- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- PM मोदी ने बीएसएफ के स्थापना दिवस पर सुरक्षाबलों को दी बधाई
PM मोदी ने बीएसएफ के स्थापना दिवस पर सुरक्षाबलों को दी बधाई
8 months ago
141
0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर उनके कर्मियों को बधाई दी है। मोदी ने कहा कि बीएसएफ भारत के अटूट संकल्प और सर्वोच्च व्यावसायिकता का प्रतीक है। मोदी ने कहा, “वे सबसे चुनौतीपूर्ण कुछ इलाकों में सेवा करते हैं। उनकी वीरता के साथ-साथ, उनकी मानवीय भावना भी असाधारण है।”

“बीएसएफ के स्थापना दिवस पर, उनके सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। बीएसएफ भारत के अटूट संकल्प और सर्वोच्च व्यावसायिकता का प्रतीक है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय है। वे कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में सेवा करते हैं। उनकी वीरता के साथ-साथ, उनकी मानवीय भावना भी असाधारण है। हमारे राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के उनके प्रयासों के लिए इस बल को मेरी शुभकामनाएं।”@BSFIndia
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)