- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- प्रधान आरक्षक निलंबित, सड़क हादसे में मृतक के परिजनों से पैसे मांगने का आरोप
प्रधान आरक्षक निलंबित, सड़क हादसे में मृतक के परिजनों से पैसे मांगने का आरोप

दुर्ग। CG NEWS : जिले में पुलिस विभाग की सख्त कार्रवाई का एक अहम उदाहरण सामने आया है। नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक बद्री सिंह भुवाल (क्रमांक 1116) को मृतक के परिजनों से पैसे मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल द्वारा की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मंगलवार, 20 जनवरी को निलंबन का आदेश जारी किया गया। इस कार्रवाई के बाद दुर्ग पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मामले की शिकायत मिलते ही दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल आंतरिक जांच के आदेश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई जांच में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए, साथ ही संबंधित दस्तावेजों और परिस्थितियों की भी जांच की गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि प्रधान आरक्षक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध वसूली की कोशिश की थी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)