- Home
- Chhattisgarh
- मकर संक्रांति विशेष : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ‘श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन’ द्वारा शिक्षक सम्मान का आयोजन हुआ : यामिनी बंजारे, नरेश कुमार देवांगन, राजश्री साहू, उर्मिला सोंबोएर, अखिल कुमार देवांगन और रोहित कुमार साहू को सम्मानित किया गया
मकर संक्रांति विशेष : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ‘श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन’ द्वारा शिक्षक सम्मान का आयोजन हुआ : यामिनी बंजारे, नरेश कुमार देवांगन, राजश्री साहू, उर्मिला सोंबोएर, अखिल कुमार देवांगन और रोहित कुमार साहू को सम्मानित किया गया

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
‘श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन’ के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में विशिष्ठ अतिथि बी.एस.पी. से रिटायर्ड ए. जी. एम. आर. के. रंधिरे, सुप्रसिद्ध चित्रकार सुनीता वर्मा, श्री कुबेर राम देशमुख (प्रधान अध्यापक, रुआबाँधा), हिंदी साहित्यकार विनोद मिश्र उपस्थित थे, संस्था के संस्थापक डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित अतिथियों का सामान चिन्ह द्वारा सम्मान किया |
आयोजन को संबोधित करते हुए श्री कुबेर राम देशमुख जी ने अपने उद्बोधन में कहा की श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउन्डेशन के तीनो उद्देश्य “सेवा , सलाह और समाधान “ को संस्था ने सिद्ध किया है इस संस्था के सानिध्य में ताल्पुरी बी. ब्लाक में अनेकों कार्य संपन्न हुए है समाज के हर क्षेत्र में सहयोग किया है इनका कार्य और व्यक्तित्व दोनों ही सराहनीय है |
संस्था द्वारा इस अवसर पर शिक्षक सम्मान का आयोजन भी किया गया जिसमे श्रीमती यामिनी बंजारे (व्याख्याता), श्री नरेश कुमार देवांगन (हेड मास्टर), श्रीमती राजश्री साहू, श्रीमती उर्मिला सोंबोएर (व्याख्याता), श्री अखिल कुमार देवांगन (व्याख्याता), श्री रोहित कुमार साहू (व्याख्याता) का संस्था के संस्थापक डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा शाल , श्रीफल एवं प्रशंसा पत्र द्वारा सम्मानित किया गया |
कुबेर राम देशमुख ने कहा कि-

श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के तीनों उद्देश्य ‘सेवा, सलाह और समाधान’ को संस्था ने सिद्ध किया है. इस संस्था के सानिध्य में तालपुरी {बी} ब्लॉक में अनेकों कार्य सम्पन्न हुए हैं. समाज के हर क्षेत्र में सहयोग किया है. इनका कार्य और व्यक्तित्व दोनों ही सराहनीय है.
इस अवसर पर इन शिक्षकों का सम्मान किया गया-
यामिनी बंजारे [व्याख्याता], नरेश कुमार देवांगन [हेड मास्टर], राजश्री साहू, उर्मिला सोंबोएर [व्याख्याता], अखिल कुमार देवांगन [व्याख्याता] और रोहित कुमार साहू [व्याख्याता] को शॉल, श्रीफल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया.
नरेश कुमार देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि-
हम इस संस्था से पिछले एक साल से जुड़े है संस्था के कार्यों से बहुत प्रभावित हुए है संस्था द्वारा हमारे विद्यालय में भी विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु ग्रीन बोर्ड प्रदत्त किया गया जिस हेतु हम आभारी है संस्था के कार्य सराहनीय है हम आगे भी इस संस्था से जुड़ कर समाज के कार्यों में अपना योगदान देंगे | कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन हेतु कुछ खेल कार्यक्रम जैसे कुर्सी दौड़, अन्ताक्षरी इत्यादि खेलों का आयोजन भी किया गया, कार्यक्रम के अंत में संस्था के सभी सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा मकर संक्रांति के स्मृति स्वरूप पतंग आसमान में छोड़ी गयी | भिलाई का पहला आयोजन है जो प्रति वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है इस तरह का आयोजन हम सभी को समाज के साथ जुड़े रखता है |
कार्यक्रम का संचालन ‘श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन’ की सचिव सुश्री जसबीर कौर ने किया.
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य कौशल तांडी, योगेश कुमार, अनीता पटनायक, सुमित ताम्रकर, जयश्री बाग, यशराज सोनी, हरीश साहू और वीरेंद्र कुमार महतो उपस्थित थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)