- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- कंपकंपाती ठंड का दौर जारी: मकर संक्रांति से पहले छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
कंपकंपाती ठंड का दौर जारी: मकर संक्रांति से पहले छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
2 months ago
173
0

रायपुर: दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है और मकर संक्रांति से पहले सर्द रातों से राहत मिलने की संभावना कम है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि 24 से 48 घंटे बाद हल्की बढ़ोतरी के बावजूद ठंड से खास राहत नहीं मिलेगी।
अगले दो दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीतलहर की आशंका जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।
9 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों के एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि 10 जनवरी को दुर्ग में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, दुर्ग में अधिकतम 28.4 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम 3.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, वहीं राजधानी रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)