवर्क तथा हाल ही में किए गए सुधारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के एनपीएस विंग के विशेषज्ञों ने भाग लिया और एनपीएस की आवश्यकता, इसके लाभ, नवीन प्रावधानों एवं दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा में इसकी भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम तथा कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के 150 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के एनपीएस विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष रूप से प्रश्न पूछे। टीम द्वारा योगदान की प्रक्रिया, विनियमों में हुए बदलाव, निवेश विकल्पों तथा अन्य तकनीकी पहलुओं से संबंधित सभी प्रश्नों का स्पष्ट एवं संतोषजनक उत्तर दिया गया।

▪️
बीएसपी द्वारा सेक्टर-5 में स्मृति भवन का शिलान्यास : संविधान दिवस पर हुई पहल

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर, 2025 को “स्मृति भवन” का शिलान्यास तथा भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय भवन की आधारशिला स्थापित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (एमआरडी) श्री सुशील कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) श्री प्रोसेनजीत दास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. उदय कुमार, अध्यक्ष (ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं सेफी) श्री एन.के. बंछोर, महाप्रबंधक (आरईडी) श्री नीरज वार्नर एवं अध्यक्ष (एससी/एसटी एम्प्लॉयीज़ एसोसिएशन) श्री कोमल प्रसाद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को भारतीय संविधान की प्रति भेंट की गई।

अपने उद्बोधन में श्री पवन कुमार ने कहा कि “यह स्मृति भवन एक बड़े सपने की नींव है—एक ऐसा सपना जिसमें बाबा साहेब के विचार समाज के हर वर्ग तक पहुँचे और सामाजिक समरसता व कल्याण के मार्ग को मजबूत करे।” उन्होंने यह भी कहा कि यह संग्रहालय भावी पीढ़ियों को बाबा साहेब के जीवन, कार्य और संघर्षों की अमूल्य जानकारी प्रदान करेगा तथा जागरूक समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (ईडी – एचआर ऑफिस) श्री सौमिक डे, महाप्रबंधक (डायरेक्टर – ऑफिस) श्री अजय कुमार सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि तथा एससी/एसटी एम्प्लॉयीज़ एसोसिएशन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव (बीएसपी, एससी/एसटी एम्प्लॉयीज़ एसोसिएशन) श्री विजय कुमार ने किया व धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन – आयरन) श्री रोहित हरित ने दिया।

▪️
संयंत्र में घायल हुए दो कर्मचारियों की जेएलएन चिकित्सालय में हुई सफल सर्जरी

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल में 19 नवंबर 2025 को ड्यूटी के दौरान दो कर्मचारी श्री ओम प्रकाश साहू (36 वर्ष) तथा श्री कमलेश कुमार वर्मा (57 वर्ष) के घायल होने की घटना सामने आई। लगभग 11:00 बजे कार्य के दौरान एक भारी मेटल प्लेट अचानक गिरने से दोनों कर्मचारियों के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई, जिसके कारण उनके टिबिया एवं फिबुला हड्डी में फ्रैक्चर हुआ।

घटना के तुरंत पश्चात बीएसपी के मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। तत्पश्चात दोनों कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा हेतु जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 रेफर किया गया, जहाँ वे लगभग 12:30 बजे पहुँचे। अस्पताल की इमरजेंसी टीम ने तत्काल प्राथमिक चिकित्सा, स्टेबलाइज़ेशन तथा आवश्यक जांचें कर उपचार प्रक्रिया प्रारंभ की।

चोट लगने के 24 घंटे के भीतर, 20 नवंबर 2025 को चिकित्सालय के ऑर्थोपेडिक विभाग द्वारा दोनों कर्मचारियों की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। यह ऑपरेशन डॉ. रघुनंदन बिसोई के नेतृत्व में किया गया, जो पूर्णतया सफल रहा तथा किसी भी प्रकार की जटिलता सामने नहीं आई। आधुनिक तकनीकों एवं मिनिमली इनवेसिव विधि के उपयोग से मरीजों को छोटे चीरे, शीघ्र गतिशीलता, न्यूनतम अस्पताल प्रवास तथा प्लास्टर से बचाव जैसे महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हुए।

पूरे उपचार के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी द्वारा किए गए समन्वय एवं सहयोग के लिए घायल कर्मचारियों ने विशेष आभार व्यक्त किया । साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर तथा डॉ. उदय कुमार द्वारा निरंतर प्रदान किए गए मार्गदर्शन एवं चिकित्सकीय नेतृत्व ने समयबद्ध एवं प्रभावी चिकित्सा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दोनों कर्मचारी वर्तमान में स्थिर अवस्था में हैं तथा उनकी रिकवरी प्रक्रिया चिकित्सा टीम की निगरानी में सुचारू रूप से जारी है।

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र में वरिष्ठ अधिकाररियों द्वारा सड़क-सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। वर्क्स क्षेत्र में आयोजित इस पहल का नेतृत्व कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार ने किया, जिसके साथ सभी मुख्य महाप्रबंधकगण तथा सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग (एसईडी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अभियान का आयोजन एमआरडी चौक से बोरीया गेट रोड तक प्रातः 08:30 बजे से 09:30 बजे तक किया गया। एक घंटे चले इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सड़क पर चल रहे कर्मचारियों एवं वाहन चालकों को संयंत्र परिसर में सुरक्षित वाहन संचालन हेतु आवश्यक नियमों की जानकारी दी। प्रमुख रूप से दोपहिया एवं एलएमवी वाहनों की निर्धारित गति सीमा, रक्षात्मक ड्राइविंग, लेन अनुशासन, आईएसआई मार्क हेलमेट एवं सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया गया।

अभियान के दौरान पीए सिस्टम के माध्यम से लगातार सुरक्षा संदेश प्रसारित किए गए, जिनमें कर्मचारियों से संयंत्र परिसर में सावधानी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ वाहन संचालन करने की अपील की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मार्ग में कर्मचारियों से सीधे संवाद करते हुए इस बात पर बल दिया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि बीएसपी एक सुरक्षित, अनुशासित एवं दुर्घटना-मुक्त कार्य वातावरण के लिए प्रतिबद्ध है, और इस प्रकार के जागरूकता अभियान सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

▪️
संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने नॉन-स्टैंडर्ड टीएमटी बार उत्पादन में दर्ज की बड़ी उपलब्धि

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल [बीआरएम] ने उत्पादन लक्ष्यों के साथ-साथ नए उत्पादों के संवर्धन में भी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। ग्राहक-केन्द्रित कार्यप्रणाली और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बीआरएम सतत तकनीकी उन्नयन तथा प्रक्रियागत सुधारों के माध्यम से शत-प्रतिशत ग्राहक संतुष्टि के संकल्प की ओर निरंतर अग्रसर है।

इसी उत्कृष्ट कार्यप्रवाह के अंतर्गत बीआरएम को “एल एंड टी” से एक चुनौतीपूर्ण एवं प्रतिष्ठित ऑर्डर प्राप्त हुआ, जिसमें 16 मिमी प्रोफाइल में 7 मीटर, 7.5 मीटर, 9 मीटर तथा 11 मीटर लंबाई के नॉन-स्टैंडर्ड टीएमटी बार रोल कर आपूर्ति करनी थी। यह उत्पाद सेल की किसी भी इकाई द्वारा पूर्व में कभी रोल नहीं किया गया था। बीआरएम की दक्ष एवं प्रतिबद्ध टीम ने इस चुनौती को स्वीकारते हुए रिकॉर्ड समय में इस विशेष उत्पाद का सफल उत्पादन किया और निर्धारित समयसीमा के अंदर एल एंड टी को आपूर्ति कर एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन स्थापित किया।

इस उपलब्धि पर निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार तथा शीर्ष प्रबंधन ने बीआरएम बिरादरी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मिल की यह ऊर्जावान टीम भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कठिनतम लक्ष्यों को प्राप्त कर नए मानक स्थापित करती रहेगी।

विभागाध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) श्री योगेश शास्त्री ने इस उपलब्धि को मिल की सामूहिक मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम बताते हुए संपूर्ण मिल बिरादरी को बधाई दी।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री एस.एन. त्रिपाठी, महाप्रबंधक (विद्युत) श्री आशीष, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री शाश्वत मोहंती, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री समीर पांडे तथा महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री शिखर तिवारी ने भी बीआरएम टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल
breaking Chhattisgarh

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…
breaking Chhattisgarh

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर
breaking National

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें
breaking Chhattisgarh

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन
breaking National

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए
Article

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन