- Home
- Chhattisgarh
- ‘साहित्य सृजन संस्थान’ की 41 वीं काव्य संध्या 25 जनवरी, 2026 को वृंदावन सभागार [रायपुर] में दोपहर 3.00 बजे से : कविता पाठ, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह और ‘साहित्य सृजन-2025’ स्मारिका का विमोचन
‘साहित्य सृजन संस्थान’ की 41 वीं काव्य संध्या 25 जनवरी, 2026 को वृंदावन सभागार [रायपुर] में दोपहर 3.00 बजे से : कविता पाठ, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह और ‘साहित्य सृजन-2025’ स्मारिका का विमोचन

• छत्तीसगढ़ आसपास
• रायपुर [डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’]
‘साहित्य सृजन संस्थान’ की 41वीं मासिक काव्य संध्या, पुस्तक विमोचन, सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी 25 जनवरी, 2026 को दोपहर 3.00 बजे ‘वृंदावन हॉल’ [सिविल लाइन, रायपुर] में होगी.
इस काव्य संध्या में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, कोरबा, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, दल्लीराजहरा, महासमुंद, बाग बाहरा, बेमेतरा, कबीरधाम, आरंग, पलारी, बलौदाबाजार, सारंगढ़, अभनपुर एवं धमतरी के कवि, शायर अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस एवं लब्धप्रतिष्ठत साहित्यकार डॉ. संजय अलंग, उप महाप्रबंधक ‘ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी’ के नरेश कांकरिया, तंत्रिका मनोचिकित्सक डॉ. प्रतीक राजपूत और डॉ. चंद्रकिरण राजपूत के विशिष्ट अतिथि एवं ‘साहित्य सृजन संस्थान’ के अध्यक्ष, कवि व लेखक वीर अजीत शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी.
‘साहित्य सृजन संस्थान’ द्वारा 40वीं काव्य पाठ में पुरूस्कृत रचनाकारों को सम्मान किया जाएगा.
• रामचंद्र श्रीवास्तव
[साहित्य सृजन श्रेष्ठ काव्य पाठ]
• कश्वविता जालान
[साहित्य सृजन श्रेष्ठ काव्य पाठ]
बीते साल ‘साहित्य सृजन संस्थान’ की महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कवयित्री सम्मेलन-2025 पर आधारित स्मारिका ‘साहित्य सृजन-2025’ का विमोचन भी किया जाएगा.

साहित्य सृजन संस्थान की वार्षिक (2025) स्मारिका तैयार –
‘साहित्य सृजन संस्थान’ के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा ममता खरे ‘मधु’ ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रतिमाह युवा रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ को प्रोत्साहित एवं सम्मानित भी करती है.
[ • प्रेस नोट- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)